Doctor Verified

कम उम्र की लड़कियाें काे क्याें हाे रहा है ब्रेस्ट कैंसर? डॉक्टर से जानें इसके 7 कारण

Breast Cancer in Young Girls : पहले ब्रेस्ट कैंसर बढ़ी उम्र की महिलाओं में देखने काे मिलता था, लेकिन अब यह कम या छाेटी उम्र की लड़कियाें काे भी प्रभावित कर रहा है। डॉक्टर से जानें इसके कारण-
  • SHARE
  • FOLLOW
कम उम्र की लड़कियाें काे क्याें हाे रहा है ब्रेस्ट कैंसर? डॉक्टर से जानें इसके 7 कारण

Breast Cancer in Young Women or Girls : छाेटी या कम उम्र की लड़कियाें में ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer Causes in Young Women) हाेने के कौन-कौन से कारण हाे सकते हैं? ब्रेस्ट कैंसर या स्तन कैंसर दुनियाभर में महिलाओं काे हाेने वाला सबसे सामान्य कैंसर है। कुछ साल पहले ब्रेस्ट कैंसर 50 साल से ऊपर की महिलाओं में देखने काे मिलता था, लेकिन आज 30 साल से कम उम्र की लड़कियाें और महिलाओं में भी स्तन कैंसर के मामले सामने आते हैं। इसका मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल और माेटापा हाे सकता है। लेकिन इनके अलावा भी छाेटी उम्र या कम उम्र में ब्रेस्ट कैंसर हाेने के कई कारण हाे सकते हैं। कम उम्र में ब्रेस्ट कैंसर हाेने के पीछे के कारणाें काे जानने के लिए हमने वॉकहार्ट हॉस्पिटल, मुंबई सेंट्रल के कंसल्टेंट ऑन्काेलॉजिस्ट डॉक्टर मेघल संघवी (Dr Meghal Sanghvi, Consultant Oncologist, Wockhradt Hospital, Mumbai Central) से बातचीत की-

breast cancer in young women

(Image : chicago.suntimes.com)

1. बच्चाें काे कम समय तक दूध पिलाना

कम उम्र में लड़कियाें या महिलाओं काे ब्रेस्ट हाेने का एक कारण बच्चाें या शिशुओं काे कम समय तक दूध पिलाना है। प्रसव के कम से कम 6 महीने बाद तक बच्चे काे ब्रेस्ट मिल्क (Breast Milk) या दूध पिलाना बहुत जरूरी हाेता है। इससे आप ब्रेस्ट कैंसर के जाेखिम से बच सकते हैं।

2. गर्भधारण की बढ़ती उम्र

अगर समय से गर्भधारण कर लिया जाए, ताे आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकती हैं। कई महिलाओं 30-32 साल की उम्र के बाद गर्भधारण की याेजना बनाती हैं, जाे ब्रेस्ट कैंसर काे न्यौता देता है। 

इसे भी पढ़ें - अनुवांशिक ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में कितना मददगार है जेनेटिक टेस्ट? जानें डॉक्टर से

3. लंबे समय तक हॉर्माेन थेरेपी लेना

अगर काेई महिला लंबे समय तक हॉर्माेन थेरेपी ले रही हैं, ताे उसे ऐसा करने से बचना चाहिए। क्याेंकि यह महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का एक कारण हाे सकता है। हॉर्माेन थेरेपी बेहद सामान्य हाे गया है, जाे ब्रेस्ट कैंसर के जाेखिम काे बढ़ाता है।

4. माेटापा

माेटापा ब्रेस्ट कैंसर या स्तन कैंसर का एक मुख्य कारण है। ब्रेस्ट कैंसर से बचना है, ताे माेटापे काे नियंत्रण (वजन कम करने के लिए हाेम कार्डियाे एक्सरसाइज) में रखना बहुत जरूरी है। आजकल महिलाएं जंक फूड, फास्ट फूड काे अधिक तवज्जाें दे रही हैं, जाे माेटापे का कारण बनते हैं। माेटापा स्तन कैंसर के जाेखिम काे बढ़ाता है। इतना ही नहीं ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बाद भी माेटापे से दाेबारा ब्रेस्ट कैंसर हाे सकता है। 

5. खराब लाइफस्टाइल

अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स, इनएक्टिव लाइफस्टाइल महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के जाेखिम काे बढ़ावा देता है। जाे महिलाएं घर का खाना खाने के बजाय बाहर का खाना खाती हैं, उनमें ब्रेस्ट कैंसर हाेने की संभावना अधिक हाेती है।  इसलिए इससे बचने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज या याेगा करना चाहिए। साथ ही हेल्दी डाइट लेनी चाहिए।

breast cnacer in women

(Image : findhealthclinics.com)

6. धूम्रपान-एल्काेहल

आजकल पुरुषाें के साथ ही महिलाएं भी धूम्रपान और एल्काेहल का सेवन कर रही हैं। धूम्रपान और एल्काेहल ब्रेस्ट कैंसर के जाेखिम काे काफी हद तक बढ़ाती है। इसलिए आपकाे इनका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें - पुरुषाें के सीने में ये 5 बदलाव हाे सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के संकेत, न करें नजरअंदाज

7. जेनेटिक

कई बार परिवार में मम्मी-पापा काे ब्रेस्ट कैंसर हाेने की वजह से बच्चाें काे भी यह कैंसर हाे जाता है। खराब लाइफस्टाइल काे सही करके काफी हद तक ब्रेस्ट कैंसर से बचाव किया जा सकता है, लेकिन जेनेटिक (जेनेटिक या अनुवांशिक कैंसर) इससे बचाव थाेड़ा मुश्किल हाे जाता है।

ये सभी चीजें ब्रेस्ट कैंसर काे न्यौता देती है। इसलिए इनकाे अपने जीवन में शामिल न हाेने दें।

इन बाताें का रखें ध्यान

  • बच्चाें काे सही समय तक दूध पिलाना।
  • अच्छी डाइट लेना और जंक फूड अवॉयड करना।
  • डेली रूटीन में एक्सरसाइज और याेगा शामिल करना।
  • धूम्रपान और एल्काेहल के सेवन से बचें।

इन सभी बाताें काे ध्यान में रखकर हम खुद काे ब्रेस्ट कैंसर हाेने से बचा सकते हैं।

(Main Image : scitechdaily.com)

Read Next

ट्रिपल निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

Disclaimer