Doctor Verified

शरीर में छोटी-छोटी गांठ क्यों बनती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Skin Lump doctor tells Symptoms and Prevention Tips: अक्सर लोगों के शरीर के कई हिस्सों पर छोटी-छोटी गांठ बन जाती है। जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में छोटी-छोटी गांठ क्यों बनती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय


Skin Lump doctor tells Symptoms and Prevention Tips: समय, उम्र, हार्मोनल बदलाव और पर्यावरणीय कारकों से हमारे शरीर में समय-समय पर कई तरह के बदलाव आते हैं। बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झाइयां, झुर्रियां और शरीर पर छोटी-छोटी गांठों का बनना आम बात है। शरीर पर बनने वाली छोटी-छोटी गांठ अक्सर दर्द रहित होती हैं, जिसे लोग यूं ही नजरअंदाज कर देते हैं।

लेकिन शरीर के विभिन्न हिस्सों पर बनने वाली गांठ लिम्फ नोड में सूजन, फैटी ट्यूमर, सिस्ट, फोड़ा-फुंसी और गंभीर मामलों में कैंसर का कारण हो सकती हैं। अगर आपके शरीर पर छोटी-छोटी गांठ हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं, इसका कारण और शरीर पर बनने वाली गांठों का इलाज क्या है।

शरीर पर छोटी-छोटी गांठ बनने के मुख्य कारण- Reasons of Formation of small lumps on the Body

पीएसआरआई अस्पताल दिल्ली के एलएपी और जीआई सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. प्रशांत कुमार (Dr. Prashant Kumar, Senior Consultant - General, LAP. & G.I. Surgery, PSRI Hospital Delhi) का कहना है कि शरीर के विभिन्न हिस्सों पर बनने वाली छोटी-छोटी गांठों के कई कारण होते हैं। जिनमें शामिल है :

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में महिलाएं ब्रा पहन सकती हैं? एक्सपर्स से जानें कौन-सी ब्रा होती है ज्यादा सुरक्षित

 

ins2-skin-lump

1. लिम्फ नोड्स में सूजन- Lymphadenopathy

डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार, हमारे शरीर में लिम्फ नोड्स (गांठ जैसे ग्रंथियां) इम्यून सिस्टम का हिस्सा होती हैं। मौसम में बदलाव होने पर जो वायरल इंफेक्शन, सूजन या बुखार की स्थिति होती है, तो ये ग्रंथियां एक्टिव हो जाती हैं। सूजकर छोटी गांठ जैसी बन जाती हैं। लिम्फ नोड्स में सूजन की गांठ  गर्दन, बगल, जांघ और जबड़ों पर दिखाई दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः क्या स्तन में गांठ होना हमेशा ब्रेस्ट कैंसर का संकेत होता है? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान

2. सीबेशियस सिस्ट- Sebaceous Cyst

त्वचा पर बनने वाले अधिक तेल और अतिरिक्त तेल के जमाव के कारण बनने वाली गांठों को सीबेशियस सिस्ट कहा जाता है। इस तरह की गांठ स्कैल्प, चेहरे और पीठ पर नजर आती हैं। इस प्रकार की गांठों में दर्द के साथ-साथ पीले रंग का मवाद भी निकलता है।

3. लिपोमा - Lipoma

स्त्री, पुरुष और बच्चों में पाई जाने वाली गांठ में लिपोमा सबसे सामान्य है। इस प्रकार की गांठें अक्सर शरीर में अतिरिक्त फैट के जमाव के कारण होती है। डॉक्टर की मानें तो लिपोमा की गांठ पीठ, जांघ और कंधों पर दिखाई जाती हैं।यह नरम, बिना दर्द वाली और धीरे-धीरे बढ़ने वाली गांठ होती है।

इसे भी पढ़ेंः कैंसर के इलाज में दी जाती है कीमोथेरेपी, जानें इसका त्वचा पर क्या असर हो सकता है

4. फोड़े-फुंसी- Boils/Furuncles

गर्मियों में तेज धूप, हीट वेव के कारण त्वचा पर जमने वाली तेल की ग्रंथियों की वजह से फोड़े-फुंसी होना आम बात है। यह अक्सर बैक्टीरियल संक्रमण से होता है। फोड़े-फुंसी में हल्का और तेज दर्द, लालिमा और सूजन की परेशानी होती है।

