Doctor Verified

लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है गोंद कतीरा, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 3 लाभ

Gond Katira Benefits For Liver In Hindi: लिवर के लिए गोंद कतीरा काफी फायदेमंद है। यहां हम आपको लिवर हेल्थ के लिए गोंद कतीरा का सेवन कैस किया जाना चाहिए-
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है गोंद कतीरा, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 3 लाभ

Gond Katira Is Good For Live In Hindi: लिवर हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होता है, जो कि पेट के दाहिने हिस्से में स्थित होता है। लिवर की मदद से खाना हजम होता है और यह वेस्ट प्रोडक्ट को भी शरीर से बाहर निकालने का काम करता है। कई वजहों से लोगों को लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। जैसे शराब का सेवन, मोटापा और अनहेल्दी लाइफस्टाइल। इसके अलावा, अगर मेडिकल हिस्ट्री में लिवर से संबंधित समस्या है, तो भावी पीढ़ी को भी यह समस्या हो सकती है। बहरहाल, आपने सुना होगा कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए गोंद कतीरा बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आपको बता दें कि गोंद कतीरा, एक प्राकृतिक गोंद है, जो बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसका मतलब है कि गोंद कतीरा की मदद से लिवर हेल्दी हो सकता है। आइए, जानते हैं कि गोंद कतीरा लिवर के किस-किस तरह से फायदेमंद है। इस बारे में रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) से जानते हैं।

लिवर के लिए गोंद कतीरा के फायदे- Is Gond Katira Good For Liver In Hindi

डिटॉक्स में मददगार

गोंद कतीरा का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे शरीर के सभी टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। ध्यान रखें कि जब शरीर में टॉक्सिंस नहीं होते हैं, तो लिवर पर वेस्ट प्रोडक्ट को बाहर निकालने का दबाव भी कम होता है। इस तरह, लिवर सही तरह से काम करता है और व्यक्ति का स्वास्थ्य भी बेहतर होने लगता है।

इसे भी पढ़ें: गोंद कतीरा खाने के क्या फायदे हैं और इसे कैसे खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें ऐसे 6 सवालों के जवाब

पाचन क्षमता में सुधार

गोंद कतीरा का सेवन करने से पाचन क्षमता में सुधार होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि पाचन क्षमता में सुधार का लिवर हेल्थ से क्या कनेक्शन हैं? ध्यान रखें कि जब गट हेल्थ सही होता है, तो ओवर ऑल हेल्थ बेहतर होती है। ऐसे में लिवर भी हेल्दी तरीके से काम करने में सक्षम बनता है। यहां तक कि गोंद कतीरा की मदद से लिवर में आई सूजन कम होती है और यह लिवर को डैमेज होने से भी रोकता है। इसके अलावा, जब पाचन क्षमता बेहतर होती है, तो बॉडी के टॉक्सिंस ब्लड फ्लो में प्रवेश नहीं करते हैं, जिससे ये चीजें लिवर तक नहीं पहुंचती है।

लिवर एंजाइम्स में बेहतरी

लिवर एंजाइम्स लिवर द्वारा प्रोड्यूस किया जाने वाले प्रोटीन है, जो शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंगों को सही तरह से काम करने में मदद करता है। जैसे संक्रमण से लड़ना, टॉक्सिंस को बाहर निकालना और खाद्य पदार्थों को तोड़ना आदि। बहरहाल, गोंद कतीरा का सेवन करने से लिवर एंजाइम्स में बेहतरी होती है। ऐसा कैसे होता है? इसका सीधा जवाब है कि गोंद कतीरा की मदद से बॉडी टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं, डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है, जिससे लिवर हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है। नतीजतन, लिवर एंजाइम्स में बेहतरी नजर आने लगती है।

इसे भी पढ़ें: दूध के साथ गोंद कतीरा खाने के 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

लिवर हेल्थ के लिए कैसे करें गोंद कतीरा का सेवन

दो से तीन गोंद कतीरा के क्रिस्टल को रात भर के लिए एक गिलास पानी में भिगो दें। गोंद कतीरा फूल जाएंगे। फूले हुए गोंद कतीरा को दूध में मिक्स करके पिएं। आप चाहें, तो इसे शरबत, नींबू पानी के साथ मिक्स कर सकते हैं। गर्मी के दिनों में ठंडे-ठंडे शरबत या नींबू पानी में गोंद कतीरा मिक्स करके पीना शरीर के लिए भी लाभकारी होता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

बेहतर पाचन के लिए आपको गर्म पानी क्यों पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer