Sugar Cravings- वक्त-बेवक्त हमें मीठा खाने इच्छा होने लगती है। मिठाई, चॉकलेट, पुडिंग और शैक जैसी चीजों का खाने से हम खुद को नहीं रोक पाते हैं। शुगर क्रेविंग हमारे लिए कई तरह की स्वास्थ्य समसायओं का कारण बन सकता है। शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी अक्सर शुगर क्रेविंग का कारण बनता है। हेल्थ कोच सुरेख सदना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके शुगर क्रेविंग कंट्रोल करने के लिए एक टेस्टी और हेल्दी मुखवास (How To Control Sugar Craving) यानी माउथ फ्रेशनर की रेसिपी शेयर की है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और खाने के फायदों के बारे में।
घर पर माउथ फ्रेशनर कैसे बनाएं? - How To Make Healthy Mouth Freshener At Home in Hindi?
सामग्री-
- सौंफ के बीज- 2 बड़े चम्मच
- अलसी के बीज- 2 बड़े चम्मच
- सोआ बीज- 1 बड़े चम्मच
- सूखी गुलाब की पंखुड़ियां- 2 बड़े चम्मच
- किशमिश- 2 बड़े चम्मच
- गोजी बेरी- 2 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर- 1/4 चम्मच
- हिमालयन नमक- एक चुटकी
मुखावस बनाने की विधि-
- सबसे पहले सौंफ के बीज, अलसी के बीज और डिल के बीज को ड्राई रोस्ट कर लें।
- इसके बाद किशमिश और गोजी बेरी को 2 टुकड़ों में काट लें।
- अब एक बाउल में बताई गई सभी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- आप अपने स्वाद और जरूरत के अनुसार सामग्रियों की मात्रा को बढ़ा या घटा सकते हैं।
- अब इसे एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख लें।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में मीठे की क्रेविंग होने पर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, सेहत को भी मिलेंगे फायदे
क्रेविंग कंट्रोल करने के लिए माउथ फ्रेशनर खाने के फायदे - Benefits of Mouth Freshener To Reduce Sugar Cravings in Hindi
- सौंफ के बीज पाचन में मदद करते हैं और गैस की समस्या से राहत दिलाते हैं। इसके सेवन से पेट की सूजन को कम करने और गैस बनने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद मिलती है।
- सोआ के बीज खाना खाने के बाद पेट को आराम देते हैं। 1 चम्मच सोआ में 10 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो 1/3 कप दूध से ज्यादा होता है। इसमें मिनरल्स, मैंगनीज, आयरन और मैग्नीशियम के गुण हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते शामिल हैं।
- अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं और इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी होता है, हैं जो शरीर में नए ब्लड वेसल्स को बनने से रोककर ट्यूमर के विकास को धीमा कर सकते हैं।
- गुलाब की पंखुड़ियां आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ करने और चयापचय में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से फूड क्रेविंग को कम करने और ज्यादा खाने से रोकता है।
- गोजी बेरी आपके शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य फायदे पहुंचाने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-डायबिटिक, न्यूरोप्रोटेक्टिव, एंटी-कैंसर, प्रीबायोटिक और एंटी-ओबेसोजेनिक प्रभाव होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
- किशमिश फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो पाचन स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आपके शरीर में आयरन का स्तर बढ़ता है और हड्डियां मजबूत होती है।
View this post on Instagram
घर पर बने इस मुखवास को खाने से फूड क्रेविंग कंट्रोल करने और पाचन में मदद मिलती है। लेकिन अगर आपको इसमें मौजूद किसी चीज से एलर्जी होती है तो इसका सेवन करने से परहेज करें।
Image Credit- Freepik