Expert

एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने पर न करें इन फूड्स का सेवन, खराब हो सकती है सेहत

List Of Worst Foods For Acid Reflux In Hindi: एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने पर चॉकलेट, कैफीन, स्पाइसी फूड और फ्राइड फूड जैसी चीजों से दूर रहना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने पर न करें इन फूड्स का सेवन, खराब हो सकती है सेहत


List Of Worst Foods For Acid Reflux In Hindi: एसिड रिफ्लक्स होने का मतलब है कि जब खाया हुआ खाना पेट से एसोफगस की ओर लौट आता है। एसिड रिफ्लक्स को गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स के नाम से भी जाना जात है। एसिड रिफ्लक्स किसी को भी हो सकता है। इसके होने के कई कारा हो सकते हैं। जैसे बेवक्त खाना खाना, लेट नाइट डिनर करना, स्नैकिंग ज्यादा कर लेना आदि। कई लोगों को महज एक सप्ताह में दो बार इस समस्या से दो-चार होना पड़ता है। आप चाहें, तो इससे निपट सकते हैं। इसके लिए, आपको न सिर्फ अपनी लाइफस्टाइल से बुरी आदतों को निकालना होगा, जैसे लेट नाइट खाना खाना या लंबे समय तक भूखे रहना आदि। इसके अलावा, यह भी बहुत जरूरी है कि आप ऐसे फूड आइटम्स से दूर रहें, जो एसिड रिफ्लक्स का कारण बन सकती हैं। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि ऐसे कौन-से फूड आइटम्स हैं, जो एसिड रिफ्लक्स को बढ़ावा दे सकते हैं। इस बारे में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

एसिड रिफ्लक्स में क्या न खाएं- List Of Worst Foods For Acid Reflux In Hindi

List Of Worst Foods For Acid Reflux In Hindi

फ्राइड फूड खाने से बचें

एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्या जिन लोगों को बहुत अधिक रहती है, उन्हें फ्राइड फूड से दूरी बना लेनी चाहिए। फ्राइड फूड में खासकर फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, बटर, आलू के चिप्स, चीज, हाई फैट सलाद जैसी चीजें शामिल होती हैं। इसके अलावा, क्रीमी डिप भी एसिड रिफ्लक्स का कारण बन सकती हैं। इसका मतलब है, जितना संभव हो उतना कम फ्राइड फूड का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) होने पर क्या करें और क्या नहीं? डॉक्टर से जानें

स्पाइसी फूड से दूर रहें

List Of Worst Foods For Acid Reflux In Hindi

एसिड रिफ्लक्स होने पर आपको स्पाइसी फूड से भी दूर रहना चाहिए। हमारे यहां स्पाइसी फूड में न सिर्फ ढेर साले मसालों का उपयोग किया जाता है, बल्कि बहुत सारी मिर्च और तेल भी इस्तेमाल में लाया जाता है। इस तरह की चीजें सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स की समस्या का बहुत बड़ा कारण होती है। खासकर, ऐसी चीजों डिनर में खाने से बचना चाहिए।

लहसुन-प्याज का सेवन न करें

आमतौर पर सभी मौसमी फल और सब्जियां हमारे सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। लेकिन, कुछ फल और सब्जियां ऐसी भी हैं, जो एसिड रिफ्लक्स का कारण बन सकती हैं। इसमें लहसुन और प्याज भी शामिल हैं। असल में प्याज में फर्मेंटेबल फाइबर होता है और लहसुन में एलिसिन नाम का तत्व होता है। ये दोनों चीजें एसिडिटी पैदा करती हैं। यह एसिड रिफ्लक्स के लिए भी जिम्मेदार होती हैं।

इसे भी पढ़ें: एसिड रिफ्लक्स (एसिडिटी) से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी जल्दी राहत

कैफीन से बचें

अगर आप पूरे दिन में एक या दो बार कैफीन का सेवन करते हैं। ऐसे में यह आपकी सेहत को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। जबकि, अगर आप एक दिन में कई बार कैफीन का सेवन करते हैं, तो इसका विपरीत असर देखने को मिल सकता है। कैफीन न सिर्फ ब्लड प्रेशर के लिए नुकसानदायक होता है, बल्कि एसिड रिफ्लक्स को भी बढ़ावा दे सकता है। असल में, अधि मात्रा में कैफीन का सेवन करने से पेट में एसिड बनने लगता है, जिससे एसिड रिफ्लक्स के लक्षण उभरने लगते हैं।

चॉकलेट से रहें दूर

कई लोग चॉकलेट का मजा अपने मेन कोर्स मील के बाद लेते हैं। इसका मतलब है कि खाने के बाद शुगर की क्रेविंग को खत्म करने के लिए लोग चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। शायद आपको यह पता न हो कि चॉकलेट एसिड रिफ्लक्स को ट्रिगर कर सकता है। असल में चॉकलेट में मिथाइलक्सैन्थिन होता है। यह एक तरह का इंग्रीडिएंट है, जो एसिड रिफ्लक्स के लिए जिम्मेदार हो सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

चबाना या निगलना: किस तरह से लहसुन का सेवन करना होता है ज्यादा फायदेमंद?

Disclaimer