Fri Sep 11, 2026 | 09:55 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

CBSE Board Exams 2026: परीक्षा के दौरान क्या खाएं छात्र? डाइटिशियन से जानें ब्रेन हेल्थ के लिए बेस्ट डाइट

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 नजदीक आते ही छात्र पढ़ाई में जुट जाते हैं, लंबे समय तक बैठकर पढ़ाई करने से शरीर और दिमाग दोनों पर असर पड़ता है। डाइटिशियन की मानें तो सिर्फ ज्यादा पढ़ाई करना ही सफलता की कुंजी नहीं है, बल्कि सही खानपान भी उतना ही जरूरी है। यहां जानिए, परीक्षा के दौरान छात्र क्या खाएं?

CBSE Board Exams 2026: हर साल मार्च का महीना आते ही घरों का माहौल बदल जाता है, एक तरफ जहां होली होती है तो वहीं दूसरी तरफ बोर्ड एग्जाम भी शुरू होते हैं, जिसकी वजह से टीवी की आवाज धीमी हो जाती है, मोबाइल का इस्तेमाल कम कर दिया जाता है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे लाखों छात्र इस समय दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन क्या सिर्फ किताबों से चिपके रहना ही सफलता की गारंटी है? अक्सर हम पढ़ाई के घंटों को तो गिनते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि दिमाग भी एक मशीन की तरह है, जिसे सही ईंधन की जरूरत होती है। अगर शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलेगा, तो याद किया हुआ पाठ भी परीक्षा हॉल में याद नहीं आएगा। जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, परीक्षा के दौरान छात्रों की डाइट में ऐसे फूड्स शामिल होने चाहिए जो ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाएं, याददाश्त तेज करें और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखें। इस लेख में डाइटिशियन अर्चना जैन बता रही हैं कि परीक्षा के दौरान छात्र क्या खाएं?

परीक्षा के दौरान छात्र को क्या खाना चाहिए?

डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि परीक्षा के समय छात्रों को ऐसी डाइट लेनी चाहिए जो ब्रेन हेल्थ को सपोर्ट करे, याददाश्त बढ़ाए और एनर्जी को भी बनाए रखे। गलत खानपान से स्टूडेंट्स यानी छात्रों में थकान, सिरदर्द, सुस्ती और ध्यान की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए बैलेंस्ड और पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: ब्रेन को शार्प बनाने में कौन है नंबर वन, बादाम या पिस्ता? एक्सपर्ट से जानें

दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते से करें

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, परीक्षा के दिनों में नाश्ता बिल्कुल भी स्किप नहीं करना चाहिए। रातभर की फास्टिंग के बाद शरीर और दिमाग को ग्लूकोज की जरूरत होती है। ऐसे में छात्रों को नाश्ते में ओट्स, दलिया, पोहा, उपमा, अंडा के साथ मल्टीग्रेन ब्रेड, दूध और फल शामिल करने चाहिए। केला, सेब और संतरा जैसे फल तुरंत एनर्जी देते हैं। इसके अलावा प्रोटीन से भरपूर नाश्ता जैसे अंडा, पनीर या मूंग दाल चीला दिमाग को लंबे समय तक एक्टिव रखता है। इससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहती है और परीक्षा के दौरान ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।

Brain के लिए सबसे अच्छा खाना क्या है?

  • 1. अखरोट और बादाम को छात्र अपनी डाइट में शामिल करें, इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो याददाश्त और फोकस बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • 2. कद्दू, सूरजमुखी और चिया सीड्स को डाइट में शामिल करें, क्योंकि ये सीड्स मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर होते हैं।
  • 3. छात्र सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट का सेवन भी कर सकते हैं। डार्क चॉकलेट सीमित मात्रा में लेने से मूड बेहतर होता है और फोकस बढ़ता है।
  • 4. पेरेंट्स को छात्रों की डाइट में हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। पालक, मेथी और ब्रोकोली में फोलेट और विटामिन K होता है, जो दिमाग के फंक्शन के लिए जरूरी है।
  • 5. डाइटिशियन अर्चना जैन का कहना है कि रोज एक मुट्ठी मिक्स ड्राई फ्रूट्स और बीज खाना छात्रों के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपके बच्चे के भी फाइनल पेपर शुरू होने वाले हैं? उन्हें मेंटली स्ट्रॉन्ग रखने के लिए अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 5 टिप्स

best diet for students during exams

परीक्षा से ठीक पहले क्या खाना चाहिए?

  • डाइटिशियन अर्चना जैन का कहना है कि परीक्षा वाले दिन हल्का लेकिन एनर्जी देने वाला भोजन करना चाहिए। बहुत ज्यादा तला-भुना या भारी खाना खाने से सुस्ती आ सकती है।
  • सुबह के नाश्ते में दलिया, अंडा, दूध और फल का सेवन करना अच्छा है। परीक्षा से पहले केला खा सकते हैं और साथ में पानी की बोतल जरूर रखें।
  • अगर परीक्षा दोपहर में है तो लंच में दाल, चावल, रोटी और हरी सब्जी लें और ज्यादा मसालेदार और जंक फूड से बचें।

निष्कर्ष

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 के दौरान सही डाइट अपनाकर छात्र न सिर्फ अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं बल्कि ज्यादा एक्टिव भी रह सकते हैं। ब्रेन बूस्टर फूड्स, पर्याप्त पानी, बैलेंस नाश्ता और पर्याप्त नींद सफलता की तैयारी का अहम हिस्सा हैं। याद रखें, परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान दें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • याददाश्त कमजोर होने पर क्या खाएं?

    ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, हरी पत्तेदार सब्जियां और फल दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और प्रोटीन से भरपूर भोजन याददाश्त और फोकस को मजबूत बनाता है। 
  • ज्यादा टेंशन लेने से दिमाग पर क्या असर पड़ता है?

    ज्यादा टेंशन लेने से कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो लंबे समय में याददाश्त और फोकस को प्रभावित कर सकता है।
  • एग्जाम के लिए ब्रेन फूड्स क्या हैं?

    अखरोट, बादाम, डार्क चॉकलेट, अंडा और मौसमी फल ब्रेन बूस्टर माने जाते हैं। ये दिमाग को एनर्जी देते हैं और लंबे समय तक फोकस बनाए रखने में मदद करते हैं।

Read Next

खराब नींद कैसे आपकी डाइट को कर रही है बर्बाद? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए इसे मैनेज करने के 5 आसान तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 17, 2026 16:15 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Feb 17, 2026 16:15 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content