Doctor Verified

फाइब्रोमायल्जिया होने पर महिलाओं में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

शरीर में थकान और कमजोरी फाइब्रोमायल्जिया का संकेत हो सकता है। आगे जानते हैं महिलाओं में फाइब्रोमायल्जिया के लक्षण क्या हो सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
फाइब्रोमायल्जिया होने पर महिलाओं में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज


Fibromyalgia Symptoms In Women: कुछ लोगों को बिना किसी गंभीर समस्या के शरीर में दर्द और कमजोरी बनी रह सकती है। इस दौरान आपको नींद न आना, हाथ पैरों झुनझनाहट और दर्द महसूस हो सकता है। इस समस्या को फाइब्रोमायल्जिया कहते हैं। इसमें व्यक्ति की पाचन क्रिया प्रभावित होती है। डॉक्टर की मानें तो यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं को होने की संभावना अधिक होती है। इसमें महिलाओं को थकान, सिर दर्द व पेट में दर्द, गैस आदि लक्षण महसूस हो सकते हैं। स्री रोग विशेषज्ञ विभा बंसल से जानते हैं कि महिलाओं को फाइब्रोमायल्जिया होने पर क्या लक्षण महसूस (Fibromyalgia Symptoms In Women) हो सकते हैं।  

फाइब्रोमायल्जिया क्या है? - What Is Fibromyalgia in Hindi 

फाइब्रोमायल्जिया एक होने पर व्यक्ति को पूरे शरीर में दर्द महसूस होता है। यह समस्या लंबे समय तक बनी रह सकती है। इस स्थिति वाले लोगों को दर्द बढ़ जाता है। फिलहाल, फाइब्रोमायल्जिया के कारणों (Fibromyalgia Casues In Women) को पता नहीं लगाया जा सका है। साथ ही, इस समस्या का कोई इलाज उपलब्ध नहीं है। इसमें डॉक्टर व्यक्ति के लक्षणों के आधार पर इलाज शुरू कर सकते हैं।

महिलाओं को फाइब्रोमायल्जिया के लक्षण - Fibromyalgia Symptoms In Women in Hindi

शरीर में दर्द होना

फाइब्रोमायल्जिया से पीड़ित महिलाओं को शरीर में तेज दर्द महसूस हो सकता है। फाइब्रोमायल्जिया टेंडर पॉइंट में शरीर के 18 संवेदनशील हिस्से माने जाते हैं। इनमें  महिलाओं को दर्द होने की संभावना अधिक होती है। 

fibromygalia symptoms

पीरियड्स

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को फाइब्रोमायल्जिया के लक्षण महसूस हो सकते हैं। इस दौरान महिलाओं को महसूस पेट में ऐंठन आदि समस्याएं हो सकती है। इस दौरान प्रोजेस्टरोन और टेस्टोस्टरोन के स्तर प्रभावित हो सकते हैं। 

शरीर में थकान 

फाइब्रोमायल्जिया होने पर महिलाओं को निरंतर थकान बनी रह सकती है। इस समय महिलाओं की एनर्जी लो हो जाती है। इसकी वजह से महिलाओं को रोजाना के काम करने में भी परेशानी होती है। 

नींद से जुड़ी समस्या 

फाइब्रोमायल्जिया के दौरान महिलाओं को नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। फाइब्रोमायल्जिया में अधिकतर महिलाओं का स्लीप पैर्टन (Sleep Pattern) में गड़बड़ी हो सकती है। साथ ही, नींद की क्वालिटी धीरे-धीरे खराब हो सकती है। इस समस्या में योग से नींद को बेहतर किया जा सकता है।  

पाचन संबंधी समस्याएं

इस समस्या में महिलाओं को पाचन संंबंधी समस्या (Digestion Problems) का सामना करना पड़ सकता है। इसमें इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम व गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इससे महिलाओं को पोषण संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पाचन क्रिया प्रभावित होने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे आपको पेट में गैस, दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में होता है तेज दर्द, तो आराम पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

फाइब्रोमायल्जिया में महिलाओं को कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। इन लक्षणों को दूर करने के लिए आप एक्सरसाइज और योग को लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं। इससे थकान व कमजोरी को दूर करने में मदद मिल सकती है। 

Read Next

फिट रहने के लिए महिलाएं आज से ही फॉलो करें ये 4 नियम, नहीं पड़ेंगी बीमार

Disclaimer