स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए इन 5 तरीकों से करें ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल, जल्दी दिखेगा असर

How To Use Olive Oil To Remove Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए ऑलिव ऑयल का इन तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए इन 5 तरीकों से करें ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल, जल्दी दिखेगा असर


How To Use Olive Oil To Remove Stretch Marks: महिलाओं में प्रेगनेंसी के बाद से ही स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हो जाती है। वहीं कई बार लोगों को वजन कम या ज्यादा करने के चक्कर में भी स्ट्रेच मार्क्स हो जाते है। स्ट्रेच मार्क्स पेट के आसपास, जांघ या कई बार बाजू पर भी हो जाते है। ये स्ट्रेच मार्क्स शरीर की सुंदरता को कम करने के साथ इनकी वजह से कई बार हम मनपसंद कपड़े भी नहीं पहन पाते है। कई लोग स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए कई तरह की क्रीम, लोशन और पाउडर आदि का भी इस्तेमाल करते है। ये चीजें महंगी होने के साथ कई बार इनको लगाने से भी मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये अंदरूनी तौर पर स्ट्रेच मार्क्स को हटाएंगा और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा। ऑलिव ऑयल में मौजूद गुण स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के साथ त्वचा को भी हेल्दी रखते है। आइए जानते हैं ऑलिव ऑयल से स्ट्रेच मार्क्स को कैसे दूर करें।

ऑलिव ऑयल और कॉफी पाउडर

जी हां, त्वचा से स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़े और 20 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें। उसके बाद त्वचा को नॉर्मल पानी से वॉश करें और उसके बाद स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

ऑलिव ऑयल और नारियल तेल

ऑलिव ऑयल और नारियल तेल के इस्तेमाल से भी स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता है। नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते है, जो स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के साथ इंफेक्शन को भी दूर करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और नारियल तेल मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर 20 मिनट तक रखें। उसके बाद स्किन को नॉर्मल पानी से वॉश करें।

olive oil

ऑलिव ऑयल और एलोवेरा

ऑलिव ऑयल और एलोवेरा की मदद से भी स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए दोनों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण से स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करें और स्किन पर आधे घंटे  के लिए छोड़ दें। उसके बाद स्किन को वॉश कर लें। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स दूर होगा।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं को केला खाने से मिलते हैं खास फायदे, जानें इनमें से 5 के बारे में 

ऑलिव ऑयल और ब्राउन शुगर

ऑलिव ऑयल और ब्राउन शुगर से भी स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता है। इसको लगाने के लिए 2 चम्मच ऑलिव ऑयल और 1/2 चम्मच ब्राउन शुगर को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स पर लगा सर्कुलर मोशन पर मसाज करें। 15 से 20 मिनट इसे वॉश कर लें। फिर मॉइस्चराइजर लगा लें। 

ऑलिव ऑयल और बादाम तेल

ऑलिव ऑयल और बादाम का तेल को मिलाकर भी स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता है। इन दोनों का यूज करने के लिए 1-1 चम्मच दोनों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर मसाज करें। उसके बाद स्किन को नॉर्मल पानी से वॉश करें। 

 स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए इन तरीकों से ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

प्रेगनेंसी में पीठ दर्द से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी जल्द राहत

Disclaimer