Fri Sep 11, 2026 | 07:36 PM IST

Medically Reviewed by Dr Naveen Polavarapu , Gastroenterologist

वजन बढ़ाते हैं ये 5 फूड्स, 2026 में कैलोरी घटाने के लिए इन्हें कहें अलविदा

साल 2026 में कैलोरी की मात्रा कम करने के ल‍िए शुगरी ड्र‍िंक्‍स, चीनी वाली कॉफी, बेकरी आइटम जैसी चीजों का सेवन बंद कर दें। आगे जानेंगे ऐसी 5 चीजों के बारे में।

जैसे-जैसे हम 2026 में आगे बढ़ रहे हैं, हेल्‍थ के प्रत‍ि उतना ही सतर्क रहने की जरूरत है। कई लोग नए साल में वेट लॉस का संकल्‍प लेते हैं और उसे पूरा करने के ल‍िए डाइट‍िंग का सहारा लेते हैं, लेक‍िन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता उल्‍टा पोषक तत्‍वों की कमी हो जाती है। वेट लॉस के ल‍िए कैलोरी कम करना जरूरी है। कैलोरी कंट्रोल करने के ल‍िए कुछ ऐसे फूड्स ज‍िम्‍मेदार हो सकते हैं जो वेट लॉस डाइट में फ‍िट नहीं बैठते। इन्‍हें डाइट से हटा देना ही बेहतर है। इस लेख में ऐसी पांच चीजों के बारे में बताएंगे ज‍िनका सेवन बंद करके कैलोरी काउंट को कम कर सकते हैं। इनके बारे में आगे जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Naveen Polavarapu, Senior Consultant, Medical Gastroenterologist, Liver Specialist, Lead Advanced Endoscopic Interventions & Training, Clinical Director At Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

1. मीठे ड्रिंक्स और एनर्जी ड्रिंक्स- Sugary Beverages And Energy Drinks

कैलोरी कम करना है, तो सोडा या पैक्ड फ्रूट जूस का सेवन न करें। इनमें बहुत ज्‍यादा चीनी होती है। इनके बजाय पानी, नार‍ियल पानी या हर्बल टी प‍िएं। ये ड्र‍िंक्‍स शरीर को नेचुरली हाइड्रेट करते हैं।

यह भी पढ़ें- बच्चों को ट‍िफिन में न दें ये 5 चीजें, ज्‍यादा खाने से बढ़ता है मोटापे का खतरा

2. प्रोसेस्ड स्नैक्स और तली हुई चीजें- Processed Snacks And Fried Foods

कैलोरी कम करना चाहते हैं, तो प्रोसेस्‍ड स्नैक्स जैसे च‍िप्‍स, नमकीन और डीप फ्राइड स्नैक्स का सेवन न करें। Dr. Naveen Polavarapu ने बताया क‍ि इनमें अनहेल्‍दी फैट्स और र‍िफाइंड कार्ब्स होते हैं जो कैलोरी को बढ़ा सकते हैं। प्रोसेस्ड स्नैक्स का सेवन करने के बजाय एयर-पॉप्‍ड पॉपकार्न या भुने हुए मेवे खाएं। इन स्नैक्स से खाने की क्रेव‍िंग भी कम होती है।

यह भी पढ़ें- वर्कआउट के बाद भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, नहीं तो वजन घटाने में होगी मुश्किल

3. रिफाइंड बेकरी आइटम और डेजर्ट- Refined Bakery Items And Desserts

bakery-items-side-effects

र‍िफाइंड बेकरी आइटम जैसे पेस्‍ट्री, केक और कुकीज से भी बचें। इनमें चीनी, र‍िफाइंड आटा और ट्रांस फैट की मात्रा ज्‍यादा होती है। ये ब्‍लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। बेकरी आइटम की जगह फलों से बने डेजर्ट या साबुत अनाज जैसे हेल्‍दी ऑप्‍शन चुन सकते हैं।

4. अल्ट्रा-प्रोसेस्ड पैक्ड फूड्स- Ultra Processed Packaged Foods

Dr. Naveen Polavarapu ने बताया क‍ि कैलोरी कम करने के ल‍िए रेडी-टू-ईट खाना, फ्लेवर्ड इंस्टेंट नूडल्स, प्रोसेस्‍ड मीट, सॉसेज या नगेट्स जैसे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड पैक्ड फूड्स का सेवन न करें। इनमें कैलोरी सोड‍ियम और प्रि‍जर्वेट‍िव्‍स ज्‍यादा होते हैं। इन्‍हें डाइट से हटाएंगे, तो कैलोरी कम होंगी और मेटाबॉल‍िक हेल्‍थ भी अच्‍छी रहेगी।

5. मीठी कॉफी और चाय में मिलाई जाने वाली चीजें- Sugary Coffee And Tea Additives

sugary-cold-coffee

बहुत से लोग अनजाने में रोजाना कॉफी और चाय में चीनी, फ्लेवर्ड सिरप और क्रीम डालते हैं और ज्‍यादा कैलोरी का सेवन करते हैं। अगर इन अत‍िर‍िक्‍त चीजों को चाय या कॉफी से हटा दें, तो कैलोरी की मात्रा काफी हद तक कम हो सकती है। दूध या चीनी वाली चाय की जगह ब्‍लैक कॉफी या ग्रीन टी प‍िएं।

न‍िष्‍कर्ष:

साल 2026 में शुगरी ड्र‍िंक्‍स, चीनी वाली कॉफी या चाय, बेकरी आइटम का सेवन न करें। इनके बजाय ताजे फल, सब्‍ज‍ियां, साबुत अनाज का सेवन करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • कोल्‍ड ड्र‍िंक्‍स पीने के क्‍या नुकसान हैं?

    कोल्‍ड ड्र‍िंक्‍स में चीनी की मात्रा ज्‍यादा होती है ज‍िससे वजन बढ़ सकता है, दांत खराब होने का खतरा बढ़ जाता है और पेट की समस्‍याएं जैसे गैस या एस‍िड‍िटी भी हो सकती है।
  • चीनी वाली चाय क्‍यों नहीं पीना चाह‍िए?

    चीनी वाली चाय पीने से शरीर में अत‍िर‍िक्‍त कैलोरी जाती है ज‍िससे वजन तेजी से बढ़ सकता है। यह इंसुल‍िन लेवल को ब‍िगाड़ती है, डायबि‍टीज के खतरे को बढ़ाती है और थकान की समस्‍या का कारण बनती है। 
  • एक द‍िन में क‍ितनी चाय पी सकते हैं?

    एक द‍िन में दो से तीन कप चाय पी सकते हैं। इससे ज्‍यादा चाय पीने से एस‍िड‍िटी, बेचैनी और अन‍िद्रा की समस्‍या हो सकती है। गर्भवती मह‍िलाओं को सीमि‍त मात्रा में ही इसका सेवन करना चाह‍िए।

Read Next

अमरूद पर नमक लगाकर खाना सही है या नहीं? एक्‍सपर्ट से समझें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 13, 2026 20:02 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 13, 2026 20:02 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Naveen Polavarapu

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content