Painful Armpit Lump: बगल की दर्दनाक गांठ से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा आराम

Tips To Get Rid Of Painful Armpit Lump In Hindi: बगल की दर्दनाक गांठ होने का क्या कारण है? यह जानकर इससे छुटकारा पाने के टिप्स अपनाए जा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Painful Armpit Lump: बगल की दर्दनाक गांठ से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा आराम

How To Get Rid Of Painful Armpit Lump In Hindi: बगल में दर्दनाक गांठ कई कारणों से हो सकते हैं, जैसे लिम्फ नोड, इंफेक्शन, सिस्ट और इनग्रोन हेयर। ब्रेस्ट कैंसर के कारण भी बगल की दर्दनाक गांठ हो सकती है। आमतौर पर आपको बगल में दर्द क्यों हो रहा है, इसकी मूल वजह जानकर इसका इलाज किया जा सकता है। लेकिन, यह भी ध्यान रखें कि कई बार बगल की दर्दनाक गांठ का घरेलू उपचार संभव नहीं होता है। आपको चाहिए कि डॉक्टर से संपर्क करें और अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाएं। इस लेख में मह आपको बता रहे हैं कि अगर बगल की दर्दनाक गांठ से छुटकारा पाने के लिए आप क्या कुछ कर सकते हैं? जानिए, इनके बारे में।

बगल की दर्दनाक गांठ से छुटकारा पाने के लिए टिप्स- How To Get Rid Of Painful Armpit Lump In Hindi

how-to-get-rid-of-painful-armpit-lump-01

जैसा कि आपको यह स्पष्ट हो गया है कि दर्द की वजह का कारण जानकर उसका उपचार किया जा सकता है। यहां हम आपको कारण के आधार पर बगल की दर्दनाक गांठ से छुटकारा पाने के टिप्स बता रहे हैं-

संक्रमण

अगर आपको संक्रमण की वजह से बगल में गांठ हो गया है, जिसमें दर्द हो रहा है, तो ऐसे में आपको एंटीबायोटिक्स लेने की जरूरत होती है। एंटीबायोटिक्स बैक्टीरिया से लड़ने में आपकी मदद करते हैं और संक्रमण से बचाव करने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा, बगल की दर्दनाक गांठ से राहत पाने के लिए आपको चाहिए कि प्रभावित हिस्से को साफ रखें, गंदगी जमने न दें और ऐसे कपड़े पहनें, जिससे हवा पास हो सके। इसके साथ-साथ पर्याप्त रेस्ट करें और इम्यूनिटी को बूस्ट करने की कोशिश करें ताकि जल्द से जल्द रिकवरी हो सके।

इसे भी पढ़ें: बगल में गांठ (आर्मपिट लम्प) क्‍यों हो जाती है? जानें कारण और बचाव के उपाय

एलर्जी

आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि एलर्जी के कारण बगल की दर्दनाक गांठ होते हैं। अगर आपकी आपकी गांठ का कारण एलर्जी है, तो इस संदर्भ में आपको घरेलू उपचार के बजाय डॉक्टर के संपर्क करना चाहिए। वे आपको दवा देंगे। उस मेडिसिन को समय अनुसार लें। इससे रिकवरी में मदद मिलेगी। हां, आप इस बात का ध्यान जरूर रखें कि जो चीज आपकी एलर्जी को ट्रिगर कर रही है, उससे दूरी बनाए रखें।

गांठ रिमूव करना

अगर आपके बगल हुआ गांठ लिपोमा या सिस्ट है, तो ऐसी कंडीशन डॉक्टर को गांठ को सर्जरी की मदद से रिमूव करने की सलाह दे सकते हैं। गांठ रिमूव करने के बाद दर्द भी पूरी तरह ठीक हो जाता है। आपको बता दें कि गांठ की सर्जरी करवाने से पहले डॉक्टर आपकी बगल की गांठ को एग्जामिन करते हैं, कुछ जरूरी टेस्ट करते हैं ताकि गांठ होने का असली कारण समझ आ सके।

इसे भी पढ़ें: Armpit Pain: बगल (कांख) में दर्द होना किन स्थितियों में गंभीर हो सकता है? जानें

ब्रेस्ट कैंसर

विशेषज्ञों की मानें, तो कई बार ब्रेस्ट कैंसर होने के कारण बगल में गांठ हो जाती है, जिसमें दर्द होने लगता है। ऐसा ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती चरण में होता है। इसलिए बगल में हुए गांठ और उसमें हो रहे दर्द को ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण के तौर पर समझा जा सकता है। अगर आपको बगल में गांठ हो गई है, तो उसे नोटिस करें। उसके शेप और साइज पर गौर करें। इसके अलावा, दिनों दिन दर्द बढ़ता जाए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

इनग्रोन हेयर

इनग्रोन हेयर के कारण भी बगल में गांठ हो सकती है, जिसमें काफी दर्द होता है। आपको बता दें कि जब हेयर फोलिसाइल स्किन के अंदर की ओर मुड़ जाते हैं और डेड स्किन स्किन के पोर्स को बंद कर देते हैं। ऐसा शेविंग, वैक्सिंग या डियोड्रेंट यूज करने की वजह से हो सकता है। इनग्रोन हेयर होने पर काफी दर्द होता है। इस कंडीशन में बेहतर होगा कि आप अपना इलाज करवाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 6 November 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer