Silver benefits for body: चांदी की अंगूठी या छल्ला आजकल हर कोई पहनता है और यह ट्रेंड में है। इसके पीछे लोग कारण यह बताते हैं कि चांदी मन को शांत करने के साथ शरीर को ठंडा करती है। लोगों का तर्क है कि यह एक ठंडा धातु है जिसे पहनने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है और शरीर ठंडा हो जाता है। लेकिन, समझने वाली बात यह है कि इसके पीछे कितना तथ्य है और क्या यह अंधविश्वास है या साइंस। इस बारे में हमने दो एक्सपर्ट Dr. Anjana Kalia और Dr. Narendra Shetty, Chief wellness officer, SDM Kshemavana, Bengaluru से बात की जिन्होंने बताया कि चांदी की अंगूठी पहनना कैसे फायदेमंद है?
क्या चांदी की अंगूठी पहनने से शरीर ठंडा रहता है?
Dr. Anjana Kalia बताती हैं कि चांदी को भारत सहित कई संस्कृतियों में एक शुभ और लाभकारी धातु माना जाता है। आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में यह विश्वास किया जाता है कि चांदी के आभूषण पहनने से शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लेकिन जब हम वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बात करते हैं, तो इसकी सच्चाई थोड़ी अलग है। चांदी में प्राकृतिक रूप से एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। पुराने समय में चांदी के बर्तनों में पानी या दूध रखने की परंपरा इसलिए थी ताकि उसमें बैक्टीरिया न पनपें। कुछ सीमित अध्ययनों ने यह भी दिखाया है कि चांदी त्वचा के संपर्क में आने पर त्वचा को ठंडक का अनुभव दे सकती है, जिससे शरीर को हल्का ठंडा महसूस हो सकता है। हालांकि, यह प्रभाव केवल सतही होता है और यह निश्चित रूप से शरीर के तापमान को कम करता है, इसका कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
इसे भी पढ़ें: शरीर की गर्मी को शांत करने के लिए पिएं चांदी के बर्तन का पानी, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका
जहां तक ब्लड सर्कुलेशन की बात है, अब तक ऐसा कोई वैज्ञानिक अध्ययन नहीं है जो यह साबित करता हो कि चांदी पहनने से रक्त प्रवाह में सुधार होता है। यह केवल एक पारंपरिक विश्वास है। हां, चांदी के आभूषण शरीर को सुकून या आराम देते हैं, तो मानसिक रूप से शांति मिलने से अप्रत्यक्ष रूप से स्वास्थ्य पर कुछ सकारात्मक असर हो सकता है।
तो Dr. Narendra Shetty बताते हैं कि चांदी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं इसके बहुत वैज्ञानिक तथ्य नहीं है। हालांकि, इस धातु को लेकर लगातार यह बाते होती रही हैं कि यह शरीर को ठंडा रखने के साथ तापमान रेगुलेट करने में भी मददगार है। यह हार्मोनल बैलेंस करने के साथ आपके शरीर को पूरी तरह हेल्दी रखने में मददगार है। कुछ लोग चांदी को इसलिए भी पहनना पसंद करते हैं क्योंकि यह एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर है जो कि बैक्टीरियल ग्रोथ के खतरे को कम कर सकता है। इसे मेडिकली भी माना जाता है क्योंकि चांदी, माइक्रोब्स को इक्ट्ठा होने से रोकने में मददगार है।
इसके अलावा चांदी युक्त ड्रेसिंग (Silver-containing dressings) आसानी से घाव भरने वाला और जलन व अन्य घावों में संक्रमण को रोकने वाला माना गया है। यह काफी प्रभावी तरीके से काम करता है। दरअसल, चांदी, विशेष रूप से नैनोकणों (एजीएनपी) और आयनों के रूप में, शक्तिशाली रोगाणुरोधी प्रभाव डालती है, जिससे यह कैथेटर और सर्जिकल उपकरणों जैसे मेडिकल उपकरणों में इस्तेमाल की जाती है ताकि इससे संक्रमण का खतरा कम हो।
इसे भी पढ़ें: साग बनाने के लिए कौन-से बर्तन का इस्तेमाल करना सही होता है? एक्सपर्ट से जानें
चांदी की अंगूठी पहनने के फायदे-Chandi ki anguthi pahnane ke fayde
चांदी, शरीर के आंतरिक ताप को कम करने के साथ और ब्लड सर्कुलेशन में भी मदद करती है। चांदी पहनने के बाद ऊर्जा के स्तर और मनोदशा में संतुलन में सुधार होता है। इसके प्राकृतिक गुण बाहरी विद्युतीय गड़बड़ी को कम करके ब्लड सर्कुलेशन में सुधार के साथ और पूरे शरीर के तापमान को बैलेंस करने में मदद कर सकता है। National Library of Medicine में प्रकाशित इस शोध की मानें तो चांदी के आयन जैविक रूप से सक्रिय होता है और जीवाणुओं के नुकसान से बचाता है। चांदी, नॉन टॉसिक है और यही वजह है लोग इसमें पानी डालकर भी पिया करते थे।
इसके अलावा भी सेहत के लिए चांदी के इस्तेमाल के कई फायदे हैं। कुछ मिलाकर देखें तो यह सेहत के लिए फायदेमंद है और इसका कोई नुकसान नहीं है। तो भले ही तथ्यों में कमी हो लेकिन, चांदी का इस्तेमाल हमेशा से हमारी परंपरा में रहा है और इसे लोग ठंडे धातु के रूप में उपयोग करते आए हैं।
FAQ
चांदी के बर्तन में क्या नहीं खाना चाहिए?
चांदी के बर्तन में अंडे, टमाटर, और खट्टे फलों के सेवन से बचें। क्योंकि चांदी के कण इन चीजों के साथ रिएक्ट कर सकते हैं जो कि सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। इसलिए खट्टी चीजों को चांदी के बर्तनों में रखकर खाने-पीने से बचें।चांदी के गिलास में दूध पी सकते हैं क्या?
चांदी के गिलास में दूध पीना शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकता है। चांदी के कण और दूध के बीच कोई रिएक्शन नहीं होता इस वजह से यह सेहत के लिए फायदेमंद है।चांदी के बर्तनों के क्या फायदे हैं?
चांदी के बर्तन एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं जिनमें खाना खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और मानसिक शांति मिल सकती है। ये बर्तन शरीर को ठंडा रखने और विषैले पदार्थों से बचाने में मददगार है।