Christmas Recipe: क्रिसमस और न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन को बनाएं खास, घर पर बनाएं हेल्‍दी-टेस्‍टी चॉकलेट रम बॉल्‍स

Chocolate Rum Ball Recipe: क्रिसमस और न्‍यूईयर को बनाना है खास, तो इस बार घर पर बनाएं ये खास हेल्‍दी-टेस्‍टी चॉकलेट रम बॉल्‍स। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Christmas Recipe: क्रिसमस और न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन को बनाएं खास, घर पर बनाएं हेल्‍दी-टेस्‍टी चॉकलेट रम बॉल्‍स


क्रिसमस उन त्योहारों में से एक है जिनमें खाने की अलग-अलग डिशेज को लोग काफी पसंद किया करते हैं। घर हो, बाजार हो या फिर दफ्तर ही क्यों न हो हर जगह क्रिसमस की रौनक आपको देखने को आसानी से मिल सकती है। कुछ लोग इस त्योहार या मौके पर बाहर घूमने जाते हैं तो कुछ लोग इसका आनंद अलग-अलग भोजन के जरिए लेते हैं। क्रिसमस के मौके पर ज्यादातर लोग अपने घरों में अलग-अलग तरह की डिशेज बनाने की कोशिश करते हैं और इसका आनंद लेते हैं। इसी कड़ी में हम भी आपके लिए रम केक यानी प्लम केक की रेसेपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप घर पर आसानी से रम केक या बॉल को तैयार कर सकते हैं। तो आइए इस लेख े जरिए जानते हैं कि कैसे रम केक को बनाया जाता है और किन चीजों की जरूरत इसमें होती है।

चॉकलेट रम बॉल क्रिसमस के लिए उत्साहित सभी लोगों के लिए स्वस्‍थ और एक स्वादिष्ट विकल्‍प है। आइए जानिए कैसे आप इस रेसेपी के साथ हेल्‍दी तरीके से क्रिसमस मना सकते हैं।

Chocolate Rum Ball Recipe

चॉकलेट रम बॉल रेसेपी (Chocolate Rum Ball Recipe)

सर्व: 4-5

सामग्री

  • चॉकलेट स्पंज एगलेस 250 ग्राम
  • डार्क चॉकलेट - 100 ग्राम
  • सिंगल क्रीम - 150 मिली
  • बादाम 100 - ग्राम
  • चीनी पिसी हुई - 100 ग्राम
  • कॉफी पाउडर - 10 ग्राम
  • डार्क रम- 15 मिली

इसे भी पढें: प्लम केक ही नहीं इस क्रिसमस ट्राई करें खास वैनिला मार्बल फिलि चीज़केक, जानें आसान रेसेपी

चॉकलेट रम बॉल बनाने का तरीका (How to Make Chocolate Rum Ball)

  • सबसे पहले आप एक पैन में क्रीम गरम करें, इसे उबाल दें और उबाल आने के बाद इसे गैस से उतार दें। अब आप इसमें चॉकलेट डालें और थोड़ा ठंडा होने तक अलग रखें और फिर आप इन्‍हें अच्‍छी तरह से मिलाएं। 
  • इसके बाद आप बादाम को ओवन में 8-10 मिनट के लिए 180 डिग्री सेल्सियस पर टोस्ट करें और फिर बादाम को बारीक काट लें।
  • इतना करने के बाद आप एक पैन और उसमें चॉकलेट को तोड़कर डाल दें, इसके साथ ही आप इसमें शुगर पाउडर डाल लें और फिर इसे गर्म करें। थोड़ी देर के बाद आप इसमें कटे हुए बादाम डालें और अच्‍छे से मिला लें। इसके बाद आप एक बटर पेपर पर इस मिश्रण को डालें और बेलन की मदद से उसे कुचलें। 
  • अब आप एक मिक्सिंग बाउल में चॉकलेट स्पॉन्ज को क्रम्बल करें और आधा चॉकलेट को डालें। इसके बाद आप कॉफ़ी पाउडर को एक चम्मच पानी के साथ रम में घोलें और तब तक मिलाएँ जब तक मिश्रण एकसार न हो जाए।
  • अब आप साइड रखे मिश्रण के छोटे गोल बॉल्स बनाएं और फिर फ्रिज करें।
  • इसके बाद जब यह एक बार थोड़ा सेट हो जाए, तो आप बचे हुए चॉकलेट मिक्‍चर के साथ रम बॉल्स को कोट करें।
  • आखिरी में आप बादाम के साथ गार्निश करके सर्व करें।

How To Make Rum Ball  

चॉकलेट रम बॉल की न्‍यूट्रीशन वैल्‍यू 

  • कैलोरी- 1859.81                  प्रोटीन- 41.43
  • टोटल फैट- 102.67                सैचुरेटेड फैट- 203.72
  • मोनोअनसैचुरेटेड फैट- 43.85      पॉलीअनसेचुरेटेड फैट- 18.42
  • कार्बोहाइड्रेट- 191.8                 फाइबर- 17.5
  • कोलेस्ट्रॉल- 8.2                      सोडियम- 474.32
  • कैल्शियम- 233.05                 मैग्नीशियम- 276.56
  • पोटेशियम- 1514.81               विटामिन ई- 10.96

Read More Article On Healthy Diet In Hindi 

Read Next

Black Tea Benefits: काली चाय पीने से भी बेहतर होती है इम्यूनिटी, एक्सपर्ट से जानें इसके सभी फायदे और नुकसान

Disclaimer