
एक समय था, जब लोग लोहे की कढ़ाई में खाना बनाकर खाते थे। लेकिन फिर धीरे-धीरे लोहे के बर्तनों की जगह एल्यूमीनियम ने ले ली। हालांकि, लोहे के बर्तनों में पका खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लोहे के बर्तन में पका खाना, आयरन से भरपूर होता है। जो लोग लोहे के बर्तन में पका खाना खाते हैं, उन्हें पर्याप्त मात्रा में आयरन मिल सकता है। अक्सर लोग सब्जी या दाल आदि लोहे की कढ़ाई में बनाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सभी चीजों को लोहे की कढ़ाई में पकाना सही नहीं होता है। कुछ चीजों को लोहे की कढ़ाई में पकाने से बचना चाहिए। आइए, जानते हैं लोहे की कढ़ाई में किन चीजों को पकाने से बचना चाहिए-
लोहे की कढ़ाई में न पकाएं ये फूड्स- Do Not Cook These Foods in an Iron Pan in Hindi
1. पालक
लोहे की कढ़ाई में पालक की सब्जी बनाने से बचना चाहिए। आपको बता दें कि पालक में एसिड होता है, जो लोहे के साथ रिएक्ट कर सकता है। अगर आप लोहे में पकी पालक की सब्जी खाएंगे, तो इससे सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। हालांकि, अगर आप पालक को नॉर्मल पैन में बनाएंगे तो इससे पालक के सभी जरूर पोषक तत्व भी मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें चुकंदर रोल, जानें रेसिपी और फायदे
2. चुकंदर
चुंकदर आयरन का एक बेहतर सोर्स होता है। इसलिए आपको लोहे की कढ़ाई में चुकंदर की सब्जी या इससे बनने वाली कोई अन्य डिश नहीं बनानी चाहिए। अगर आप लोहे की कढ़ाई में, चुकंदर की सब्जी बनाएंगे तो इससे खाने का स्वाद खराब हो सकता है। साथ ही, सब्जी का रंग भी बदल सकता है। इससे सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है।
इसे भी पढ़ें- गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है चुकंदर, एक्सपर्ट से जानें कैसे?
3. अंडा
लोहे की कढ़ाई में आपको अंडा बनाने से भी बचना चाहिए। आपको अंडा या अंडे से बनी कोई भी चीज लोहे की कढ़ाई में नहीं बनानी चाहिए। आपको बता दें कि अंडे में मौजूद सल्फर, लोहे के साथ रिएक्ट कर सकता है। लोहे की कढ़ाई में अंडा बनाने से स्वाद और रंग खराब हो सकता है। इतना ही नहीं, लोहे की कढ़ाई में बनी अंडे की डिशेज खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
4. टमाटर
लोहे की कढ़ाई में टमाटर या टमाटर की कोई डिश न बनाएं। टमाटर में मौजूद एसिड, लोहे की कढ़ाई के साथ रिएक्शन कर सकता है। इसे खाने से टमाटर का टेस्ट भी पूरी तरह से बदल सकता है। लोहे की कढ़ाई में पकी टमाटर की डिश सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकती है।
Read Next
गर्मी में हीट स्ट्रोक की वजह से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का जोखिम, समय पर लक्षणों को पहचानना जरूरी
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version