आयुर्वेद के मुताबिक हर व्यक्ति की अपनी एक प्रकृति होती है। किसी व्यक्ति में पित्त अधिक होता है, तो किसी में वात की अधिकता होती है। दरअसल, आयुर्वेद का मानना है कि वात, कफ और पित्त के असंतुलन से ही शरीर में रोग बनना शुरु होते हैं। यदि, व्यक्ति अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार डाइट और लाइफस्टाइल को मेंटेन कर लें, तो इससे कई समस्याओं से बचा जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक विशेष धातुओं के बर्तनों में पानी से भी वात, कफ और पित्त को शांत किया जा सकता है। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और आयुर्वेद की डॉक्टर तनुजा गुहाने ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर चांदी के बर्तन से शरीर की गर्मी को दूर करने के फायदे पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने चांदी के बर्तन में पानी पीने के फायदे के बारे में विस्तार से बताया है। साथ ही, अन्य धातु के बर्तनों के इस्तेमाल से होने वाले फायदों के बारे में बताया है।
चांदी के बर्तन में पानी पीने के फायदे - Benefits of drinking water in silver glass in hindi
शरीर की गर्मी को करें शांंत
कुछ लोगों को ज्यादा गर्मी लगती है। साथ ही, गर्मियों के दिनों में शरीर के टेम्परेचर को शांत करना बेहद आवश्यक होता है। इसके लिए आप चांदी के बर्तन में पानी पी सकते हैं। इसमें रखें पानी में चांदी गुण आ जाते हैं, और यह शरीर की गर्मी को शांत करता है। दरअसल, चांदी के बर्तन की शीतल यानी ठंड की प्रकृति होती है, जो गर्मी में पानी को ठंडा बनाता है।
पीएच लेवल को बैलेंस करें
शरीर की गर्मी बढ़ने से व्यक्ति स्पर्म काउंट और पीएच लेवल में बदलाव आ सकता है। इसकी वजह से व्यक्ति को फर्टिलिटी संबंधी समस्या हो सकती है। वहीं, महिलाओं के शरीर में गर्मी बढ़ने से स्पर्म अपने निर्धारित समय तक सुरक्षित नहीं रह पाता है। इससे कंसीव करने में समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको चांदी के बर्तन में पानी पीने से फायदा होता है। इससे शरीर की गर्मी धीरे धीरे शांत होती है। साथ ही, शरीर का पीएच लेवल सामान्य होता है।
पित्त दोष को नियंत्रित करें
चांदी में मौजूद गुण पित्त दोष के कारण होने वाली समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है। जिन लोगों को पित्त दोष की समस्या है उनको चांदी के बर्तन में पानी पीना चाहिए। इससे हार्मोन्स का संतुलन बना रहता है।
कैसे करें सेवन - How To Drink Water In Silver Glass In Hindi
इस उपयोग को आप गर्मियों को दिनों में कर सकते हैं। दरअसल, इस मौसम में गर्मी से शरीर का टेम्परेचर बढ़ जाता है। ऐसे में पित्त दोष की समस्या हो सकती है। इसके लिए आप रात को चांदी के गिलास में पानी भरकर रख दें। सुबह उठने के बाद खाली पेट इस पानी को पिएं। कुछ दिनों तक इस उपाय को करने से आपको फायदा महसूस होने लगेगा।
अपने दोष के आधार पर अपना बर्तन चुन सकते हैं। कफ के लिए तांबा, वात के लिए सोना और पित्त के लिए मिट्टी या चांदी के बर्तन में पानी पिएं।
इसे भी पढ़ें : शरीर की गर्मी निकालने के लिए अपनाएं ये 8 आयुर्वेदिक उपाय, गर्मियों में शरीर को मिलेगी अंदरूनी ठंडक
View this post on Instagram
Benefits of drinking water in silver glass:सुबह के समय पानी पीने से आपके शरीर के हार्मोन बैलेंस होते हैं। साथ ही, कई रोगों से बचाव होता है। इसके अलावा, सुबह के समय योग और प्राणायाम से भी आप शरीर के रोगों के दूर कर सकते हैं। सुबह एक्सरसाइज करने से आपको पूरा दिन एनर्जी मिलती है।
Read Next
दांतों और मुंह की समस्याओं को दूर कर सकते हैं शीशम के पत्ते, जानें इसके फायदे और उपयोग का तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version