आपने अक्सर लोगों को तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीते देखा होगा। खासकर घर के बड़े-बुजुर्ग रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखते हैं और सुबह सबसे पहले उसी पानी को पीते हैं। वहीं, कुछ लोग चांदी के बर्तन में खाना या पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि चांदी, तांबे और कांसे जैसे बर्तनों में लोग पानी क्यों पीते हैं। स्टील की गिलास होने के बाद भी लोग इन चीजों से बनी गिलासे क्यों लाते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट श्रेया गोयल का कहना है कि हमारे शरीर के हर सेल्स के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है, लेकिन चांदी, तांबे और कांसे के बर्तनों में रखे पानी को पीने से न सिर्फ आप हाइड्रेटेड रहते हैं, बल्कि ये आपके सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।"
चांदी, तांबे और कांसे के बर्तनों से पानी पीने के फायदे
चांदी के बर्तन में पानी पीने के क्या फायदे हैं?
चांदी का गिलास अपने शक्तिशाली जीवाणुरोधी और रोगाणुरोधी गुणों के लिए जाना जाता है, चांदी हानिकारक रोगाणुओं को बेअसर करके पानी को शुद्ध करती है। यह नेचुरल शुद्धिकरण इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। चांदी के गिलास से पानी पीने से इंफेक्शन के जोखिम को कम करने और जीवन शक्ति को बढ़ावा देकर बेहतर स्वास्थ्य में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: अन्नप्राशन में शिशु को पहली बार चांदी के बर्तन में क्यों खिलाया जाता है खाना? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे
तांबा के गिलास में पानी पीने से क्या होता है?
तांबा एक ट्रेस मिनरल है, जो विभिन्न शारीरिक कार्यों के लिए जरूरी है। तांबे के बर्तन में रखा गया पानी पीने से शरीर में कॉपर की कमी पूरी हो सकती है, जो आंत के बैक्टीरिया को संतुलित करके पाचन में मदद करते हैं। यह वजन प्रबंधन में मदद करता है, चयापचय को बढ़ाता है, और इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द को कम कर सकते हैं। इसके अलावा, तांबे के बर्तन में भरा पानी कोलेजन उत्पादन में मदद करके और मुक्त कणों से लड़कर स्वस्थ, चमकती त्वचा को बढ़ावा देता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में मिट्टी के घड़े या कॉपर के बर्तन, किसमें पानी पीना है अधिक फायदेमंद, ताकि पेट को मिले ठंडक
कांसे के बर्तन में पानी पीने से क्या होता है?
कांसे के बर्तन में पानी भरकर बहुत कम लोग पीत हैं, लेकिन कांसे के गिलास से पानी पीने से कई स्वास्थ्य फायदे मिल सकते हैं। कांस्य मुख्य रूप से तांबे और टिन से बना एक मिश्र धातु है, जो इसे एंटीऑक्सीडेंट गुण देता है। ये गुण ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और बेहतर ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है। कांसे का पानी त्वचा को स्वस्थ रखने का काम करता और आपको तरोताजा रखने का काम करता है।
View this post on Instagram
चांदी, तांबे और कांसे के बर्तनों में रखा पानी पीने से आपका सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है आप चाहे तो अपने रूटीन में तीनों तरह का पानी शामिल कर सकते हैं।
Image Crdit: Freepik