
Home Remedies To Reduce Menopause Symptoms: मेनोपॉज महिला की जिदंगी का अहम पड़ाव होता है। मेनोपॉज होने पर महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। मेनोपॉज महिला को 45 से 50 साल की उम्र में शुरू हो सकता है लेकिम इसके लक्षण 1 से 2 साल पहले से ही नजर आने लगते हैं। इसमें महिला के पीरियड्स बंद होने के साथ थकान, रात को अधिक पसीना, कमजोरी और तनाव जैसे लक्षण नजर आते हैं। बहुत से महिला शुरू में इन्हें हल्का समझकर अवॉयड कर देती है। लेकिन कई बार ये इतने बढ़ जाते हैं कि महिला को कई तरह की परेशानी होने लगती हैं। बहुत सी महिलाएं मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए डॉक्टर के पास जाने से झिझकती है। ऐसे में मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से। यह उपाय करने से शरीर को राहत मिलने के साथ शरीर का दर्द भी कम होगा।
तेल-मसाले वाले भोजन से बचें
मेनोपॉज के लक्षण को कम करने के लिए तेल मसाले वाले भोजन से बचना चाहिए। इस तरह के फूड्स पेट में गैस, कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग को बढ़ाते हैं। ल-मसाले वाले भोजन, गर्म चाय और कॉफी शरीर के तापमान को बढ़ाते हैं, जिससे हॉट फ्लैशेज के लक्षण ट्रिगर हो सकते हैं। इस समस्या से बचाव के लिए डाइट में नट्स, नींबू पानी और हरी सब्जियों को शामिल करें।
मेथी दाना
मेथी दाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह महिलाओं में होने वाले मेनोपॉज के लक्षणों से आराम देता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच मेथी दाने को रातभर के लिए भिगो कर रखें। सुबह इस पानी को छानकर पिएं। इस पानी को पीने से वजन कंट्रोल में रहने के साथ पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
शतावरी पाउडर
शतावरी पाउडर के सेवन से भी मेनोपॉज में होने वाली समस्याओं को कम किया जा सकता हैं। इस पाउडर के सेवन से हार्मोन को बैलेंस करने में मदद मिलती है और तनाव से भी राहत मिलती है। इसका सेवन करने के लिए इसे दूध में मिलाकर पिएं। इससे वजाइनल डिसचार्ज, घबराहट, एंजाइटी और मूड स्विंग्स में भी आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें- तीखा खाने के बाद पेट में होती है जलन? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
एक्सरसाइज
मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए महिलाओं को नियमित एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से वजन कंट्रोल में रहता है, तनाव कम होता है और पाचन संबंधी समस्याओं से आराम मिलता हैं। आप एक्सरसाइज की शुरुआत वॉक से कर सकते हैं।
हेल्दी लाइफस्टाइल
हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने से मेनोपॉज के लक्षणों को कम किया जा सकता हैं। इसके लिए रेगुलर चेकअप कराएं, मेडिटेशन, साफ-सफाई का ख्याल रखें और प्रोस्सेड फूड्स के सेवन से बचें। इन चीजों को फॉलो करने से मेनोपॉज के लक्षणों में आराम मिलेगा।
मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए इन घरेलू उपायों को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन उपायों को करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version