Foods To Increase Libido In Women: कई बार महिलाएं कम यौन इच्छा जैसी समस्याओं से ग्रसित हो जाती है। ऐसा होने से शादीशुदा जिदंगी पर असर पड़ने के साथ कई बार आपसी तनाव भी बढ़ता है। लो सेक्स ड्राइव के कई कारण हो सकते हैं जैसे पोषक तत्वों की कमी, हार्मोनल असंतुलन, खराब लाइफस्टाइल और चिंता। कई बार महिलाएं इस विषय पर किसी से भी बात करने से भी हिचकती है। ऐसे में महिलाओं में कामेच्छा को बढ़ाने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने के साथ कुछ फूड्स का भी सेवन किया जा सकता हैं। यह फू़ड्स महिलाओं में सेक्सुअल हेल्थ को बढ़ाते हैं। यह सभी घर पर आसानी से मौजूद होते हैं। ऐसे में इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए। इस बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।
सेब
सेब शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, ये तो अधिकतर लोग जानते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसके सेवन से महिलाओं में लिबिडो बढ़ाने में मदद मिलती है। सेब के नियमित सेवन से महिला सेक्स ड्राइव पर सकारात्मक प्रभाव डालता है और सेक्सुअल हेल्थ में सुधार होता है।
मेथी
मेथी शरीर की कई समस्याओं को दूर करती हैं। मेथी का इस्तेमाल सेक्स ड्राइव को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। मेथी के सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होने के साथ ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है। मेथी के सेवन से वजन भी कंट्रोल में रहता है।
चॉकलेट
चॉकलेट अधिकतर महिलाओं को काफी पसंद होती है। महिलाएं इसका सेवन कामेच्छा बढ़ाने के लिए कर सकती हैं। चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स तत्व एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता हैं। ये शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के साथ सूजन से भी राहत देते हैं। इसके सेवन से महिलाओं में उत्तेजना के साथ कामेच्छा भी बढ़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करेगा करी पत्ता, इस तरह से करें इस्तेमाल
एवोकाडो
एवोकाडो शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ महिलाओं में कामेच्छा को बढ़ाता है। एवोकाडो में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, जो कामेच्छा को बढ़ाने के साथ मूड को भी बेहतर करता है। एवोकाडो के सेवन से शरीर की सूजन भी कम होती है।
तरबूज
महिलाएं लिबिडो को बढ़ाने के लिए तरबूज का भी सेवन कर सकती हैं। तरबूज खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होने के साथ शरीर भी फिट रहता है। तरबूज में पाए जाने वाले अमिनो एसिड शरीर के रक्त प्रवाह को बेहतर करने के साथ महिलाओं में कामेच्छा को बढ़ाते हैं।
महिलाओं में लिबिडो बढ़ाने के लिए इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version