Exercises To Strengthen Uterus In Hindi: अगर बच्चादानी कमजोर हो, तो महिलाओं के लिए कंसीव करना बहुत मुश्किल हो सकता है। बच्चादानी कमजोर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कभी हार्मोनल बदलाव, तो कभी शारीरिक समस्याएं। कभी-कभी बच्चेदानी में इंफेक्शन होने के कारण या मिसकैरिज के कारण भी बच्चादानी कमजोर हो जाती है। ऐसे में हर महिला के लिए यह जरूरी है कि वह बच्चेदानी को स्ट्रॉन्ग करने के लिए अच्छी लाइफस्टाइल अपनाएं। इसके लिए, जीवनशैली में एक्सरसाइज को महत्व दें। यहां, यश फिटनेस के फिटनेस ट्रेनर यश अग्रवाल से ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से बच्चेदानी मजबूत हो सकती है और पेल्विक स्ट्रेंथ बढ़ती है।
वॉक करें- Walking
बच्चेदानी को मजबूत बनाने के लिए आप वॉकिंग कर सकते हैं। दीब्लूममेथड वेबसाइट की मानें, तो वॉकिंग एक अच्छी एक्सरसाइज है। वॉक करने से ओवर ऑल बॉडी पर बहुत अच्छा असर पड़ता है। बच्चेदानी पर भी यह प्रभाव देखने को मिलता है। वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ब्लड स र्कुलेशन सही तरह से होने पर पेल्विक फ्लोर की स्ट्रेंथ बेहतर होती है।
इसे भी पढ़ें: गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए महिलाएं जरूर करें ये 5 योगासन, फर्टिलिटी होगी मजबूत
स्क्वॉट करें- Squats
बच्चेदानी की मजबूती के लिए आप स्क्वॉट एक्सरसाइज भी रेगुलर कर सकते हैं। यह न सिर्फ सामान्य महिलाओं के लिए लाभकारी है, बल्कि प्रेग्नेंट महिलाओं को भी इससे फायदा होता है। वेरीवेलफैमिली में प्रकाशित लेख के अनुसार, "स्क्वॉट की मदद से नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ती है। खैर, स्क्वॉट करते समय उठक-बैठक करता है। इस दौरान पेल्विस एरिया और बच्चेदानी पर दबाव बनता है, जिससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यहां तक कि स्क्वॉट की मदद से बैक पेन से भी राहत मिलने में मदद मिलती है।"
इसे भी पढ़ें: गर्भाशय (बच्चेदानी) को हेल्दी रखने के लिए रोज खाएं ये फल
कीगल एक्सरसाइज करें- Kegel
मेयोक्लिनिक के अनुसार, "बच्चेदानी की मजबूती के लिए आप कीगल एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। असल में, कीगल पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूती देता है। पेल्किव फ्लोर मुख्य रूप से गर्भाशय, मूत्राशय, छोटी आंत और मलाशय यानी रेक्टम को सपोर्ट देती है। आप इस एक्सरसाइज को किसी भी समय कर सकते हैं।"
ब्रिज एक्सरसाइज करें- Bridge Exercise
मेडिकलन्यूजटुडे के अनुसार, "ब्रिज एक्सरसाइज बहुत लाभकारी है। खासकर महिलाओं को इसे जरूर करना चाहिए। ब्रिज एक्सरसाइज से निंतब को मजबूती मिलती है और पेल्विक फ्लोर को भी बेहतर करने के लिए मदद करता है।" इस तरह देखा जाए, तो महिलाओं को बच्चेदानी को सपोर्ट देने के लिए ब्रिज एक्सरसाइज की मदद भी लेनी चाहिए।
महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की ओर हमेशा ध्यान देना चाहिए। बच्चेदानी को मजबूती प्रदान करने के लिए कुछ खास किस्म की एक्सरसाइज कर सकती हैं। इससे खासकर, पेल्विक एरिया मजबूत बनता है, जो बच्चेदानी को सपोर्ट देता है। अगर यहां बताए गए एक भी एक्सरसाइज करना आपके लिए मुश्किल है, तो बेहतर होगा कि आप इसे न करें। इसके अलावा, जरूरी हो, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Image Credit: Freepik