Healthy Summer Snack Recipes For Kids In Hindi: बच्चों को गर्मियों के दिनों में बहुत सोच-समझकर खाने की चीजें देनी चाहिए। इन दिनों उन्हें फ्राइड, जंक और प्रीजर्व्ड फूड देने से बचना चाहिए। जबकि, ज्यादातर पेरेंट्स स्नैक्स के टाइम पर उन्हें ऐसी चीजें देते हैं, जो पाचन क्षमता के लिए सही नहीं होते हैं। आपको बता दें कि गर्मियों के दिनों में पाचन क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में, अगर आप बच्चे को अनहेल्दी, बासी और जंक फूड खाने के लिए देते हैं, तो वे पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं। सवाल है कि स्नैक्स के तौर पर बच्चों को क्या दिया जाना चाएह? आप उन्हें कुछ ऐसी चीजें दें, जो न सिर्फ पाचन क्षमता में सुधार करे, बल्कि इससे उनकी तबियत भी न खराब हो। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कुछ ऐसे ही हेल्दी स्नैक्स के बारे में।
बच्चों को गर्मियों में स्नैक्स के तौर पर क्या खिलाएं- Healthy Summer Snack Recipes For Kids In Hindi
खिलांए चॉप्ड सलाद
गर्मियों के दिनों में न सिर्फ बड़ों को, बल्कि बच्चों को भी सलाद खिलाया जाना चाहिए। आमतौर पर हमारे यहां डीनर या लंच के साथ सलाद खाया जाता है। जबकि, एक्सपर्ट हमेशा सलाह देते हैं कि सलाद हमेशा डिनर या लंच से पहले किया जाना चाहिए। इससे पेट भरे होने का अहसास होता है। नतीजतन डिनर में आप ओवर ईटिंग करने से बच जाते हैं। बहरहाल, आप बच्चों को चॉप्ड सलाद खाने के लिए दें। सलाद के तौर पर आप उन्हें खाने के लिए कई चीजें दे सकते हैं।
कैसे बनाएं
स्वीट कॉर्न, चेरी टोमेटो, खीरा, एवोकाडो जैसी तमाम हेल्दी फल और सब्जियां लें। इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें ड्रेसिंग के लिए ऑलिव ऑयल मिक्स करके दे सकते हैं। इसके अलावा, इसमें एक नींबू निचोड़कर दें और जरूर अनुसार नमक छिड़कें।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए खिलाएं ये 6 फूड्स, नहीं होगी ग्लूकोज और पानी की कमी
दें वॉटरमेलन पेप्सीकल्स
गर्मियां के दिनों में हर किसी को तरबूज यानी वॉटरमेलन जरूर खाना चाहिए। इसमें 80 फीसदी से ज्यादा पानी होता है। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और बॉडी हाइड्रेट रहती है। बच्चों को स्नैक्स के टाइम पर आप वॉटरमेलन पेप्सीकल्स दे सकते हैं।
कैसे बनाएं
सबसे पहले एक तरबूज लें। इसको तरबूज को पेप्सीकल्स शेप में काट लें। हर पेप्सीकल में एक-एक स्टिक घुसा दें। अब इसमें ऊपर से नमक बुरकें। तैयार वॉटरमेलन पेप्सीकल्स शाम के स्नैक्स में बच्चों को खाने के लिए दें।
इसे भी पढ़ें: बच्चों को रोज खिलाएं ये 4 हेल्दी ब्रेकफास्ट, नहीं पड़ेगे जल्दी से बीमार
वेनीला योगर्ट के साथ मिक्स करें बेरीज
दही भी गर्मियों के दिनां के लिए बहुत ही लाभकारी है। खासकर इस मौसम में बच्चों को दही जरूर देनी चाहिए। इससे पाचन से जुड़ी समस्या नहीं होती है और पेट भी साफ रहता है। यहां तक कि बाउल मूवमेंट में भी सुधार होता है। इसमें वेनीला योगर्ट दही में बेरीज मिक्स करके खाने से सेहत को कई तरह के पोषक तत्व भी मिलते हैं। आप चाहें, तो बेरीज के बजाय बादाम या अखरोट जैसे नट्स भी डाल सकते हैं। यह बच्चे की मेंटल हेल्थ को बेहतर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसका सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।
कैसे बनाएं
वेनीला योगर्ट दही में आप बेरीज को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स कर लें। आप स्वाद अनुसार अन्य चीजों को मिक्स कर लें। अब बच्चे को खाने के लिए दें। बच्चे को अगर पसंद हो, तो इसमें स्ट्रॉबेरी भी मिक्स कर सकते हैं। शाम के समय इसे खाने के लिए दें। बच्चा लंबे समय तक फ्रेश फील करेगा।
All Image Credit: Freepik