Do Women Need More Protein Than Men: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों का सेवन करने की जरूरत होती है। प्रोटीन भी शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इसका सेवन करने से शरीर की मांसपेशियों के विकास और उनके रख-रखाव में मदद मिलती है। प्रोटीन दरअसल अमीनो एसिड का कॉम्पोनेंट होते हैं और शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखने का काम करते हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्युनिटी को भी बेहतर बनाए रखने के लिए भी प्रोटीन की संतुलित मात्रा शरीर में जरूरी होती है। ऐसा कहा जाता है की महिलाओं के शरीर को पुरुषों से ज्यादा मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं इस बारे में।
क्या महिलाओं को ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है?- Do Women Need More Protein Than Men in Hindi
वैसे तो हर व्यक्ति के लिए प्रोटीन की मात्रा उसकी उम्र, शारीरिक स्थिति और कामकाज के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। प्रोटीन का सेवन शरीर की कार्यक्षमता और एक्टिविटी के आधार पर निर्धारित की जाती है। ऐसे लोग जो बहुत ज्यादा शारीरिक श्रम करते हैं, उन्हें ज्यादा प्रोटीन के सेवन की जरूरत हो सकती है। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "महिलाओं को भी शरीर की जरूरत के हिसाब से ही प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। उम्र, शारीरिक स्थिति, गर्भावस्था और स्तनपान आदि में प्रोटीन की मात्रा अलग-अलग हो सकती है।"
इसे भी पढ़ें: क्या खाने से मिलने वाला प्रोटीन और प्रोटीन सप्लीमेंट अलग होता है? जानें अंतर
महिलाओं के शरीर को अलग-अलग समय पर अलग मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है। महिलाएं का शरीर सेक्स हॉर्मोन की वजह से कैटाबॉलिक स्टेट में चला जाता है। इसकी वजह से शरीर के पोषक तत्व छोटे टुकड़ों में टूटने लगते हैं। ऐसे समय में महिलाओं को प्रोटीन की जरूरत ज्यादा होती है। इसके अलावा प्रेग्नेंसी, स्तनपान और प्यूबर्टी के समय में भी शरीर को प्रोटीन की जरूरत सामान्य से अधिक होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रोटीन की कमी से बाल झड़ने लगते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
महिलाओं को रोजाना कितने प्रोटीन की जरूरत?- How Much Protein Women Need Daily in Hindi
शारीरिक स्थिति और जरूरत के हिसाब से प्रोटीन की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। आमतौर उम्र के हिसाब से महिलाओं को कम से कम इतनी मात्रा में प्रोटीन का सेवन जरूर करना चाहिए-
- बच्ची: 1-3 वर्ष: 13 ग्राम प्रतिदिन
- 4-8 वर्ष: 19 ग्राम प्रतिदिन
- 9-13 वर्ष: 34 ग्राम प्रतिदिन
- 14-18 वर्ष: 46 ग्राम प्रतिदिन
- 19-70 वर्ष: 46 ग्राम प्रतिदिन
- 70 वर्ष से अधिक: 46 ग्राम प्रतिदिन
एक सामान्य वयस्क व्यक्ति को रोजाना अपने वजन के हिसाब से 0.8 ग्राम से 1.3 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम के हिसाब से चाहिए। इसके अलावा ऐसे लोग जो रोजाना एक्सरसाइज या व्यायाम करते हैं उनके लिए रोजाना प्रोटीन की मात्रा 1.8 ग्राम से 2.4 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम वजन के हिसाब से चाहिए होता है।
(Image Courtesy: freepik.com)