Expert

Sour Food Side Effects: ज्यादा मात्रा में खट्टी चीजें खाने से सेहत को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

Disadvantages Of Eating Sour Foods: अगर आप भी खट्टी चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं, तो जान लें इसके होने वाले नुकसान।
  • SHARE
  • FOLLOW
Sour Food Side Effects: ज्यादा मात्रा में खट्टी चीजें खाने से सेहत को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान


Disadvantages Of Eating Sour Foods: खट्टा खाना कई लोगों को बहुत पसंद होता है। बहुत से लोग किसी न किसी बहाने से खट्टी चीजों का सेवन करते रहते हैं। लेकिन आपको बता दें, ज्यादा मात्रा में खट्टी चीजों के सेवन से शरीर को नुकसान होने के साथ कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। बहुत से लोग तेजी से वजन घटाने के लिए ज्यादा मात्रा में नींबू पानी पीते हैं, तो बहुत से लोग खाने के साथ अचार खाना पसंद करते हैं। इन चीजों के सेवन से कई बार पाचन-तंत्र खराब होने के साथ पेट में जलन भी महसूस होती है। ज्यादा मात्रा में खट्टी चीजों के सेवन से यूटीआई की समस्या भी बढ़ सकती है। लोग अचार, नींबू के साथ कई बार इमली, आंवला, दही, खटाई चीजों का सेवन कर लेते है, जो शरीर में कई बीमारियों के चांसेज को बढ़ाती हैं। ज्यादा मात्रा में खट्टी चीज खाने से शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

दांतो में समस्या

खट्टी चीजों के ज्यादा सेवन से दांतों से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। इन चीजों के सेवन से दांतों में झनझनाहट के साथ दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आपको दांत से जुडी समस्या से जूझ रहे हैं, तो खट्टी चीजों के सेवन से बचें। 

शरीर में जलन 

खट्टी चीजों के ज्यादा सेवन से शरीर में जलन का अनुभव होता है। यह चीजें शरीर में जलन के साथ छाती में कफ और खांसी को भी बढ़ा सकती हैं। खट्टी चीजों के सेवन से कई बार गले में दर्द और जलन की समस्या हो जाती है और कई बार टॉन्सिल होने का खतरा भी बढ़ता है।

tamarind

गुड बैक्टीरिया को होता है नुकसान

पेट को हेल्दी रखने के लिए आंतो में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, लेकिन खट्टी चीजों के ज्यादा सेवन से यह कम होने के साथ शरीर को भी नुकसान होता है। इनके सेवन से शरीर का पीएच बैलेंस खराब होने के साथ आंतों संबंधित कई समस्याएं बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें- अक्‍ल दाढ़ न‍िकलवाने के बाद क‍िन चीजों का सेवन कर सकते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

शरीर में सूजन की समस्या

खट्टी चीजों के सेवन से शरीर में सूजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। यह समस्या खासकर मौसम बदलने पर ज्यादा बढ़ सकती है। शरीर में सूजन की समस्या को कम करने के लिए खट्टी चीजों के सेवन से बचें। यह चीजों शरीर में अकडन और दर्द को भी बढ़ाती है।

यूटीआई

कई महिलाओं को जल्दी- जल्दी यूटीआई की समस्या होती है। अगर आप भी खट्टी चीजों का सेवन ज्यादा कर रहे हैं, तो यह यूटीआई होने की बड़ी वजह हो सकता है। खट्टी चीज खाने से शरीर का पीएच बैलेंस खराब होता है और यूटीआई होने का खतरा बढ़ता है।

खट्टी चीजें ज्यादा खाने से शरीर को यह नुकसान हो सकते हैं। हालांकि, ऐसे में इनको ज्यादा मात्रा में खाने से बचें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

रोज सुबह खाली पेट पिएं धनिया के पत्तों का पानी, सेहत को मिलेंगे गजब फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version