Sat Sep 12, 2026 | 12:47 AM IST

Armpit Pain: बगल (कांख) में दर्द होना किन स्थितियों में गंभीर हो सकता है? जानें

When To Be Concerned About Armpit Pain: बगल में दर्द होने के साथ-साथ बुखार, थकान और तेजी से वेट लॉस हो, तो इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।

When Should You Be Worried About Armpit Pain In Hindi: आमतौर पर बगल यानी कांख में दर्द होना कोई गंभीर समस्या नहीं होती है। मांसपेशियों का खिंच जाना या फिर बहुत ज्यादा थकान महसूस करने के कारण इस तरह की समस्या हो सकती है। इसके बावजूद, यह जरूरी है कि आप इस समस्या के बारे में जानें। दरअसल, जरूरी नहीं है कि बगल में रहा दर्द सामान्य है। कभी-कभी यह किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा करता है। जैसे किसी नर्व के डैमेज होने के कारण बगल में दर्द हो सकता है या गांठ बनने पर भी इस तरह की समस्या देखी जा सकती है। ऐसे में हर व्यक्ति के लिए यह जान लेना जरूरी है कि अगर आपको बगल में दर्द हो रहा है, तो किस कंडीशन में आपको डॉक्टर के पास जाना है और अपनी जांच करवानी है। इस बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। जानकर अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

बगल (कांख) में दर्द होना किन स्थितियों में गंभीर हो सकता है?- When Should You Be Worried About Armpit Pain In Hindi

When Should You Be Worried About Armpit Pain In Hindi

बगल में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे डायबिटीज, ब्रेस्ट कैंसर, शिंगल्स या ऑटो इम्यून डिजीज होना। यहां दिए गए बिंदुओं पर गौर करें और नजर आते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें-

लिम्फ नोड्स में स्वेलिंग

लिम्फ नोड्स हमारे पूरे शरीर मौजूद होता है, जो कि इम्यूनिटी सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। असल में, यह शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। कई बार लिम्फ नोड्स में स्वेलिंग आने के कारण बगल में दर्द दर्द होने लगता है। शुरुआत में व्यक्ति को इसका कारण समझ नहीं आता है। यह दर्द कुछ दिनों से लेकर कई सप्ताह तक बना रह सकता है। इस तरह की कंडीशन में जरूरी है कि मरीज तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपना ट्रीटमेंट करवाएं।

इसे भी पढ़ें: आर्मपिट (कांख) के दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है इन 4 गंभीर बीमारियों का संकेत 

बगल में सूजन

अगर आपके बगल में दर्द होने के साथ-साथ सूजन भी आ गई है, तो इसे हल्के में न लें। वैसे किसी कीड़े के काटने से भी बगल में सूजन आ सकती है। कभी-कभी यह किसी गंभीर बीमारी की ओर भी इशार कर सकता है। इसलिए, अगर आपको सूजन के साथ-साथ टेंडरनेस भी महसूस हो, तो तुरंत एक्सपर्ट के पास जाएं।

इसे भी पढ़ें: बगल में गांठ (आर्मपिट लम्प) क्‍यों हो जाती है? जानें कारण और बचाव के उपाय

बुखार और पसीना आना

अगर आपको बगल में दर्द होने के साथ-साथ कुछ अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो रही हैं, जैसे बुखार आना, अक्सर थकान महसूस करना, बहुत ज्यादा पसीना आना और सांस लेने में दिक्कत होना। इस तरह के लक्षणों की जरा भी अनदेखी न करें। ये लिम्फोमा कैंसर की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप एक्सपर्ट से मिलें, उनके बताए गए टेस्ट करवाएं और उनके ट्रीटमेंट को सही तरह से फॉलो करें।

गांठ बनना

जब भी बगल में दर्द हो, बहुत जरूरी है कि आप सबसे पहले यह जांच लें कि कहीं वहां गांठ तो नहीं है। गांठ, सिस्ट या सूजी हुई लिम्फ नोड्स, संक्रमण आदि का संकेत दे सकते हैं। सामान्यतः किसी भी तरह की गांठ को कैंसर से जोड़कर देखा जाता है। यह बात हम सभी जानते हैं कि कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। शुरुआती दिनों में इसके लक्षण का पता नहीं चलता है। अंतिम चरण में इसका इलाज संभव नहीं हो पाता है। इसलिए, कोशिश करें कि अगर बगल में किसी भी तरह की गांठ दिखें या महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से अपना ट्रीटमेंट करवाएं।

अचानक वजन घटना

अगर आपको बगल में हो रहे दर्द का कारण समझ नहीं आ रहा है, तो बहुत जरूरी है कि आप शरीर में दिख रहे अन्य लक्षणों पर भी गौर करें। यह नोटिस करें कि क्या बिना किसी कोशिश के आपका वजन घट रहा है? ऐसा होना भी लिम्फोमा कैंसर की ओर इशारा कर सकता है। वैसे तो अचानक वजन का घटना थायराइड, डाबिटीज जैसी जीवनशैली से जन्मी मेडिकल कंडीशन के कारण हो सकता है। ऐसी स्थिति को हल्के में न लें और प्रोफेशनल से अपनी जांच करवाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

मल के साथ आता है खून तो तुरंत बंद करें इन 4 चीजों का सेवन, बढ़ा सकते हैं परेशानी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 18, 2024 14:11 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content