Is Lychee Good For Kidney: गर्मियों के मौसम में कई स्वादिष्ट फल बाजार में देखने को मिलते हैं। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं और गर्मियों के दौरान परेशान करने वाली कई समस्याओं से आपको दूर रखते हैं। लीची भी गर्मियों में मिलने वाला ऐसा ही एक सुपरफूड है। इस रसीले फल में पानी भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही, यह डाइट्री फाइबर, पोटैशियम और विटामिन सी जैसे जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसके अलावा लीची में ओलिगोनॉल नामक पॉलीफेनोल होता है, जो शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेट और ठंडा रहता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है और लू से बचाव में मदद करती है। इसके अलावा भी लीची खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन अक्सर हम देखते हैं, किडनी से जुड़ी समस्याएं होने पर लोग लीची का सेवन करने से बचते हैं। उनकी किडनी को किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचे, इसलिए बहुत से लोग लीची का सेवन नहीं करते हैं। यह किडनी के लिए फायदेमंद होती है या नुकसानदायक, इसको लेकर लोगों के बीज काफी असमंजस की स्थिति देखने को मिलती है। ऐसे में लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए हमने फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से बात की। इस लेख में हम आपको किडनी रोगियों के लिए लीची खाना सुरक्षित है या नहीं, इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
क्या लीची खाना किडनी रोगियों के लिए सुरक्षित है?- Is Lychee Safe For Kidney Patients
न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, ''किडनी रोगियों के लिए लीची का सेवन पूरी तरह सेफ है। यह किडनी को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है। बल्कि, इसका सेवन करने से किडनी को स्वस्थ रखने और फंक्शन में सुधार करने में मदद मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पानी की मात्रा काफी अच्छी होती है। इसके अलावा, इसमें पोटेशियम भी होता है। जब आप लीची का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। यह टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालती है। इस तरह यह किडनी फंक्शन में भी सुधार करती है।''
इसे भी पढ़ें: मीठा खाने की क्रेविंग को रोकने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, नोट करें इनकी रेसिपी
''इसके अलावा लीची में मूत्रवर्धक प्रभाव होते हैं। अगर आप इसका नियमित सेवन करते हैं, इससे किडनी की सफाई होती है और टॉक्सिन्स बाहर निकलते रहते हैैं। यह किडनी की सूजन और दर्द को कम करने में भी आपकी मदद कर सकती है। ऐसे में आप बिना किसी संकोच के लीची का सेवन कर सकते हैं।''
इसे भी पढ़ें: रोज मसाला छाछ पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसकी आसान रेसिपी
एक दिन में कितनी लीची खानी चाहिए- how many lychee eat in a day
न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, ''भले ही लीची का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है, लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि किसी भी चीज का सेवन सिर्फ सीमित मात्रा में ही सेफ होता है। अगर आप अधिक मात्रा में लीची का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। आपको एक दिन में 10-12 लीची से अधिक का सेवन नहीं करना चाहिए। ''
All Image Source: freepik