Can Litchi Increase Blood Sugar: हमारी डेली डाइट में एक पोर्शन फलों का होना जरूरी है। खासकर मौसम के मुताबिक फलों का सेवन करना ज्यादा जरूरी है। क्योंकि इनमें इम्यूनिटी बनाए रखने वाले गुण पाए जाते हैं। इसी तरह गर्मियों से बरसात के मौसम के बीच लीची काफी आती हैं। ये बॉडी को हाइड्रेट रखने और क्रेविंग कंट्रोल कर सकती हैं। लेकिन क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए लीची खाना फायदेमंद है? क्या लीची खाने से डायबिटीज के मरीजों की ब्लड शुगर बढ़ सकती है? इस बारे में जानने के लिए हमने बैंग्लोर के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की चीफ डाइटिशियन सुष्मा पीएस (Ms Sushma PS, Chief Dietician, Jindal Naturecure Institute) से बात की है।
क्या डायबिटीज के मरीज लीची का सेवन कर सकते हैं? Can Diabetic Patients Eat Litchi
डायबिटीज के मरीजों के लिए लीची का सेवन करना सेफ है। लेकिन उन्हें पोर्शन का ध्यान रखना जरूरी है। अगर कोई डायबिटीज का मरीज एक बार में ज्यादा लीची खा लेता है, तो इससे उसकी ब्लड शुगर स्पाइक हो सकती है। लीची का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी नॉर्मल होता है। इसमें नेचुरल शुगर पाई जाती है। अगर एक बार में ज्यादा लीची खाई जाए, तो इससे ब्लड शुगर बढ़ सकती है।
डायबिटीज में लीची का सेवन किस तरह करना चाहिए? How To Consume Litchi In Diabetes
लीची में विटामिन सी और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसमें फाइबर भी अधिक होता है, जो पाचन स्वस्थ रखने और ब्लड शुगर मेंटेन रखने में मदद करता है। शुगर के मरीज को लीची खाने के साथ लो शुगर और हाई फाइबर फूड भी खाना चाहिए। इससे ब्लड शुगर मेंटेन रखने में मदद मिलती है। ध्यान रखें कि आप लीची के जूस का सेवन न करें। क्योंकि इससे शुगर तेजी से स्पाइक हो सकती है। इसलिए लीची को फल या सलाद में सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- क्या डायबिटीज में संतरे का जूस पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय
ज्यादा लीची खाने के नुकसान- Side Effects of Over Consumption of Litchi
वजन बढ़ सकता है- Increase Weight
ज्यादा लीची खाने से वजन भी बढ़ सकता है। लीची में नेचुरल ज्यादा होती है। अगर ज्यादा मात्रा में खाई जाए, तो इससे कैलोरी इंटेक ज्यादा हो सकता है। रोज ज्यादा लीची खाने से वजन बढ़ सकता है।
ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है- Blood Sugar Balance
ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होने से लीची कम खानी चाहिए। ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है। इससे शुगर स्पाइक हो सकती है और आपको अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए इसे कंट्रोल पोर्शन में ही खाना चाहिए।
पाचन खराब होना- Digestive Issues
लीची में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। एक बार में बहुत ज्यादा लीची खाने से पाचन क्रिया खराब हो सकती है। इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, पेट दर्द या दस्त हो सकते हैं। इसलिए एक बार में इसे कम ही खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी में लीची का जूस पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से
एलर्जी हो सकती है- Risk of Allergy
कुछ लोगों को इसके सेवन से एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए इसे खाने के बाद बॉडी पर असर जरूर देखना चाहिए।
अगर डायबिटीज के लिए आप कोई डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं, तो अपने एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसे डाइट में शामिल करें। क्योंकि एक्सपर्ट डाइट प्लान में बताएंगे कि एक दिन में आप कितनी लीची खा सकते हैं।