Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

Fennel Tea Benefits: पीरियड क्रैम्प्स में कैसे देती है सौंफ की चाय राहत, जानें पीने का तरीका

पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से राहत पाने के लिए सौंफ की चाय पीना फायदेमंद हो सकता है। आइए इस लेख में डॉक्टर से जानते हैं कि पीरियड्स में सौंफ के क्या फायदे हैं और इसकी चाय कैसे बनाते हैं?

पीरियड्स महिलाओं के जीवन का एक अहम हिस्सा होता है, जिससे उन्हें हर महीने गुजरना पड़ता है। यह एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन इसमें महिलाओं को एसिडिटी, पेट में दर्द, ऐंठन और शरीर में दर्द की समस्या होती है। पीरियड्स में होने वाली यह समस्याएं अक्सर काफी तकलीफ देने वाली होती है। हालांकि, महिलाएं पीरियड क्रैम्प्स से राहत पाने के लिए कई तरह के घरेलू उपायों को अपनाते हैं, जिसमें सौंफ का सेवन भी शामिल है। ऐसा माना जाता है कि सौंफ का सेवन पीरियड्स की ऐंठन को कम करने (fennel tea for period pain) में मदद कर सकता है। इसलिए, आइए हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि पीरियड क्रैम्प्स से राहत दिलाने में सौंफ कैसे फायदेमंद (saunf ke fayde periods mein) होता है और इसकी चाय कैसे बनाएं?

पीरियड क्रैम्प्स में कैसे फायदेमंद है सौंफ?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन की समस्या होना आम बात है। यह समस्या तब होती है, जब गर्भाशय की मांसपेशियां जोर से सिकुड़ने लगती हैं। सौंफ इस स्थिति में कई तरीके से पीरियड क्रैम्प्स से राहत दिलाने में मदद करती है। सौंफ चबाने से यह आपके पेट में अनुलोमन करती है यानी पेट की मांसपेशियों को वापस अपने स्थान पर लाने और नॉर्मल करने में मदद करती है। सौंफ खाने से पेट में वायु यानी गैस पेट से छोटी आंत और फिर बड़ी आंत की ओर जाती है और पेट में होने वाली ऐंठन को कम करने में मदद करती है। सौंफ चबाने से पेट में मुड़ी हुई मांसपेशियां और आंत सीधी होने लगती है, जिससे क्रैम्प्स को कम करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: गैस से राहत पाने के लिए सौंफ का पानी कैसे इस्तेमाल करें? एक्सपर्ट से जानें

NCBI की स्टडी के अनुसार सौंफ का सेवन पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने में एक बेहतरीन उपाय है। रिसर्च के अनुसार, सौंफ का सेवन करने से दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।

सौंफ की चाय कैसे बनाएं?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि, सौंफ का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन सबसे बेहतर और फायदेमंद तरीका इसे चबाकर खाना है। रोजाना खाना खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ को मुंह में रखकर धीरे-धीरे चबाकर खाना (periods pain kam karne ke tarike) चाहिए। इसके अलावा आप इसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं, जिसे बनाने के लिए एक चम्मच सौंफ को रात भर पानी में भिगोकर रख दें और फिर अगले दिन सुबह इस पानी को तब तक उबाले जब तक ये आधा न हो जाए, इसके बाद इस पानी को एक कप में छान लें और गुनगुने पिएं।

01 (98)

सौंफ खाने के अन्य फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, सौंफ खाने से आपको पेट से जुड़ी अन्य कई समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है, जैसे:

1. पित्तहर

सौंफ में पित्तहर गुण होते हैं यानी यह शरीर से गर्मी को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, जब हमारे शरीर में गर्मी बढ़ जाती है, तो एसिडिटी की समस्या होने लगती है, जिससे सीने में जलन और गैस महसूस होती है। सौंफ की ठंडी तासीर इस जलन के असर को कम करने और एसिडिटी से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। सौंफ आपके पेट पर ठंडा प्रभाव छोड़ता है, जिससे पित्त दोष को संतुलित करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सौंफ पर सीमेंट पोतकर बेचा जा रहा नकली जीरा, जानें यह सेहत के लिए कितना खतरनाक है?

2. विरेचक गुण

सौंफ का अक्सर पेट साफ करने के लिए भी किया जाता है, क्योंकि इसमें विरेचक गुण होते हैं। यह आंतों की गंदगी को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे कब्ज की समस्या को कम करने में मदद मिलती है और मल त्याग को भी आसान बनाया जा सकता है। साथ ही ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने में भी सौंफ का सेवन लाभकारी होता है।

3. पाचन में फायदेमंद

सौंफ का सेवन खाना खाने के बाद करना फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद एंजाइम पाचन तंत्र को एक्टिव करने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है। इतना ही नहीं सौंफ का नियमित और सीमित मात्रा में सेवन गैस और अपच की समस्या को भी कम करता है, जो आपके पाचन के लिए बहुत जरूरी है।

निष्कर्ष

पीरियड क्रैम्प्स से राहत दिलाने में सौंफ का सेवन काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि ये आपके पेट की परतों की सिकुड़न को नॉर्मल करने और एसिडिटी को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे पीरियड क्रैम्प्स को कम किया जा सकता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • सौंफ खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

    सौंफ का नियमित सेवन आपके पाचन क्रिया को बेहतर रखने, गैस, कब्ज, एसिडिटी और पेट में ऐंठन जैसी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है।
  • 1 दिन में कितनी सौंफ खानी चाहिए?

    सौंफ का सेवन रोजाना आधे से 1 चम्मच करना सुरक्षित माना जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर रखने, गैस या ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।
  • सौंफ कब नहीं खाना चाहिए?

    सौंफ का सेवन तब नहीं करना चाहिए, जब आपको इससे एलर्जी हो, ज्यादा गर्मी हो। इसके साथ ही, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग और किडनी की बीमारी में हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही सौंफ का सेवन करना चाहिए। 

Read Next

जरूरी नहीं कि हर हेल्दी चीज आपको सूट करे! जानिए 5 फूड्स जो बिगाड़ सकते हैं आपका हाजमा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 18, 2026 14:29 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 18, 2026 14:29 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content