Ragi Bread Recipe: व्हाइट और ब्राउन ब्रेड खाने वालों को अक्सर यह महसूस होता है कि वे बाजार का प्रोडक्ट खा रहे हैं और यह किसी भी तरह से हेल्दी नहीं है। अगर आप भी हेल्दी ब्रेड खाना चाहते हैं, तो रागी से बनी ब्रेड एक हेल्दी विकल्प हो सकता है। होममेड रागी ब्रेड कई कारणों से बाजार की व्हाइट या ब्राउन ब्रेड की तुलना में बेहतर विकल्प है। सबसे पहले, रागी ब्रेड, अन्य ब्रेड की तुलना में ज्यादा पौष्टिक होती है। रागी में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और पाचन को सुधारने में मदद करती है। इसके अलावा, होममेड रागी ब्रेड में कोई प्रिज़र्वेटिव्स या आर्टिफिशियल इंग्रेडिएंट्स नहीं होते हैं, जो आमतौर पर पैक्ड ब्रेड में पाए जाते हैं। रागी ब्रेड को बनाना भी आसान है और आप इसमें अपनी पसंद के मसाले या सीड्स जोड़ सकते हैं, जिससे यह और भी सेहतमंद बन जाती है। इस लेख में हम जानेंगे रागी ब्रेड की रेसिपी, उसमें मौजूद कैलोरीज और पोषक तत्व साथ ही आपको बताएंगे रागी से बनी ब्रेड खाने के फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल की डाइटिशियन सना गिल से बात की।
रागी ब्रेड बनाने की रेसिपी- Ragi Bread Recipe
सामग्री:
- रागी का आटा- 2 कप
- सूखा खमीर- 1 छोटी चम्मच
- नमक- 1 छोटी चम्मच
- चीनी- 1 छोटी चम्मच
- गर्म पानी- 1 कप
- तेल- 2 बड़े चम्मच (जैतून या सरसों का)
- दही- 2 बड़े चम्मच
विधि:
- ब्रेड की रेसिपी में सबसे पहले एक छोटे बर्तन में गर्म पानी लें। इसमें शक्कर और सूखा खमीर डालें।
- इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें, जब तक कि यह फूल न जाए।
- एक बड़े बर्तन में रागी का आटा और नमक अच्छी तरह मिलाएं।
- खमीर मिश्रण में तेल और दही डालें। अब इसे सूखी सामग्री में डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- आटे को 10 मिनट तक गूंधें, जब तक कि यह चिकना और लचीला न हो जाए।
- आटे को एक तेल लगे बर्तन में रखें, इसे ढककर एक गर्म स्थान पर 1-2 घंटे के लिए रखें।
- जब आटा उठ जाए, तो इसे हल्का से गूंधें और अपनी पसंद के आकार में बेल लें। इसे बेकिंग ट्रे पर रखें।
- आकार दिए हुए आटे को फिर से 30 मिनट के लिए उठने दें। इस दौरान ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें।
- आटे को ओवन में रखें और 30-35 मिनट तक बेक करें, जब तक कि ब्रेड सुनहरे भूरे रंग की न हो जाए।
- ब्रेड को ओवन से निकालें और उसे ठंडा होने दें।
- ताजी रागी ब्रेड तैयार है। इसे खाकर आनंद उठाएं।
इसे भी पढ़ें- टोस्टेड या नॉर्मल ब्रेड: सेहत के लिए क्या होती है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
रागी ब्रेड में कितनी कैलोरीज होती हैं?- Ragi Bread Calories
रागी ब्रेड की एक स्लाइस में करीब 85 कैलोरीज होती हैं। अन्य पोषक तत्वों की जानकारी इस प्रकार है-
- प्रोटीन: 4 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट्स: 20 ग्राम
- फाइबर: 2-3 ग्राम
- शुगर: 1 ग्राम
- फैट: 2-3 ग्राम
- सोडियम: 100-150 मिलीग्राम
- कैल्शियम: 10-15 मिलीग्राम
- आयरन: 0.5-1 मिलीग्राम
रागी ब्रेड खाने के फायदे- Ragi Bread Health Benefits
रागी ब्रेड खाने के कई फायदे हैं, जो इसे एक स्वस्थ विकल्प बनाते हैं-
- रागी में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की सेहत के लिए जरूरी हैं।
- रागी में फाइबर की उच्च मात्रा के कारण यह पाचन तंत्र को सुधारता है और कब्ज की समस्या को कम करता है।
- फाइबर की मात्रा के कारण रागी ब्रेड खाने से जल्दी भूख नहीं लगती और इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
- रागी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर हृदय की सेहत को बढ़ावा देते हैं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करते हैं।
- रागी में उच्च कैल्शियम की मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करती है।
- रागी एक प्राकृतिक ग्लूटेन-फ्री अनाज है, जो इसे ग्लूटेन सेंसिटिविटी वाले लोगों के लिए अच्छा विकल्प है।
- रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है।
- रागी ब्रेड ऊर्जा का अच्छा स्रोत है, जो दिनभर एक्टिव रहने में मदद करता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version