
How To Tell If Lump Is Cancerous: शरीर में किसी भी तरह की गांठ होते है, तो लोग परेशान हो उठते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गांठ होने को कैंसर से जोड़ा जाता है। ऐसे में यह जान लेना बहुत जरूरी है कि क्या शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ होने पर वह कैंसर में बदल सकता है? यह इसलिए भी जानना जरूरी है क्योंकि कैंसर एक घातक बीमारी है, जिसका अगर समय रहते पता न चले, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। आज हम शारदा अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के निदेशक और वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अनिल ठकवानी से जानेंगे कि क्या हर गांठ कैंसर हो सकती है? और इसकी पहचान कैसे कर सकते हैं।
क्या हर गांठ कैंसर होती है (Is Every Lump Cancerous)
क्या हर गांठ कैंसर हो सकती है, इस संबंध में डॉक्टर का कहना है, नहीं। अच्छी बात ये है कि ज्यादातर मामलों में यानी लगभग 50 से 60 फीसदी मामलों में यह देखा जाता है कि गांठें सुरक्षित हैं और वे कैंसर में तब्दील नहीं होती हैं। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति शरीर में हो रहे गांठों को लेकर निश्चिंत रहें। यह बहुत जरूरी है कि अगर शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ दिखे और उसमें तकलीफ हो रही हो, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: त्वचा पर गांठ और बम्पस क्यों होते हैं? जानें इनके लक्षण और कारण
कैंसर के गांठ की पहचान कैसे करें (How To Identify Cancerous Lump)
क्या हर गांठ कैंसर बन सकती है, यह जानने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि शरीर के किन-किन हिस्सों में गांठ हो सकती है और वे चिंता का विषय कब सकती हैं? यानी कैंसर के गांठ पहचान किस तरह कर सकते हैं-
ब्रेस्ट में कैंसर की गांठ (Breast Cancer Lump)
ब्रेस्ट कैंसर में गांठ होना सामान्य है, खासकर युवा महिलाओं के स्तनों में अक्सर गांठ हो जाती है, जो कि मुलायम होती है। अच्छी बात ये है कि ज्यादातर गांठें गैर कैंसरयुक्त होती हैं। लेकिन, अगर आपको स्तन में गांठ होने पर किसी तरह की तकलीफ हो, दर्द हो या किसी अन्य तरह की समस्या हो, तो उसे इग्नोर न करें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वैसे भी डॉक्टर बार-बार हर महिला को स्तन गांठ को कंफर्म करने के लिए सेल्फ टेस्ट की सलाह देते हैं, ताकि समय रहते इस बीमारी का पता लगाया जा सके और सही ट्रीटमेंट दिया जा सके। आपको बताते चलें कि ब्रेस्ट में गांठ होने पर वह गोल और सख्त यानी कठोर महसूस हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट की हर गांठ कैंसर नहीं होती, जानें क्या हैं इनकी असली वजह और कारण
थायराइड कैंसर की गांठ (Thyroid Cancer Lump)
थायराइड होने पर भी व्यक्ति के शरीर में गांठ होने लगते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायराइड कैंसर की आशंका ज्यादा देखी जाती है। थायराइड कैंसर होने पर मरीज के गर्दन पर गांठ उभर सकती है। हालांकि, गर्दन में हुई हर गांठ कैंसर हो, यह जरूरी नहीं है। गर्दन में हुई गांठ कई बार महज एक सिस्ट हो सकती है या फिर मांस का एक उभरा हुआ टुकड़ा भी हो सकती है। इसकी सटीक जानकारी के लिए मरीज को थायराइड का अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है।
अंडकोष में कैंसर की गांठ (Testicular Cancer Lump)
अंडकोष में कैंसर की गांठ हो, तो यह एक गंभीर और जानलेवा समस्या हो सकती है। वैसे भी अंडकोष एक पुरुषों का एक संवेदनशील अंग होता है। इसमें जरा भी तकलीफ होने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जहां तक, अंडकोष में गांठ की बात है, तो अगर यह कैंसरयुक्त है, तो मरीज को अंडकोष में दर्द हो सकता है और उसका साइज बड़ा हो सकता है। वैसे भी पुरुषों में होने वाले कैंसर में 1 से 2 प्रतिशत वृषण कैंसर देखा जाता है और यह युवा पुरुषों में होने वाले कैंसर का सबसे आम प्रकार है। यह कैंसर 20 से 40 उम्र के पुरुषों में अधिक आम है। इलाज के लिए टेस्टिकुलर कैंसर है या नहीं, यह जानने के लिए अंडकोष अल्ट्रासाउंड किया जाता है और कुछ ब्लड टेस्ट किए जाते हैं।
image credit: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version