Does Gond Katira Helps In Weight Loss In Hindi: आज की तारीख में मोटापे हर दूसरा आदमी परेशान है। मोटापे को कम करने के लिए लोग तरह-तरह की डाइट फॉलो कर रहे हैं। यहां तक कि इंटीमिटेंट फास्टिंग, वीगन डाइट और न जाने किस तरह चीजों को अपना रहे हैं। सिर्फ इसलिए, ताकि वजन को नियंत्रण में रखा जा सके। आपको बता दें कि मोटापे के कारण कई तरह की अन्य बीमारियां हो जाती हैं, जिसमें डायबिटीज और थायराइड शामिल हैं। यहां तक कि मोटे लोगों में थकान, एनर्जी की कमी और फूर्ति की कमी होती है। इस तरह की कंडीशन आपके साथ न हो, इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप अपने वजन को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। कुछ लोग अपने वेट को कंट्रोल करने के लिए गोंद कतीरा का उपयोग करते हैं। गोंद कतीरा कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे कई हेल्दी पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत है। गोंद कतीरा को अपनी डाइट में शामिल करने से हड्डियां मजबूत होती हैं, पाचन क्षमता में सुधार होता और ओवर ऑल हेल्थ पर भी इसका अच्छा असर पड़ता है। मगर क्या वाकई गोंद कतीरा का सेवन करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है? आइए, जानते हैं डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की राय।
क्या गोंद कतीरा खाने से वजन कम किया जा सकता है?- Does Gond Katira Helps In Weight Loss In Hindi
गोंद कतीरा का सेवन वजन कम करने के लिए किया जा सकता है। दरअसल, गोंद कतीरा में ऐसे तत्व होते हैं, जिसका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास होता है। इससे आप न सिर्फ आप ओवर ईटिंग करने से बच जाते हैं, बल्कि बिना वजह मंचिंग की आदत से भी छुटकारा मिल सकता है। इस तरह देखा जाए, तो वेट कंट्रोल करने में आपको मदद मिलती है। विशेषज्ञों की मानें, तो गोंद कतीरा में फाइबर कंटेंट काफी ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर को स्पाइक नहीं होने देता है। इस तर, गोंद कतीरा के सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है और मीठे खाने की क्रेविंग को रोकने में भी उपयोगी साबित होता है। बहरहाल, यह बात हम सभी जानते हैं कि मीठा खाने से वजन बढ़ सकता है। गोंद कतीरा में कैलोरी भी कम होती है। इसलिए, इसका सेवन करने से वजन बढ़ने का रिस्क भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें: दही में गोंद कतीरा मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, इस तरह से करें सेवन
वजन कम करने के लिए गोंद कतीरा खाने के फायदे- Benefits Of Eating Gond Katira For Weight Loss In Hindi
भूख में कमी करता है
गोंद कतीरा का सेवन करने से भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है, इसमें फाइबर होता है। फाइबर का इनटेक करने से लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास होता है, जो आपको ओवर ईटिंग और मंचिंग करने से रोकता है।
मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है
गोंद कतीरा का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है। दरअसल, इसमें ऐसे कंपाउंड होते है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं। ध्यान रखें कि मेटाबॉलिज्म रेट जितना बेहतर होगा, बॉडी उतनी ज्यादा कैलोरी बर्न करेगी। कैलोरी बर्न करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में करें गोंद कतीरा का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
सूजन में कमी आती है
कई बार मोटापे के कारण शरीर में सूजन आ जाती है। वहीं, अगर आप गोंद कतीरा का सेन करते हैं, तो इससे मोटापे से संबंधित सूजन में कमी आएगी और मोटापा भी कम होता नजर आएगा।
वजन कम करने के लिए गोंद कतीरा का सेवन कैसे करें- How To Consume Gond Katira For Weight Loss In Hindi
वजन कम करने के लिए गोंद कतीरा का सेवन करना फायदेमंद होता है। हालांकि, इसे सही तरह से कंज्यूम करना जरूरी होता है। इसके लिए, आप रात भर गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर रखें। इससे गोंद कतीरा जेली जैसा बन जाएगा। इस जेली को आप दूध, पानी या जूस में मिक्स करके पी सकते हैं। आप चाहें, तो स्मूदी में भी गोंद कतीरा मिक्स करके पी सकते हैं। इससे वजन कम करने में काफी मदद मिलती है।
All Image Credit: Freepik