Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

Merry Christmas 2025: क्रिसमस पर बनने वाले Rum Cake को बच्चे खा सकते हैं? डाइट एक्सपर्ट से जानें

Merry Christmas 2025: क्रिसमस पर अक्सर लोग रम केक (rum cake) खाते हैं और हर घर में इसे बनाने की परंपरा रही है लेकिन क्या बच्चों को रम केक खाना चाहिए? जानते हैं डाइट एक्सपर्ट से ।

Merry Christmas 2025: हर साल 25 दिसंबर को लोग क्रिसमस के त्योहार के रूप में मनाते हैं। क्रिस्चियन समुदाय में ये दिन ईसा मसीह (Jesus Christ) के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को लोग बेहद खूबसूरती से मनाते हैं और तरह-तरह के पकवानों को घर में मनाते हैं। क्रिसमस के अवसर पर केक का काफी महत्व होता है और इस अवसर पर तरह-तरह के केक बनाए और खाए जाते हैं। ऐसे में रम केक का अपना खास महत्व है और इसे लोग इस अवसर पर खूब बनाते और खाते हैं। रम केक की खास बात ये है कि इस केक में रम होता है ऐसे में अक्सर लोगों के दिमाग में ये सवाल आता है कि क्या बच्चों को रम केक (Rum Cake) खाना चाहिए? क्या रम केक खाना सुरक्षित है, आइए जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services-Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से। पर उससे पहले जान लेते हैं रम केक कैसे बनता है और इसमें कितना अल्कोहल होता है?

रम केक कैसे बनता है?

पारंपरिक रम केक में अल्कोहल जरूर होता है, क्योंकि रम इसका एक मुख्य घटक (Why is it called rum cake) है। दरअसल, असली रम केक को बनाने के लिए महीनेभर पहले के ड्राई फ्रूट्स को रम में भिगोकर रखा जाता था और फिर केक को बेक किया जाता था। हालांकि, बेकिंग के दौरान इसकी मात्रा आमतौर पर बहुत कम हो जाती है लेकिन इसे अल्कोहल फ्री तो बिलकुल नहीं कर सकते।

इसे भी पढ़ें: न्यू ईयर-क्रिसमस पार्टी के बाद बढ़ सकता है वजन, अभी से अपनाएं ये एक्सपर्ट टिप्स ताक‍ि रहें फि‍ट

क्या रम केक में अल्कोहल है?

न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि रम केक में अल्कोहल होता है। कुछ रम केक में अल्कोहल की मात्रा 5 प्रतिशत से भी अधिक होती है और ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि रम का इस्तेमाल इसमें किस तरह से किया गया है। क्या केक बनाने वाले अनाज और ड्राई फ्रूट्स को रम में भिगोकर रखा गया है या फिर बेकिंग के दौरान इस डाला गया है। हालांकि, जैसे भी हो रम केक में अल्कोहल जरूर होता है।

rum_cake_at_christmas

क्रिसमस पर बनने वाले Rum Cake को बच्चे खा सकते हैं?

Nutritionist Edwina Raj बताती हैं कि बच्चों को रम केक नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें अल्कोहल होता है, भले ही थोड़ी मात्रा में ही क्यों न हो। अल्कोहल उनके विकासशील शरीर और मस्तिष्क के लिए हानिकारक हो सकता है। अल्कोहल युक्त खाद्य पदार्थ खाने से उन्हें चक्कर आना, नींद आना या अस्वस्थता महसूस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Merry Christmas: इस क्रिसमस घर में तैयार करें खास वैनिला मार्बल फिलि चीज़केक, जानें खास टेस्टी रेसिपी

क्या रम केक खाना सुरक्षित है?

कुछ रम केक बेक किए जाते हैं, जिससे पकाने की प्रक्रिया में अल्कोहल की मात्रा कम हो जाती है, लेकिन फिर भी कुछ अंश रह जाते हैं, जो बच्चों के लिए जोखिमपूर्ण हो सकते हैं। बच्चों को अल्कोहल रहित केक देना अधिक सुरक्षित है। माता-पिता उत्सवों के लिए बच्चों के अनुकूल या अल्कोहल फ्री केक ढूंढ सकते हैं। अगर कोई बच्चा गलती से एक छोटा टुकड़ा खा लेता है, तो आमतौर पर वह गंभीर रूप से बीमार नहीं होता है, लेकिन उत्सवों के दौरान बच्चों को रम केक बिल्कुल न देना ही सबसे अच्छा है।

बिना अल्कोहल क्रिसमस में कौन सा केक खा सकते हैं?

बिना अल्कोहल क्रिसमस पर आप इन केक को खा सकते हैं। जैसे कि आप अंडे, चीनी और मैदे से बना एक हल्का केक अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं। आप Plum cake (पल्म केक) बनाकर भी खा सकते हैं। एक गाढ़ा और स्वादिष्ट फ्रूट केक बना सकते हैं। इसके अलावा गाजर का केक भी बनाकर आप अपने बच्चे को खिला सकते हैं। इसके अलावा आप अपने बच्चे को चॉकलेट केक, रेड वेलवेट केक, कोको चॉकलेट, वनीला केक और चीज़केक खिला सकते हैं।

इस प्रकार से आप अपने बच्चे के लिए केक के हेल्दी विकल्पों का चुनाव कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आप अपने बच्चे को रम केक न खाने दें और इसे देने से बचें। इसके अलावा आप अपने बच्चे के लिए घर पर तरह-तरह की चीजों को बना सकते हैं जिन्हें खाकर आपका बच्चा केक की जिद्द नहीं करेगा।

FAQ

  • क्रिसमस केक किसे कहते हैं?

    क्रिसमस केक, असल में यूल लॉग से आया है। हालांकि, केक के पीछे कहानी है कि केक एक एनर्जी बूस्टर फूड है जिसे लोग लंबे समय तक खाते हैं। इसके पीछे सोच यही थी कि इस दौरान बहुत ठंड होती है तो रम में भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स से बने केक को खाना शरीर को गर्म रखती है और लंबे समय तक चलती है।
  • क्रिसमस के दिन केक क्यों खाया जाता है?

    क्रिसमस के दिन केक खुशी मनाने के लिए खाते हैं। इसे मीठे के रूप में लिया जाता है यानी कि ईसा मसीह (Jesus Christ) के जन्म पर लोगों का मुंह मीठा करने तरीका।
  • केक में रम का विकल्प क्या है?

    केक में रम के विकल्प के रूप में आप नारियल का दूध, वेनिला एसेंस और बादाम का एसेंस मिला सकते हैं। इसके अलावा सेब का सिरका, अनानास का रस और नारियल का दूध इस केक को बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read Next

न्यू ईयर-क्रिसमस पार्टी के बाद बढ़ सकता है वजन, अभी से अपनाएं ये एक्सपर्ट टिप्स ताक‍ि रहें फि‍ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 23, 2025 14:29 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 23, 2025 14:29 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content