Can Uterus Fibroid Turn Into Cancer: बदलती लाइफस्टाइल और प्रदूषण का असर पुरुषों और महिलाओं के शरीर में देखने को मिल रहा है। आज के माहौल में रहते हुए लोगों को कुछ बीमारियां होना बेहद आम बात हो चली है। इन बीमारियों में डायबिटीज, हाई बीपी, महिलाओं को बच्चेदानी में गांठ या पीसीओएस (PCOS) आदि को शामिल किया जा सकता है। जानकारों के अनुसार पहले अधिक उम्र की महिलाओं को बच्चेदानी में गांठ (Uterus Fibroid) यानी की फायब्रॉएड की समस्या देखने को मिलती थी। लेकिन समय के साथ यह समस्या आज कम उम्र की महिलाओं को भी होने लगी है। अलग-अलग महिलाओं में फायब्रॉएड का साइज अलग-अलग हो सकता है। इसमें महिलाओं को बार-बार यूरिन आना, पीरियड्स में अधिक ब्लीडिंग (Bleeding in Period), पीरियड्स ज्यादा समय तक चलना और पेट के निचले हिस्से में दर्द आदि कुछ लक्षण महसूस हो सकते हैं। आज इस लेख में डॉक्टर विभा बंसल से जानेंगे कि क्या बच्चेदानी की गांठ कैंसर (Utreus Fibroid Turn Into Cancer) का रूप ले सकती है। साथ ही, यह भी जानेंगे कि बच्चेदानी में गांठ का इलाज कैसे किया जाता है। इसके अलावा जानेंगे कि बच्चेदानी में गांठ हो जाए तो क्या करना चाहिए?
क्या बच्चेदानी की गांठ कैंसर का रूप ले सकती है? - Can Uterus Fibroid Turn Into Cancer in Hindi
डॉक्टरों के अनुसार फाइब्रॉएड एक गैर-कैंसरयुक्त ट्यूमर है जो गर्भाशय में बढ़ता है। यह आकार में छोटे या बहुत बड़े भी हो सकते हैं, और एक साथ कई फाइब्रॉएड भी हो सकते हैं। फाइब्रॉएड अक्सर बिना किसी लक्षण के बढ़ते हैं। लेकिन कुछ दुर्लभ मामलों में, गर्भाशय के फाइब्रॉएड कैंसर बन सकते हैं। इन मामलों में तुरंत इलाज की जरूरत होती है। आमतौर पर, इसमें सर्जरी शामिल होती है, जिसके बाद संभावित कीमोथेरेपी या लेजर होता है।
बच्चेदानी की गांठ का इलाज कैसे किया जाता है? - Treatment Of Uterus Fibroid In Hindi
फाइब्रॉएड का उपचार कई कारकों पर निर्भर करता है। अधिकतर मामलों में, किसी भी तरह के उपचार की आवश्यकता नहीं होती है। आमतौर पर यह माना जाता है कि फाइब्रॉएड में कैंसर (Uterine Cancer) नहीं बनता है, और अधिकांश फाइब्रॉएड में किसी भी तरह के लक्षण सामने नहीं आते हैं।
इसके अलावा, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के कम रिलीज के कारण मेनोपॉज के करीब आने पर महिलाओं में फाइब्रॉएड बढ़ना बंद हो सकता है और यहां तक कि सिकुड़ भी सकता है। पर यह मामला हमेशा नहीं होता।
बच्चेदानी में गांठ (फाइब्रॉएड) का इलाज कैसे किया जाता है? - Treatment Of Fibroid In Hindi
फाइब्रॉएड को सिकोड़ने के लिए दवाएं: ऐसी दवाएं जो फाइब्रॉएड को सिकोड़ती हैं जैसे गोनैडोट्रोपिन-रिलीजिंग हार्मोन (जीएनआरएच) एगोनिस्ट।
- ओरल बर्थ कंट्रोल: ओरल बर्थ कंट्रोल दवा फाइब्रॉएड को कम नहीं करती है, लेकिन यह पीरियड्स के रक्तस्राव को रोक सकती है।
- दर्द की दवा: डॉक्टर महिलओं को दर्द कम करने के लिए दवाएं लेने की सलाद दे सकते हैं। इसमें नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (एनएसएआईडी) दी जा सकती हैं।
- एमआरआई-निर्देशित केंद्रित अल्ट्रासाउंड सर्जरी (एफयूएस): एफयूएस में फाइब्रॉएड का पता लगाने के लिए एमआरआई स्कैनर का उपयोग करता है और फिर एक छोटे ट्रांसड्यूसर के साथ फाइब्रॉएड के टिश्यू को गर्म करके नष्ट कर देता है।
- यूट्राइन आर्टरी एम्बोलिज़ेशन: गर्भाशय आर्टरी एम्बोलिज़ेशन एक ऐसी विधि है जिसमें एम्बोलिक एजेंट को धमनियों में इंजेक्ट किया जाता है। ये एजेंट फाइब्रॉएड में रक्त के प्रवाह को रोक देते हैं, जिससे वे सिकुड़ जाते हैं और नष्ट हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें : बच्चेदानी मजबूत करने के लिए करें ये 4 एक्सरसाइज, बढ़ेगी पेल्विक स्ट्रेंथ
Can Uterus Fibroid Turn Into Cancer: इसके अलावा, डॉक्टर मायोमेक्टोमी (सर्जरी), एंडोमेट्रियल एब्लेशन और हिस्टेरेक्टॉमी (गर्भाशय को निकालने) जैसे कुछ विकल्प चुन सकते हैं। फ्रायबॉएड एक आम समस्या बनती जा रही है। लेकिन, समय रहते लाइफस्टाइल में बदलाव कर इस समस्या को कम किया जा सकता है।
Image Source : FreePik