Foods To Get Relief From Symptoms Of Menopause: मेनोपॉज महिला के जीवन का अहम पड़ाव होता है। यह 45 से 50 साल की उम्र की महिला में होता है। इसमें शारीरिक परिवर्तन के साथ मानसिक तौर पर भी बदलाव होता है। इस समय महिला को अपना खास तौर पर ख्याल रखना चाहिए। मेनोपॉज होने से पहले महिला के शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं जैसे तनाव, थकान, भूख कम लगना, रात को अधिक पसीना, मूड स्विंग और हड्डियां कमजोर होने लगना आदि। मेनोपॉज के लक्षण 1 से 2 साल पहले से ही दिखने शुरू हो सकते हैं। मेनोपॉज से गुजर रही महिला के शरीर में कमजोरी काफी हो जाती है। ऐसे में उन्हें अपनी डाइट का विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए, जिससे महिला की शरीर की कमजोरी दूर हो और वह लंबे समय तक हेल्दी रह सकें। इन फूड्स के सेवन से मेनोपॉज में होने वाले लक्षण कम होते हैं और शरीर को ताकत भी मिलती है। मेनोपॉज में लक्षणों से राहत पाने के लिए कौन से फूड्स खाने चाहिए। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल की सीनियर सर्जन और मैया सोशल चेंज फ्रंट फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉक्टर दिव्या सिंह से।
सोया उत्पाद
सोया उत्पाद शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मेनोपॉज महिला का सोया उत्पाद से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइटोएस्ट्रोजेन नामक तत्व होता है। मेनोपॉज के दौरान दौरान एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है। ऐसे में यह तत्व मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद करता हैं। सोया उत्पाद के लिए सोया दूध, चंक या फिर इसकी सब्जी बना कर खाई जा सकती हैं।
अलसी के बीज
अलसी के बीज खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, सोडियम और पोटेशियम पाया जाता हैं। इसके सेवन से मेनोपॉज के लक्षणों से राहत मिलती हैं। इसमें लिगनेन नामक तत्व पाया जाता है, जो हार्ट को हेल्दी रखता है। अलसी के बीज को दही, दलिया, या सलाद पर डालकर खा सकते हैं।
मछली
फैटी फिश शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो सूजन को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। यह मछली खाने से जोड़ों में दर्द की समस्या से राहत मिलती है और हार्ट भी हेल्दी रहता है। इसे ग्रिल करके खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Sour Food Side Effects: ज्यादा मात्रा में खट्टी चीजें खाने से सेहत को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान
हरी पत्तेदार सब्जियां
मेनोपॉज के दौरान महिला के शरीर में कमजोरी आ जाती है। ऐसे में डाइट में पालक, केल, बींस और गोभी को शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम से भरपूर होता हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददागर होती है।
साबुत अनाज
साबुत अनाज शरीर के लिए फायदेमंद होता है। डाइट में ब्राउन राइस, क्विनोआ और ओट्स को शामिल करें। इनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो वजन को कंट्रोल करने के साथ पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। साबुत अनाज के सेवन से शरीर को ताकत मिलती है।
मेनोपॉज में लक्षणों से राहत पाने के लिए इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फूड्स का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version