क्रिसमस स्पेशल रेसिपी :बच्चों के लिए घर पर बनाएं कोकोनट-चॉकलेट फज कुकीज और हेल्दी वेज-गोभी पिज्जा

इस क्रिसमस अपने घर पर ट्राई करें कोकोनट-चॉकलेट फज कुकीज और  हेल्दी वेज-गोभी पिज्जा बनाने की ये खास रेसिपीज।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्रिसमस स्पेशल रेसिपी :बच्चों के लिए घर पर बनाएं कोकोनट-चॉकलेट फज कुकीज और  हेल्दी वेज-गोभी पिज्जा


क्रिसमस एक ऐसा ही त्योहार है जब मम्मी और डैड्डी के लिए काम बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए कि अपने लिए बच्चों और परिवार के सदस्यों के लिए खाना बनाने की योजना बनाना और मेन्यू को मैप करना आसान काम नहीं है। सबसे बड़ी दुविधा सही और आसान व्यंजन को चुनने में होती है। ऐसे में वो लोग जो अंडे, वाइन या नॉन-वेज नहीं पसंद करते, उनके लिए काम और बढ़ जाता है। आज हम ऐसे ही लोगों के लिए दो रेकिपी लाएं हैं। एक मीठा है और दूसरा नमकीन व तीखा। पहला है बच्चों के लिए क्रिसमस स्पेशल हेल्दी कोकोनट- चॉकलेट फज कुकीज और दूसरा वेज-गोभी पिज्जा। आइए जानते हैं इन दोनों की रेसिपी के बारे में।

inside_COOKIESCHRISTMAS.jpg

क्रिसमस स्पेशल वेज-गोभी पिज्जा 

ये वेजिटेबल फूलगोभी पिज्जा स्वाभाविक रूप से अनाज रहित, डेयरी-मुक्त और अंडा-रहित है। ये स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी है।

तैयारी का समय: 15 मिनट

खाना पकाने का समय: 45 मिनट

कुल समय: 1 घंटा

inside_PIZZAANDRECIPES.jpg

सामग्री

  • 1/2 पाउंड फूलगोभी का पेस्ट या इसका चावल
  • 3 बड़े चम्मच चिया या सन के बीज
  • 1/2 कप बादाम का आटा 
  • 1/2 चम्मच सूखे अजवायन
  •  नमक
  • टॉपिंग के लिए: सालसा, मशरूम, टमाटर, जैतून और तुलसी के पत्ते

इसे भी पढ़ें : क्रिसमस और न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन को बनाएं खास, घर पर बनाएं हेल्‍दी-टेस्‍टी चॉकलेट रम बॉल्‍स

RECIPEPIZZA

बनाने का तरीका

  • - ओवन को 204 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें।
  • -फिर ताजा गोभी को  काट लें, साफ करें और इसे स्टीम कर लें। एक बड़े बर्तन को एक इंच पानी से भरें, फिर उस पर एक स्टीमर रख दें। ताजा गोभी को इसमें डालें औप उबाल लें। एक बार उबलने के बाद, बर्तन को ढक दें और फिर से उबाल लें। गोभी को लगभग 10 से 15 मिनट तक पकाएं। फिर इस गोभी को पीस लें या बाजार से ही इसका आटा खरीद लें।
  • -  फूलगोभी को पीसने के बाद इसे निचोड़ने के लिए अपने हाथों का उपयोग करें और टाइटली निचोड़ लें। फिर इस पानी को फेंके नहीं और इसका इस्तेमाल करें।
  • - एक बड़े कटोरे में सूखा गोभी रखें, फिर चिया सीड्स, बादाम का आटा, नमक, लहसुन और सूखे अजवायन डालें। मिश्रण करने के लिए अच्छी तरह से अपने हाथों से मिला लें।
  • - अपने हाथों से क्रस्ट को आकार देने के लिए अपने मनचाहे आकार में बेकिंग शीट में मिश्रण को दबा कर सजा लें। 
  • -45 मिनट के लिए 204 डिग्री सेल्सियस पर इसे सेंकें, 30 मिनट के बाद उसे एक बार चेक कर लें ताकि जले नहीं। 
  • -फिर पिज्जा के लिए सब्जी टॉपिंग भून सकते हैं। इसके लिए आप कटा हुआ टमाटर, लाल प्याज, और मशरूम को एक अलग पैन में डालें और उन्हें 25 मिनट के लिए इसे चीज डाल कर भून लें।
  • -पिज्जा का बेस तैयार हो जाने के बाद पसंदीदा पिज्जा टॉपिंग से इसे सजाएं और लगभग 5-10 मिनट के ओवन में फिर से रख दें।

क्रिसमस कोकोनट-चॉकलेट फज कुकीज

inside11_CHOCLATEGIFT.jpg

पोषण संबंधी जानकारी प्रति 2 कुकाज : कैलोरी: 126 किलो कैलोरी | प्रोटीन: 1 ग्राम | फैट: 7 ग्राम

सामग्री

  • चॉकलेट
  • 3 कप नारियल कटा हुआ
  • केला पीस लें
  • ड्राई फ्रूट्स और नट्स 
  • मैदा
  • ओट्स को पीस कर रख लें

इसे भी पढ़ें :  इस क्रिसमस घर पर ही बनाएं 'नॉन-एल्कोहलिक केक', जानें बनाने की रेसिपी और इससे जुड़े स्वास्थ्य लाभ

तरीका

  •  इस कटा हुआ नारियल को एक हाई-स्पीड ब्लेंडर में रखें और अच्छे से पीस लें। फिर इसमें बटर डाल कर मिलाते हैं।
  •  केले और ड्राई फ्रूट्स को पीस लें।
  • फिर फज के लिए इन सब को मिला लें और फिर मैदा डाल कर बेक कर लें। 
  • फिर इसे ओवन में डाल लें और कुकीज को तैयार कर लें।
  • आप इसे तुरंत परोस सकते हैं और 5 दिनों के लिए इसे एयर-टाइट कंटेनर में रखें।

Read more articles on Healthy-Diet in Hindi

Read Next

Merry Christmas: इस क्रिसमस घर में तैयार करें खास वैनिला मार्बल फिलि चीज़केक, जानें खास टेस्टी रेसिपी

Disclaimer