
Christmas Snack Ideas For Party: क्रिस्मस का इंतेजार हर किसी को होता हैं। बच्चों की बात की जाए, तो बच्चों के लिए यह उनका फेवरेट फेस्टिवल होता है। क्रिस्मस में लोग घर पर सजावट करते हैं। साथ ही क्रिस्मस केक से लेकर अलग-अलग डिश तैयार करते हैं। तो अगर आप भी घर पर क्रिस्मस पार्टी प्लान कर रहे हैं, साथ ही मेहमानों को परोसे जाने वाले स्नैक्स नहीं तय कर पा रहे हैं, तो आइए इस लेख में जानें क्रिस्मस पार्टी के लिए कुछ हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन।
क्रिस्मस पार्टी के लिए घर पर बनाएं ये 5 हेल्दी स्नैक्स- Healthy Snacks Options For Christmas Party
हेल्दी पास्ता- Healthy Pasta
ग्रीन पास्ता न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन होगा। पास्ता बनाने के लिए सूजी का पास्ता इस्तेमाल करें। साथ ही मौसम के मुताबिक सब्जियां ज्यादा इस्तेमाल करें। पास्ता को उबालकर अलग रख लें। पैन में तेल गर्म करके सब्जियों को भून लें। टमाटर की प्यूरी बनाएं और थोड़ी देर पकाने के बाद इसमें पास्ता मिलाएं।
ग्रीन पाव भाजी- Green Pav Bhaji
अगर आप क्रिस्मस पार्टी के लिए कोई इंडियन डिश ढूंढ रहे हैं, तो ग्रीन पाव भाजी से बेहतर क्या ही होगा। इसके लिए आपको पालक की प्यूरी से भाजी तैयार करनी है। साथ ही मैदा पाव की जगह मल्टीग्रेन पाव इस्तेमाल करना है। लो फैट बटर के साथ गरमा गरम पाव भावी सर्व करें।
इसे भी पढें- क्रिसमस और न्यू ईयर पर न करें ओवरईटिंग, हो सकती हैं ये 5 गंभीर समस्याएं
सेब की पुडिंग- Apple Pudding
किसी स्वीट डिश के बिना क्रिस्मस पार्टी अधूरी होती है। ऐसे में आप सेब की पुडिंग बना सकते हैं। यह स्वीट डिश के लिए एक हेल्दी ऑप्शन भी है। पुडिंग बनाने के लिए सेब को छीलकर काट लें। अब इन टुकड़ों को पानी में उबाल लें। अब इसमें क्रीम मिक्स करें और पकने दें। अगले स्टेप में पैन में मक्खन पकाएं और इसमें गुड़ को पिघलने दें। साथ ही इसमें कुछ ब्रेड के टुकड़े डालकर मिला लें। सभी चीजों को एक साथ मिलाएं और 2 घंटे के लिए फ्रीज में रख दें।
पनीर टिक्का- Paneer Tikka
पनीर टिक्का न सिर्फ एक हेल्दी ऑप्शन है, बल्कि ये फूड क्रेविंग कंट्रोल रखने में भी मदद करता है। पनीर टिक्का तैयार करने के लिए आप प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और पनीर के बड़े-बड़े टुकड़े काट लें। अब तंदूरी सॉस में पनीर को लपेटे और तवे पर हल्का-हल्का सेक लें। इस तरह से आप घर पर ही पनीर टिक्का बनाकर एंजॉय कर सकते हैं।
इसे भी पढें- क्रिसमस पर ब्लड शुगर बढ़ने का सता रहा है डर तो इन 4 टिप्स के साथ करें मुंह मीठा, नहीं बढ़ेगी शुगर
ब्रेड पिज्जा- Bread Pizza
अगर आप स्नैक्स में पिज्जा रखना चाहते हैं, तो ब्रेड पिज्जा परफेक्ट ऑप्शन है। इसके लिए आपको ब्राउन या मल्टीग्रेन ब्रेड इस्तेमाल करनी है। अपनी मन पसंद सभी सब्जियों को काटकर अलग रख लें। ब्रेड पर पिज्जा सॉस, सब्जियां और लो फैट चीज़ डालें। ओवन में पकाने के लिए रख दें। इस तरह से आपके ब्रेड पिज्जा तैयार हो जाएंगे।
इस तरह से आप घर पर ही क्रिस्मस पार्टी के लिए हेल्दी स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version