Doctor Verified

शरीर में जमा गंदगी (टॉक्सिंस) को निकाल सकता है नमक का पानी, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका

समय-समय पर शरीर की गंदगी को बाहर निकलना बेहद जरूरी होता है। इससे शरीर साफ होता है और आप एक्टिव बनते हैं। इस लेख में जानते हैं कि नमक के पानी से शरीर की गंदगी को कैसे दूर करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में जमा गंदगी (टॉक्सिंस) को निकाल सकता है नमक का पानी, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका


आज के प्रदूषण और अनियमित खानपान की वजह से शरीर में गंदगी जमा होने लगती है। इसे साफ करके शरीर को डिटॉक्स किया जाता है। इससे शरीर के एनर्जी लेवल में बढ़ोतरी होती है। शरीर को स्वस्थ और ताजगी से भरा रखने के लिए डिटॉक्सिफिकेशन (शरीर की सफाई) आवश्यक है। आजकल शरीर को साफ करने के लिए कई आधुनिक तरीके और उत्पाद बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन प्राचीन समय से ही नमक पानी का उपयोग शरीर की सफाई के लिए किया जाता रहा है। नमक पानी न केवल शरीर को बाहरी रूप से साफ करता है, बल्कि आंतरिक रूप से भी विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिन्स) को भी बाहर निकालने में मदद करता है। इस लेख में जानते हैं कि यशोदा अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ एपी सिंह से जानते हैं कि नमक के पानी से शरीर को कैसे साफ करें।

नमक पानी से शरीर की सफाई करने के तरीके - How To Use Salt Water For Body Cleaning In Hindi

नमक पानी से स्नान करना (Salt Water Bath)

  • इसके लिए आप समुद्री नमक(Sea Salt या Epsom salt) या सेंधा नमक करीब एक चार से पांच बड़ा चम्मच ले लें।
  • एक बाल्टी गर्म पानी में इस नमक को मिला दें।
  • इस पानी से स्नान करें या इसे अपने शरीर पर डालें।
  • स्नान के बाद साफ पानी से शरीर धो लें।
  • त्वचा को हल्के हाथों से तौलिए से सुखाएं।

How-to-clean-body-with-salt-water-in

नमक पानी से गार्गल करना (Salt Water Gargle)

  • करीब एक चम्मच नमक को गर्म पानी में घोलें।
  • इस घोल से गले की गरारे करें इससे गला साफ होता है।

डिटॉक्स ड्रिंक (Detox Drink)

  • आधा चम्मच सेंधा नमक को गुनगुने पानी में मिक्स करें।
  • इसके बाद इसमें आधा नींबू का रस (वैकल्पिक) मिलाएं।
  • इस पानी को धीरे-धीरे सुबह खाली पेट पिएं।
  • ध्यान दें कि इसे रोजाना न पिएं, केवल सप्ताह में 1-2 बार ही इस्तेमाल करें।

स्किन एक्सफोलिएशन (Skin Exfoliation)

  • नमक 2 चम्मच और एक चम्मच नारियल या जैतून का तेल को मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • इसे त्वचा पर हल्के हाथों से रगड़ें।
  • 5 से10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

नमक पानी से सफाई के फायदे - Benefits Of Epsom Salt In Hindi

आंतरिक सफाई और पाचन सुधार

नमक पानी पीने से आंतें साफ होती हैं और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं को कम करता है।

त्वचा को चमकदार बनाना

नमक पानी से स्नान करने से त्वचा के रोमछिद्र साफ होते हैं और त्वचा में नमी बरकरार रहती है। यह त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाता है।

तनाव कम करना

नमक पानी से स्नान करने से मांसपेशियों का तनाव कम होता है और शरीर को आराम मिलता है। यह दिमाग को शांत करने में भी मदद करता है।

विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालना

नमक पानी शरीर से टॉक्सिन्स (विषाक्त पदार्थ) को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर हल्का और ऊर्जावान महसूस करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार

नमक पानी के सेवन से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

सूजन और दर्द में राहत

एप्सम सॉल्ट से स्नान करने से सूजन और मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है। यह खासतौर पर एथलीट्स और भारी काम करने वालों के लिए फायदेमंद है।

इसे भी पढे़ं: नमक के पानी से चेहरा धोने से क्या होता है? जानें इसके फायदे और नुकसान

नमक पानी शरीर की सफाई और डिटॉक्सिफिकेशन के लिए एक प्रभावी और प्राकृतिक उपाय है। इसका सही तरीके से और संतुलित मात्रा में उपयोग शरीर को अंदर और बाहर दोनों से स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, इसे उपयोग करने से पहले अपनी शारीरिक स्थिति का ध्यान रखें और आवश्यकता होने पर डॉक्टर की सलाह लें।

Read Next

कच्चे आलू के छिलकों से पाएं चमकदार और जवां त्वचा, जानें उपयोग के तरीक

Disclaimer