How Beetroot Beneficial For Gut Health: शरीर में खून बढ़ाना हो या सलाद में कुछ ट्वीस्ट लाना हो, चुकंदर बेहद फायदेमंद मान जाता है। यह सालभर मिलने वाली ऐसी सब्जी है, जो हर मौसम में ही फायदेमंद मानी जाती है। वैसे तो चुकंदर हमारे समस्त स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन करना गट हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद है। इसके सेवन से गट हेल्थ को क्या फायदे मिलते हैं? इस बारे में जानकारी साझा करते हुए आयुर्वेदिक डॉ वरालक्ष्मी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। तो आइये लेख के माध्यम से समझें इस बारे में।
गट हेल्थ के लिए चुकंदर के फायदे- Benefits of Beetroot For Gut Health
अगर आप एक बाउल चुकंदर का सेवन रोज करते हैं, तो इससे गट के बैक्टीरिया को फायदा होता है। इसके सेवन से गट में ब्लड फ्लो बढ़ता है, साथ ही पाचन क्रिया भी तेज होती है। चुकंदर में मौजूद न्यूट्रिएंट्स गट को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाने और पेट की सूजन कम करने में भी मदद करता है।
जानें चुकंदर का रोज सेवन करने के अन्य फायदे- Health Benefits of Beetroot
लीवर को डिटॉक्स करता है- Helps To Detoxifying Liver
चुकंदर पेट की गंदगी साफ करने के साथ लीवर को साफ करने में भी मदद करता है। आयुर्वेदिक भाषा में कहें तो चुकंदर यह वात के लिए फायदेमंद है। यह लीवर से टॉक्सिन फिल्टर करके क्लीन रखने में मदद करता है।
आंत के लिए फायदेमंद- Beneficial For Intestine
चुकंदर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारी आंत के लिए आवश्यक माने जाते हैं। चुकंदर में फाइबर और नाइट्रेट भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- आंताें की सफाई करने के लिए राेज करें इन 4 सब्जियाें से बने जूस का सेवन, रहेंगे स्वस्थ
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर- Anti-inflammatory
चुकंदर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पेट के माइक्रोबायोम में मदद करता है। इसके सेवन से सूजन का खतरा भी कम होता है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद- Beneficial For Skin and Hair
चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए जरूरी है। इसके सेवन से स्किन से टॉक्सिन भी बाहर आते हैं और स्किन क्लीन रहती है। वहीं आवश्यक गुण होने के कारण यह बालों की ग्रोथ के लिए भी फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें- चुकंदर और संतरे का मिक्स जूस पीने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, आज से करें डाइट में शामिल
गट हेल्थ के लिए चुकंदर का सेवन कैसे करना चाहिए? What Is The Right Way To Consume Beetroot
एक्सपर्ट के मुताबिक बदलते मौसम में आपके लिए चुकंदर का सूप, चुकंदर फ्राई, चुकंदर की करी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। इसके अलावा अदरक के साथ भी चुकंदर का कोल्ड प्रेस्ड जूस बनाकर सेवन किया जा सकता है।
इस तरह से चुकंदर आपके समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है। अगर आप किसी प्रकार की दवा का सेवन करते हैं, तो इसे डेली डाइट में लेने से पहले डॉक्टर से बात जरूर करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram