Worst Food For Brain Health Than Sugar: यह बात तो आप जानते ही होंगे कि अधिक मात्रा में चीनी नहीं खाना चाहिए। इसका हमारी ओवर ऑल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से मोटापा बढ़ता है, ब्लड शुगर का स्तर प्रभावित होता है और यह कई अन्य गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ता है। क्या आप जानते हैं कि ज्यादा चीनी खाने से ब्रेन हेल्थ पर भी नेगेटिव असर पड़ता है? विशेषज्ञों की मानें, तो अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करने से ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, जिससे दिमाग में सूजन हो जाती है, न्यूरोप्लास्टिसिटी कम होती है, जिसका हमारी याददाश्त पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी कई चीजें हैं, जो चीनी से भी ज्यादा खतरनाक हैं? जी, हां! ऐसा है। इस लेख में हम आपको ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताएंगे, जो आपकी ब्रेन हेल्थ पर असर डाल सकते हैं। इनके बारे में जानकर जितनी जल्दी संभव हो, इन फूड आइटम्स को अपनी डाइट से बाहर निकालें। इस बारे में जानने के लिए हमें Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
ब्रेन हेल्थ के लिए क्या न खाएं- What Foods Are Bad For Brain Health
-1770709788135.jpg)
रिफाइंड कार्ब्स (Refined Carbs)
रिफाइंड कार्ब्स और प्रोसेस्ड ग्रेन जैसे पेस्ट्रीज, कूकीज, व्हाइट ब्रेड और व्हाइट राइस हमारी हेल्थ के लिए बिल्कुल सही नहीं है। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है। इसलिए, जैसे ही आपका इसका सेवन करते हैं, बॉडी में ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार जिन फूड आइटम्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, उनका सेवन कम करना चाहिए। जरनल में प्रकाशित एक रिसर्च से पता चलता है कि लंबे समय तक रिफाइंड कार्ब्स का सेवन करने से दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे याददाश्त कमजोर होती है, निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है और सोशल एक्टिविटी भी कमजोर होती है।
इसे भी पढ़ें: हेल्दी और एक्टिव ब्रेन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
ट्रांस फैट (Trans Fat)
ट्रांस फैट, अनसैचुरेटेड फैट का एक प्रकार होता है। जहां एक ओर अनसैचुरेटेड फैट हमें एनिमल प्रोडक्ट जैसे मीट और डेयरी प्रोडक्ट से मिलता है, वहीं ट्रांस फैट जैसे बिस्किट, नमकीन और फ्रोजन फूड्स इंडस्ट्रियली प्रोड्यूस किए जाते हैं। आमतौर पर अनसैचुरेटेड चिंता का विषय नहीं होते हैं, लेकिन ट्रांस फैट हमारी दिमाग पर बुरा असर डाल सकते हैं। एनसीबीआई में प्रकाशित एक अध्ययन से भी यह पता चलता है कि 45 साल से अधिक उम्र के लोग के लिए ट्रांस फैट का सेवन बिल सही नहीं है। इससे उनकी याददाश्त पर बुरा असर देखने को मिलता है।
सैचुरेटेड फैट (Saturated Fat)
ट्रांस फैट की ही तरह सैचुरेटेड फैट भी हमारे ब्रेन के लिए सही नहीं है। एनसीबीआई में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए सैचुरेटेड फैट बिल्कुल सही नहीं है। इससे उनकी कॉग्नीटिव परफॉर्मेंस बिगड़ती है। जाहिर है, यह स्थिति सही नहीं है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हर व्यक्ति को मोटापे से बचने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। अपनी कॉग्नीटिव परफॉर्मेंस में सुधार के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक रखनी चाहिए। इससे अल्जाइमर होने का रिस्क भी कम होता है।
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड (Ultra Processed Food)
एनसीबीआई की एक अन्य रिपोर्ट से यह बात भी सामने आई है कि अधिक मात्रा में प्रोसेस्ड फूड लेने से रोजमर्रा के कामकाज करने की क्षमता कमजोर होती है। विशेषज्ञ समझाते हैं कि जो लोग नियमित रूप से अधिक मात्रा में रोजाना की जरूरत का 19.9 फीसदी कैलोरी अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से लेते हैं, उनकी सोचने-समझने की क्षमता कमजोर हो जाती है और कामकाज करने में भी बाधा आती है।
इसे भी पढ़ें - Healthy Breakfast: नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर ये 10 शाकाहारी चीजें, शरीर और दिमाग को मिलेगा किक स्टार्ट
निष्कर्ष
यह सच है कि समय के अभाव और बढ़ते काम के दबाव के चलते ज्यादातर लोग रेडी टू ईट फूड को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। विशेषज्ञों की यही सलाह है कि ऐसी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बिल्कुल न बनाएं, जो आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ को प्रभावित करती हैं। यहां तक कि कुछ चीजें तो शुगर से भी ज्यादा ब्रेन हेल्थ को प्रभावित कर सकती है। इसलिए, ऊपर दी गई सूची पर आप भी नजर डालें और उन्हें अपनी डाइट से पूरी तरह बाहर निकाल दें। ऐसी चीजों सेवन बिल्कुल न करें, जो आपकी हेल्थ को प्रभावित करती है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
दिमाग को तेज बनाने के लिए रोज क्या खाना चाहिए?
ब्रेन हेल्थ के लिए बादाम, अखरोट, ताजे फल (आंवला, अनार), हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दूध और घी काफी अच्छे विकल्प माने जाते हैं। इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।दिमाग की नसों को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए?
दिमाग की नसों को मजबूत करने के लिए आप घी, जैतून का तेल, अखरोट, भीगे हुए बादाम, किशमिश, खजूर और ताजे फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।भूलने की बीमारी में क्या खाना चाहिए?
भूलने की बीमारी क्यों हो रही है, सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है। अगर किसी मेडिकल कंडीशन की वजह सेऐसा हो रहा है, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से मिलकर अपना सही ट्रीटमेंट करवाएं। हां, अगर आप अपनी याददाश्त दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो इसके लिए मछली, हरी सब्जियां, बेरीज आदि खा सकते है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कि याददाश्त को बेहतर करने के लिए जाना जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 10, 2026 13:23 IST
Modified By : Meera Tagore Feb 10, 2026 13:23 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dt Divya Gandhi