Fri Sep 11, 2026 | 10:21 PM IST

पाया सूप पीने से मजबूत होती हैं हड्डियां और बढ़ती है इम्यूनिटी, जानें इसके 8 फायदे और रेसिपी

पाया सूप के सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। पाया सूप विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे-

इस पेज पर:-


पिछले कुछ वर्षों से पाया सूप काफी लोकप्रिय हो रहा है। क्योंकि इस सूप के सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। वजन कम करने से लेकर पाचन तंत्र को मजबूत करने में यह सूप फायदेमंद साबित हो सकता है। इतना ही नहीं स्किन की समस्याओं को दूर करने में भी पाया सूप (Bone Broth Soup) काफी फायदेमंद है। इस सूप को तैयार करने के लिए पशुओं की हड्डियों और संयोजी ऊतकों का इस्तेमाल किया जाता है। हेल्दी ड्रिंक के रूप में भी आप पाया सूप को पी सकते हैं। पाया सूप किसी भी जानवर जैसे- बकरी, टर्की, भेड़ का बच्‍चा (lamb), हिरण (bison), चिकन या मछली इत्यादि की हड्डियों से तैयार होता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। चलिए जानते हैं पाया सूप पीने से (Health benefits of Bone Broth) हेल्थ को होने वाले फायदे-

1. वजन कम करने में है कारगर (Bone Broth For Weight Loss)

हड्डियों से तैयार इस सूप में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही यह भूख को कंट्रोल करने में मददगार है। एक्सपर्ट की मानें तो नियमित रूप से पाया सूप का सेवन करने से वजन को कम किया जा सकता है। इसके अलावा पाया सूप में जिलेटिन पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में आपकी मदद करता है। साथ ही यह प्रोटीन से भरपूर होता है। प्रोटीन युक्त आहार के सेवन से वजन को कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें - ज्यादा नींबू के सेवन से हो सकती हैं ये 6 समस्याएं, एक्सपर्ट से जानें 1 दिन में कितना नींबू खाना है सुरक्षित

2.  सूजन को करे कम पाया (Bone Broth Fights Inflammation)

न्यूट्रीशन जर्नल पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पाया सूप के पीने से सूजन को कम किया जा सकता है। बोन ब्रोथ में मौजूद एमिनो एसिड सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एल-ग्‍लूटामाइन (L-glutamine) आंतों की सूजन (gut inflammation) को कम करने में आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं, इस सूप में एंटी-इंफ्लामेटरी (Anti-inflammatory) का गुण पाया जाता है, जो सर्दी के लक्षणों को कम करने में आपकी मदद करता है। 

3. बढ़ाए रोग प्रतिरोधक क्षमता (Bone Broth for Immunity) 

पाया सूप में एमीनो एसिड की प्रचुरता होती है। खाद्य पदार्थों में एमीनो एसिड की उपस्थिति रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देती है। शरीर में इन पोषक तत्वों के सेवन से आप कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। क्योंकि इसके सेवन से इम्यून पावर बूस्ट होता है, इम्यून सिस्टम शरीर में होने वाली बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है।

4. गर्भावस्था में फायदेमंद है बोन ब्रोथ ( Bone Broth For Healthy Pregnancy)

गर्भवती महिलाओं के लिए भी पाया सूप काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से हड्डियां, पाचन तंत्र और भ्रूण अच्छी तरह से विकसित होता है। इतना ही नहीं गर्भावस्था में उल्टी और मितली जैसी आम समस्याओं से बचाव करने मे पाया सूप आपकी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व गर्भावस्था में होने वाली तमाम समस्याओं से निजात दिलाता है। गर्भवती महिलाओं के लिए यह काफी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें भरपूर रूप से विटामिंस, खनिज और प्रोटीन पाए जाते हैं। प्रजनन क्षमता को बढ़ाए रखने में भी पाया सूप काफी फायदेमंद होता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी यह काफी फायदेमंद है, क्योंकि इससे महिलाओं में दूध का उत्पादन बढ़ता है। 

