बड़े-बड़े राजा महाराजा पहले के समय में चांदी के बर्तनों में ही खाना खाते थे। आज भी कुछ घरों में शिशु को अनप्राश चांदी के बर्तनों में ही कराया जाता है। ऐसा माना जाता है कि चांदी से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और इससे तन-मन की शक्ति बढ़ती है। धीरे-धीरे धातुओं से बने बर्तनों ने प्लास्टिक और चीनी मिट्टियों का रूप ले लिया है, क्योंकि आज के दौर में लोग आकर्षक चीजों को ही वरीयता देते हैं। बर्तन हो या फिर कपड़ा, हर एक चीज खूबसूरती के आधार पर ही खरीदा जाता है। लेकिन आपको बता दें कि इस तरह के बर्तनों में खाने पीने से किसी तरह का कोई फायदा नहीं होता, बल्कि इससे शरीर को नुकसान ही पहुंच सकते हैं।
चांदी के बर्तनों में पानी पीने से सेहत को कई ऐसे लाभ होते हैं, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि के आधार पर ही पहले के समय में लोग चांदी और तांबों के बर्तन में खाते-पीते थे। वैज्ञानिक भी इन बातों को मानते हैं। चांदी एक ऐसा धातु है, जिससे शरीर को मजबूती प्रदान होती है। साथ ही हमारा दिमाग भी काफी तेज होता है। अगर आप चांदी के बर्तन में पानी पीते हैं, तो आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं चांदी के बर्तन में पानी पीने से क्या फायदे होते हैं।
एनीमिया से छुटकारा
चांदी के बर्तनों का खाने पीने में इस्तेमाल करने से शरीर में सेल्स का निर्माण होता है, इससे आपके बॉडी में ब्लड की कमी नहीं होती है। साथ ही पाचन संबंधी परेशानियां और थकान भी दूर रहती है।
किडनी और लिवर को रखे स्वस्थ
चांदी के बर्तनों में पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। इससे शरीर की आंतरिक रूप से सफाई होती है, जो आपके किडनी और लिवर को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकता है।
शरीर का तापमान रहता है नियंत्रित
चांदी के गिलास में पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। इससे आपके शरीर का तापमान भी कंट्रोल में रहता है। ज्यादा गुस्से में रहने वाले लोगों को बड़े-बुजुर्ग चांदी के बर्तन में पानी पीने की सलाद देते हैं।
पानी लंबे समय तक रहे फ्रेश
चांदी के बर्तन प्राकृतिक रूप से बैक्टीरिया फ्री होते हैं, इसमें किसी तरह के बैक्टीरिया पनपने का खतरा नहीं होता है। ऐसे में अगर आप चांदी के बर्तन में पानी या फिर अन्य लिक्विड पदार्थ रखने हैं, तो यह लंबे समय तक फ्रेश रहता है।
नहीं होगा बैक्टीरियल इंफेक्शन
अन्य बर्तनों के इस्तेमाल से इंफेक्शन होने का खतरा काफी ज्यादा बना रहता है। चांदी का बर्तन बैक्टीरिया फ्री होता है। ऐसे में अगर आप चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा कम होता है।
बढ़ाए रोग प्रतिरोधक क्षमता
आज के समय में खानपान खराब होने की वजह से व्यक्तियों का इम्यून सिस्टम काफी खराब होता जा रहा है। इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से लोग जल्दी की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। वहीं, अगर आप रोजाना चांदी के बर्तन में पानी पीते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी।
सर्दी-जुकाम की परेशानी से मिलेगा छुटकारा
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या होना बहुत ही आम बात है। अगर आप नियमित रूप से चांदी के गिलास में पानी पीते हैं, तो आपसे सर्दी-जुकाम की समस्याएं दूर रहती हैं। रोजाना सोने से पहले 1 चांदी के गिलास में पानी भरकर रखें, इसे सुबह खाली पेट पिएं। इससे सर्दी-जुकाम से आपको छुटकारा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: औषधीय गुणों की भरमार है जीरा और धनिया, जानें वजन घटाने के लिए इनमें से किसका पानी पीना है ज्यादा फायदेमंद?
वेट लॉस में मिलेगी मदद
चांदी के बर्तन में पानी पीने से आपका वजन काफी तेजी से कंट्रोल हो सकता है। रोजाना सुबह खाली पेट चांदी के बर्तन में पानी पिएं। चांदी के बर्तन में पानी पीने से आपका मेटाबॉजिल्म बेहतर होता है, जिससे आपके शरीर का वजन तेजी से घटता है।
स्ट्रेस रहता है दूर
चांदी आपके शरीर को शीतलता प्रदान करता है। यह एक शांति का प्रती है। अधिक गुस्सा होने वाले व्यक्ति को चांदी के बर्तनों को इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं अगर आप रोजाना चांदी के गिलास में पानी पीते हैं, तो स्ट्रेस से दूर रहेंगे। इतना ही नहीं आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी यह हमारी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: शरीर में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए पानी, अंकुरित अनाज, तुलसी है फायदेमंद, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें
स्किन को भी मिलते हैं फायदे
गलत खानपान के कारण स्किन पर डार्क सर्कल्स, झुर्रियां और लाइनें काफी ज्यादा हो जाती हैं। इस तरह की समस्याओं से भी आप चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल करके छुटकारा पा सकते हैं। इतना ही नहीं इसके इस्तेमाल से स्किन पर भी निखार आता है।
Read More Articles on miscellaneous in Hindi