Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

जरूरी नहीं कि हर हेल्दी चीज आपको सूट करे! जानिए 5 फूड्स जो बिगाड़ सकते हैं आपका हाजमा

हेल्दी रहने के लिए हम सभी अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स शामिल करते हैं, जो अनजाने में एसिडिटी का कारण बन सकता है। इसलिए, आइए इस लेख में जानते हैं कि वो कौन-से फूड्स हैं जो एसिडिटी का कारण बन सकता है?

Healthy Foods Digestion Problem in Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम हर व्यक्ति हेल्दी रहना चाहता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर दिखने वाली सभी हेल्थ रील्स और ट्रेंड्स को देखकर उस पर विश्वास कर लेते हैं। फल, सलाद आदि चीजों को अक्सर हेल्दी चीजों में गिना जाता है। लेकिन, कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जिन्हें खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स एक आम समस्या है, जिसमें आपके पेट में बनने वाले एसिड ऊपर की ओर आकर सीने में जलन, खट्टी डकार, पेट दर्द और ब्लोटिंग का कारण बन सकता है। हर व्यक्ति का पाचन तंत्र दूसरे व्यक्ति से बिल्कुल अलग होते हैं। इसलिए, जो फूड्स किसी के लिए फायदेमंद होते हैं, वहीं दूसरे व्यक्ति के लिए असुविधा का कारण बन सकते हैं। कुछ हेल्दी फूड्स ऐसे ही हैं, जिन्हें खाने से कुछ लोगों में एसिडिटी की समस्या (foods that cause indigestion) हो सकती है। इसलिए, आइए आज के इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि वो कौन-से हेल्दी फूड्स हैं, जो अनजाने में आपकी एसिडिटी का कारण बनते हैं?

हेल्दी फूड्स जो बनते हैं एसिडिटी का कारण

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, कुछ फूड्स हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी एसिडिटी (hajjma kharab karne wale foods) का कारण बन सकते हैं। इन फूड्स में शामिल हैं-

1. खट्टे फल

संतरा, नींबू और मौसमी जैसे खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो आपकी इम्यून सिस्टम को बढ़ाने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। लेकिन, इनमें मौजूद नेचुरल एसिड पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ा देते हैं। इसलिए, इन फलों का सेवन कुछ लोगों में एसिडिटी का कारण बन सकता है, जिससे पेट और सीने में जलन और गैस का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: अगर आप भी खाते हैं चूल्हे से उतरी हुई तुरंत गर्म रोटी, तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें

2. टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दिल की सेहत और स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन टमाटर भी नेचुरल रूप से एसिडिक होता है। इसलिए, टमाटर की चटनी, सॉस या टमाटर का सूप ज्यादा मात्रा में खाने से पेट में जलन की समस्या बढ़ सकती है। खासकर खाली पेट टमाटर खाने से एसिडिटी की समस्या होने की संभावना ज्यादा होती है।

foods-that-cause-indigestion-inside 

3. दही

पाचन के स्वास्थ्य के लिए दही का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को दही खाने से भी पेट में एसिडिटी बढ़ सकती है, खासकर रात के समय इसे खाने से। अगर आपको दही खाने के बाद पेट में भारीपन या खट्टी डकार आती है तो इसे दिन में खाने से कोशिश करें और रात में लेने से परहेज करें।

4. डार्क चॉकलेट

PubMed की स्टडी के अनुसार,  चॉकलेट खाने से पेट और भोजन की नली के बीच का वाल्व ढीला हो जाता है, जिससे एसिड ऊपर की ओर आने लगता है। इसलिए, जिन लोगों को सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स की समस्या है तो चॉकलेट खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। चॉकलेट खाने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: क्या खाली पेट रहने से गैस बनती है? जानें डॉक्टर से देर तक भूखे रहने और एसिडिटी का संबंध

5. पुदीना

पुदीना का सेवन पेट को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है और इससे कई लोगों को पाचन बेहतर रखने में भी मदद मिलती है। हालांकि, यह पेट और खाने की नली के बीच की मांसपेशियों को ढीला करने का काम कर सकता है, जिससे एसिड ऊपर आ सकती है और इस कारण पुदीना एसिड रिफ्लक्स की समस्या को बढ़ा सकता है।

निष्कर्ष

हर हेल्दी फूड सभी व्यक्ति के लिए फायदेमंद हो ये जरूरी नहीं होता है। सभी लोगों के शरीर की प्रकृति अलग-अलग होती है, जो किसी के लिए फायदेमंद तो वहीं, दूसरे के लिए एसिडिटी का कारण बन सकती है। इसलिए, अगर आपको इन फूड्स के सेवन के बाद एसिडिटी की समस्या होती है तो आप इन्हें खाना बंद कर दें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • एसिडिटी को तुरंत कैसे कम करें?

    एसिडिटी को तुरंत कम करने के लिए ठंडा दूध पीना, सौंफ चबाना, अदरक का छोटा टुकड़ा खाना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से भी एसिडिटी को कम किया जा सकता है।
  • एसिडिटी होने से शरीर में क्या होता है?

    एसिडिटी होने पर पेट में ज्यादा हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनता है, जिससे सीने और गले में जलन, पेट दर्द, मतली और खट्टी डकार होने लगती है। यह एसिड भोजन नली में वापस आकर पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे पाचन में समस्या हो सकती है।
  • एसिडिटी में हमें क्या खाना चाहिए?

    एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में केला, ठंडा दूध, छाछ, नारियल पानी और खीरा आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं, जो एसिडिटी को कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। 

Read Next

CBSE Board Exams 2026: परीक्षा के दौरान क्या खाएं छात्र? डाइटिशियन से जानें ब्रेन हेल्थ के लिए बेस्ट डाइट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 17, 2026 16:40 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 17, 2026 16:40 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content