5. हड्डियो और दांतों को मजबूत करे पाया सूप (Bone soup Benefits for Teeth)

पाया सूप में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशैियम, जिंक, मैंगनीज और विटामिन डी जैसे तत्व भरपूर रूप से होते हैं। इस सूप में मांस और हड्डियों का मिश्रण होता है। शरीर में कैल्शियम के साथ-साथ इन पोषक तत्वों की पूर्ति से हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही आपके दांत भी काफी मजबूत हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - पहाड़ी जख्या के बीज होते हैं सेहत से भरपूर, जानें इसके 5 बेमिसाल फायदे

6. मांसपेशियों को मजबूत करे पाया सूप (Build Muscle With Bone Broth)

रिसर्च के मुताबिक, पाया सूप के सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती है। साथ ही यह उनकी मरम्मत और रखरखाव में भी मददगार साबित हो सकती हैं। दरअसस, पाया सूप के सेवन से शरीर को अमिनो एसिड भरपूर रूप से मिलता है, जो व्यक्ति  में मांसपेशीय प्रोटीन संश्‍लेषण को उत्‍तेजित करने में आपकी मदद करते हैं। साथ ही इससे सूजन को भी कम किया जा सकता है। 

7.  हाइड्रेट रहने में करे आपकी मदद (Bone Broth Improves Hydration )

पाया सूप पीने से इलेक्‍ट्रोलाइट्स और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व शरीर को मिलते हैं। इलेक्‍ट्रोलाइट्स से शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है।  पाया सूप में काफी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए इससे न सिर्फ शरीर को पोषक तत्व मिलता है, बल्कि पानी की कमी भी दूर होती है।  

8. नींद को करे बेहतर 

शरीर में एमीनो एसिड की पूर्ति से नींद बेहतर होता है। साल 2015 में न्यूरोप्सिकोफार्माकोलॉजी द्वारा किए गए अध्ययन में भी इसका जिक्र किया गया है। इस स्टडी के अनुसार, इस सूप का नियमित रूप से सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है। अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो अपने आहार में पाया सूप को शामिल करें। इससे आपको काफी लाभ होगा।

इसे भी पढ़ें- Weight Loss Drink: लहसुन, हल्दी, काली मिर्च और तुलसी से बनाएं बेहतरीन वेट लॉस ड्रिंक्स

पाया सूप की सामग्री (Recipe of Bone Broth)

आवश्यक सामाग्री

  • मांस और हड्डियां - 2 किलो
  • प्याज - बारीक़ कटा हुआ
  • टमाटर - 2 बारीक कटा हुआ
  • गरम मसाला -1/2 चम्मच
  • लहसुन की कलियां - 15-20
  • अदरक का टुकड़ा - 1 
  • जीरा - 1 बड़ा चम्मच
  • साबूत धनिया - 1 बड़ा चम्मच 
  • काली मिर्च - 1 चम्मच 
  • अन्य साबुत गरम मसाला - 2 चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच 
  • हींग - चुटकी 
  • आवश्यकतानुसार तेल

बनाने की विधि

सभी साबूत मसालों को मिक्सी में डालकर अच्छे से पेस्ट तैयार कर लें। अब एक कुकर में तेल गरम करें। इसके बाद इसमें हींग डालें और प्याज डालकर इसे भूनें। प्याज भून जाने के बाद इसमें हड्डियां और मांस डालें और अच्छे से भूनें। अब इसमें टमाटर काटकर डालें और 3-4 गिलास पानी डालकर कुकर बंद कर दें। अब इसे धीमी आंच पर करीब एक से डेढ़ घंटा पकाएं। लीजिए आपका पाया सूप तैयार है।

ध्यान रखें कि पाया सूप का सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से राय जरूर लें। 

Read More Articles on Healthy diet in hindi

Read Next

क्या रात में पी सकते हैं लस्सी? डायटीशियन से जानें लस्सी पीने का सही समय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 19, 2021 13:26 IST

    Published By : Kishori Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content