Expert

फल घृत खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल

Benefits Of Eating Phal Ghrit For Women: फल घृत खाने से महिलाओं के शरीर को फायदे मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
फल घृत खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल


Benefits Of Eating Phal Ghrit For Women: खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी,तनाव और असंतुलित हार्मोन की वजह से महिलाओं के शरीर में कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। फल घृत एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से मिलकर बनाई जाती है। फल घृत शतावरी और अश्वगंधा को मिलाकर तैयार की जाती है। फल घृत के सेवन से महिलाओं को कई फायदे मिलने के साथ उनके शरीर की कई समस्याओं दूर होती हैं। आज के समय में महिलाओं को शादी के बाद कंसीव करने में कई तरह की दिक्कत आती है। ऐसे में फल घृत के सेवन से महिलाओं में असुंतिलत हार्मोन की परेशानी दूर होने के साथ कंसीव करने में मदद मिलती है। फल घृत के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्या कम होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। Dietician Ramitakaur ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह महिलाओं के लिए फल घृत खाने के फायदों के बारे में बता रही हैं।

1. हार्मोन को बैलेंस करे

फल घृत में मौजूद शतावरी और अश्वगंधा हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करते हैं, जिससे पीरियड्स समय पर होने के साथ कंसीव करने में मदद मिलती है। फल घृत के सेवन से महिलाओं असंतुलित हार्मोन की वजह से बढ़ता वजन भी कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

2. इम्यूनिटी बूस्ट करे

फल घृत के सेवन से महिलाओं की इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता हैं। कई बार मौसमी इंफेक्शन के कारण महिलाएं को बार-बार सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्या हो जाती है। ऐसे में फल घृत के सेवन से मौसमी बीमारियों से बचाव होता हैं।

shatavri

3. पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद

फल घृत के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं कम होने के साथ पेट स्वस्थ रहता है। फल घृत कब्ज, एसिडिटी, ब्लोटिंग और इनडाइजेशन की समस्या से राहत देता है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्या कम होने के साथ पेट भी आसानी से साफ होता है।

इसे भी पढ़ें- Mother's Day 2024: सेल्फ केयर क्या है? जानें महिलाओं की सेहत के ल‍िए क्यों है यह जरूरी

4. स्टेमिना बूस्ट करे

फल घृत के सेवन से स्टेमिना को बूस्ट करने में मदद मिलती है। फल घृत के सेवन से महिलाओं के शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ शरीर को ताकत मिलती है। फल घृत शरीर को हेल्दी रखने के साथ महिलाओं के स्टेमिना को भी बूस्ट करता है।

5. कफ से राहत

कई बार मौसम बदलने पर कफ की समस्या हो जाती है। ऐसे में फल घृत खाने से कफ की समस्या से राहत मिलती है और खांसी भी दूर होती है। फल घृत महिलाओं को हेल्दी रखने के साथ बीमारियों से बचाव करते हैं।

फल घृत लेने का तरीका

फल घृत लेने के लिए 1 चम्मच या तो अपने भोजन के पहले निवाले के साथ या दूध के साथ लें। 

 फल घृत खाने से महिलाओं के शरीर को कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, इसके सेवन से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

क्या महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा प्रोटीन खाना चाहिए? जानें डाइटीशियन से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version