Expert

अक्‍ल दाढ़ न‍िकलवाने के बाद क‍िन चीजों का सेवन कर सकते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

अक्‍ल दाढ़ न‍िकलवाने के बाद खाने में मुश्‍क‍िल होती है। ऐसे में कुछ हेल्‍दी व‍िकल्‍पों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
अक्‍ल दाढ़ न‍िकलवाने के बाद क‍िन चीजों का सेवन कर सकते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें


Foods to Eat After Wisdom Tooth Removal: अक्ल दाढ़ को ब‍िना ट्रीट क‍िए नहीं छोड़ सकते। अक्ल दाढ़ इंफेक्शन पैदा कर सकती है। इसे साफ करना मुश्‍क‍िल होता है। खाना और बैक्टीरिया दांतों और मसूड़ों के बीच फंस सकते हैं। अगर आपकी दाढ़ डैमेज हो गई है, तो डॉक्टर इसे पूरी तरह से निकाल देते हैं। अक्ल दाढ़ खींचना बहुत मुश्किल है। इसलिए इस क्षेत्र में इंजेक्शन लगाकर इसे सुन्न किया जाता है। कुछ समय तक डॉक्‍टर डाइट में बदलाव करने के ल‍िए कहते हैं, क्‍योंक‍ि सर्जरी के बाद मुंह में सूजन या हल्‍का दर्द महसूस हो सकता है। जानेंगे इस लेख में अक्‍ल दाढ़ न‍िकलने के बाद आपको क‍िन चीजों का सेवन करना चाह‍िए। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।

1. सूप और स्‍मूदी प‍िएं- Soup and Smoothie 

अक्ल दाढ़ न‍िकलवाने के बाद, सूप और स्‍मूदी का सेवन करें। इसे पीने में आसानी होती है। आप टमाटर के सूप का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा ताजे फल और सब्जियों से बनी स्‍मूदी पी सकते हैं। 

2. आइसक्रीम- Ice Cream

अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद आइसक्रीम का सेवन कर सकते हैं। लेक‍िन आइसक्रीम को खाने के ल‍िए कप या चम्‍मच का प्रयोग करें।  नट्स और क्रंचेज वाली आइसक्रीम खाने से बचें। अक्ल दाढ़ निकालने के 1 घंटे बाद सबसे पहले आइसक्रीम खा सकते हैं।

3. मैश किए हुए केले- Mashed Banana

banana benefits

अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद आप मैश क‍िए हुए केलों का सेवन कर सकते हैं। केलों में पोषक तत्‍वों की भरपूर मात्रा होती है। इसे चबाना और निगलना आसान होता है। आप चाहें, तो बनाना शेक का सेवन भी कर सकते हैं।

4. खिचड़ी और दलिया- Khichdi and Daliya 

अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद, दलिया से बनी खिचड़ी और दलिया खाएं। इसे कम मसालों में पकाएं। यह आसानी से पच जाएगा और आपके दांतों को ज्‍यादा मेहनत नहीं करना पड़ेगा। अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद यह एक पौष्टिक विकल्प है।

इसे भी पढ़ें- अक्ल दाढ़ आने पर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें बचाव

5. पनीर- Paneer 

अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद, पनीर का सेवन कर सकते हैं। पनीर नरम होता है और चबाने में आसान होता है। पनीर के अलावा चीज का सेवन भी कर सकते हैं। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

क्या पैक्ड अदरक लहसुन का पेस्ट रोजाना खाना सेफ होता है, जानिए डाइटिशियन की राय

Disclaimer