
Christmas 2025: 25 दिसंबर के दिन दुनियाभर में लोग क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं और हर घर में इस दिन लोग केक बनाते और खाते हैं। क्रिसमस केक की खास बात ये होती है कि ये लंबे समय तक चलता है और लोग इसे खाते रहते हैं लेकिन सवाल ये है कि क्या केक को इतने लंबे समय तक के लिए खाया जा सकता है? केक कितने इतने लंबे समय तक चलता है और इसे कब तक रखकर खा सकते हैं। आम लोगों में इसे लेकर जानकारी का अभाव देखा जाता है। ऐसी स्थिति में सही जवाब जानने के लिए हमने Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से बात की और जाना कि आप क्रिसमस का केक कितने दिनों तक रखकर खा सकते हैं और सेहत के लिए ये क्या मायने रखता है।
इस पेज पर:-
केक कितने दिनों में खराब हो जाता है-How many days does it take for a cake to spoil?
Nutritionist Edwina बताती हैं कि केक के खराब होने का समय केक के प्रकार और उसे रखने के तरीके पर निर्भर करता है। बिना क्रीम या फ्रॉस्टिंग वाले केक कमरे के तापमान पर 2-3 दिन और फ्रिज में एक सप्ताह तक चल सकते हैं। क्रीम, कस्टर्ड या ताजे फलों वाले केक को कमरे के तापमान पर 1-2 दिनों के भीतर और फ्रिज में 3-4 दिनों तक खा लेना चाहिए। हालांकि, बिना फ्रॉस्टिंग वाले केक ज्यादा समय तक ताजा रह सकते हैं जैसे कि 1 से 3 दिन तक, जबकि कस्टर्ड, फ्रूट या क्रीम चीज फ्रॉस्टिंग जैसे केक जल्दी खराब हो सकते हैं क्योंकि ये फिलिंग वाले केक होते हैं और इनमें कई चीजें ऐसी होती हैं जो जल्दी खराब हो सकती हैं। इसके अलावा ध्यान देने वाली बात ये है कि
- -बिना फ्रॉस्टिंग वाले केक को कमरे के तापमान पर 2-3 दिन तक रखकर खा सकते हैं और फ्रिज में आप इसे एक सप्ताह तक रख सकते हैं।
- -बटरक्रीम और फॉन्डेंट केक को फ्रिज में 3-5 दिन रखकर आप खा सकते हैं।
- -क्रीम चीज और व्हिप्ड क्रीम फ्रॉस्टिंग वाले केक जल्दी खराब हो सकते हैं और आपको इन्हें ज्यादा लंबे समय तक नहीं खाना चाहिए।
- -फ्रूट, कस्टर्ड और दही से भरे केक फ्रिज में 1-3 दिन रखा जा सकता है और आपको इससे ज्यादा दिन तक इसे रखकर नहीं खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Merry Christmas 2025: क्रिसमस पर बनने वाले Rum Cake को बच्चे खा सकते हैं? डाइट एक्सपर्ट से जानें
कैसे पहचानें कि केक खराब हो गया है-How to know cake is spoiled?
केक खराब होने पर आप इसे कई तरह से पहचान सकते हैं जैसे कि सबसे पहले तो आपको बैक्टीरिया और फफूंद की पहचान करनी चाहिए। चेक करें कि अगर केक पर कोई भी फजी, बदरंग जैसे हरे, नीले काले और अजीब से धब्बे दिख रहे हैं तो इसे बिलकुल भी खाने से बचें। खट्टी और बहुत ज्यादा अंडे जैसी खराब गंध आए तब भी आपको इसे खाने से बचना चाहिए। चिपचिपी फलों की फिलिंग या फटी हुई क्रीम जैसी महक आए तो तुरंक केक को फेंक दें क्योंकि ये बैक्टीरियल ग्रोथ का संकेत हो सकता है। इसके अलावा किसी भी प्रकार का पीलापन या केक के रंग में बदलाव, केक खराब होने का संकेत हो सकता है। केक की बनावट सख्त है और आसानी से टूट रही है तो ये खराब होने का संकेत हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Christmas 2022: क्रिसमस पर बनाएं ज्वार से बना ये हेल्दी केक, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
खराब केक खाने के नुकसान-Disadvantages of eating bad cake
Nutritionist Edwina बताती हैं कि अगर केक को इससे ज्यादा दिनों तक रखा जाता है, तो उसमें बैक्टीरिया और फफूंद पनप सकती है, जिससे यह खाने के लिए असुरक्षित हो जाता है। खराब केक खाने से पेट दर्द, उल्टी या फूड पॉइजनिंग हो सकती है। सुरक्षित रहने के लिए, खाने से पहले हमेशा केक में किसी असामान्य गंध, स्वाद या दिखाई देने वाली फफूंद की जांच कर लें।
तो इन बातों का ध्यान रखें और क्रिसमस पर केक खाते समय इसकी क्वालिटी पर खास ध्यान दें। आपको हमेशा चेक करके ही केक खाना चाहिए क्योंकि त्योहारों के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी आपको बीमार कर सकती है।
यह विडियो भी देखें
FAQ
क्रिसमस का मुख्य भोजन क्या है?
क्रिसमस का मुख्य भोजन है टर्की जिसे फ्राई करके खाया जा सकता है। इसके अलावा हैम या रोस्ट बीफ, आलू, स्टफिंग वाली ग्रेवी, मैश किए हुए आलू और क्रैनबेरी सॉस जैसे साइड डिश भी खाए जाते हैं।क्रिसमस पर शुगर फ्री चीजों में क्या खा सकते हैं?
क्रिसमस पर शुगर फ्री चीजों में आप फ्रूट केक खा सकते हैं। इसके अलावा आप शुगर फ्री स्नैक्स, बिस्किट और तमाम प्रकार के कुकीज खा सकते हैं।क्रिसमस केक कैसे बनता है?
क्रिसमस केक यानी रम केक बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स को रम में भिगोकर रखा जाता है और फिर केक बेक करके बनाया और खाया जाता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 24, 2025 15:01 IST
Published By : Pallavi Kumari