महिलाओं को केला खाने से मिलते हैं खास फायदे, जानें इनमें से 5 के बारे में

Benefits Of Eating Banana For Women: केला खाने से महिलाओं के शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ पाचन भी दुरुस्त होता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं को केला खाने से मिलते हैं खास फायदे, जानें इनमें से 5 के बारे में


Benefits Of Eating Banana For Women: केला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और पोटेशिम आदि तत्व पाए जाते है। इसके सेवन से पाचन तंत्र हेल्दी होने के साथ हड्डियां भी मजबूत होती है। अधिकतर लोग केला खाने काफी पसंद करते है। ये शरीर में इंस्टेंट एनर्जी देने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं महिलाओं को केला अवश्य खाना चाहिए। केला खाने से उनके शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।

वजन घटाने में मददगार

कई महिलाएं वजन कम करने को लेकर काफी परेशान रहती है। ऐसे में महिलाएं केला खाकर भी वजन को कम कर सकती है। केले में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते है, जो पेट को लंबे समय तक भरकर रखते है और आप अतिरिक्त खाने से बच जाता है। ऐसे में वजन घटाने में मदद मिलती है।

अनिद्रा दूर करने में सहायक

जी हां, केला खाने से अनिद्रा को दूर करने में मदद मिलती है। केले में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व पाया जाता है, जो अनिद्रा को दूर करने के साथ गहरी नींद को लाने में मदद करता है। महिलाएं रोज दिन में एक केला आसानी से खा सकती है।

पाचन दुरुस्त होता है

केले में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो क्बज की समस्या को दूर करने के साथ पाचन को दुरुस्त करता है। इसके सेवन से गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या आसानी से दूर होती है। ये पचने में भी काफी आसान होता है, जो शरीर को हेल्दी रखता है।

शरीर को एनर्जी मिलती है

महिलाओं को रोज 1 केले का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ शरीर स्वस्थ रहता है। ये शरीर की कमजोरी को भी दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसका सेवन नाश्ते में भी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, रंग होगा साफ

 एनीमिया से बचाव करे

केला खाने से एनीमिया से बचाव होता है और शरीर में हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है। कई बार महिलाओं में खून की कमी के कारण कमजोरी का अनुभव होता है। ऐसे में रोज 1 केला खाने से एनीमिया और कमजोरी दूर होने के साथ शरीर हेल्दी भी रहता है।

महिलाओं को केला खाने से शरीर को कई फायदे मिलते है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी में स्ट्रेचिंग करने की सलाह क्यों देते हैं एक्सपर्ट? जानें इससे मिलने वाले ढेर सारे फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version