5. कैंसर वाली गांठ- Cancerous Lumps

अगर शरीर के किसी हिस्से में गांठ कठोर, तेजी से बढ़ने वाली और बिना दर्द के उभर रही हो, तो ये कैंसर का गांठ हो सकती है। डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार, शरीर पर नजर आने वाली बिना दर्द की गांठों को अगर समय रहते डॉक्टर से दिखाया जाए, तो कैंसर का पता जल्दी लगाया जा सकता है और इसका इलाज आसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः HPV वैक्सीन से जुड़े इन 5 मिथकों पर बिलकुल न करें यकीन, जानें इनकी सच्चाई

6. हार्मोनल बदलाव

पीरियड्स, मेनोपॉज के अक्सर महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव होते हैं। हार्मोनल बदलावों के कारण ब्रेस्ट या गर्दन के पास गांठ बनती हैं। इस तरह की गांठ नजर आने पर डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।

गांठ बनने पर किन चीजों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए- What things should not be ignored when a lump is formed

  • गांठ बहुत कठोर नजर आए और समय के साथ गांठ का आकार बढ़ने लगे।
  • गांठ से मवाद या खून निकल रहा हो
  • शरीर में कई जगह गांठ बन रही हो
  • गांठ के साथ बुखार, वजन कम होना की परेशानी होना
  • शरीर पर बनने वाली गांठ अगर 2 सप्ताह से अधिक तक बनी रहे।

शरीर पर बनने वाली गांठ से बचाव के उपाय- Measures to prevent lumps on the body

  1. गांठ बनने से बचाव के उपाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल और सब्जियां, ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त आहार का सेवन करें।
  2. खाने में ट्रांस फैट, प्रिजर्वेटिव्स, फास्ट और जंक फूड का सेवन बिल्कुल न करें।
  3. शरीर पर गंदगी जमा होने से देने से बचें। रोजाना साफ पानी और साबुन से नहाएं। नाखूनों को साफ रखने की कोशिश करें।
  4. धूप से घर लौटते वक्त अगर आपको अतिरिक्त पसीना आ रहा है तो पसीने वाली जगहों को तौलिये से पहले अच्छे से पोंछ लें।
  5. गांठ महसूस होते ही डॉक्टर से सलाह लें। अगर आपके परिवार में किसी को कैंसर की हिस्ट्री रही तो गांठ नजर आने पर डॉक्टर से बात करें।
  6. पीरियड्स या मेनोपॉज के दौरान अगर शरीर पर किसी प्रकार की गांठ नजर आती है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर इसका इलाज करवाएं।

ins-skin-lump

निष्कर्ष

शरीर पर छोटी-छोटी गांठों को पूरी तरह नजरअंदाज करना सही नहीं है। समय पर जांच और गांठों का इलाज करके भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

FAQ

  • शरीर में जगह जगह गांठ क्यों बनती है?

    शरीर में जगह-जगह गांठें संक्रमण, लिपोमा, हार्मोनल असंतुलन, लिम्फ नोड्स की सूजन या कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के कारण होती है। शरीर पर गांठ बनने की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  • कौन सी गांठ खतरनाक होती है?

    शरीर के किसी भी हिस्से पर अगर कोई गांठ बन रही है और उसका साइज समय के साथ बढ़ता जा रहा है, तो ये खतरनाक हो सकती है। गांठ होने पर इससे निकलने वाला मवाद और सूजन भी खतरनाक होता है।
  • क्या शरीर में गांठ होना नॉर्मल है?

    हर गांठ नॉर्मल नहीं होती। कुछ गांठें वसा या संक्रमण से बनती हैं जो सामान्य होती हैं, जबकि कुछ गंभीर बीमारी जैसे कैंसर का संकेत भी हो सकती हैं। इसलिए शरीर पर किसी भी प्रकार की गांठ बनने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

 

 

 

Read Next

क्या मच्छर को निगलने से डेंगू हो सकता है? जानें सच्चाई और जरूरी जानकारी

Disclaimer