What Damage Can Happen To The Body When You Stay Hungry: बहुत से लोग वजन कम करने या काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि भूख लगने पर खाना नहीं खाते हैं। अगर आप ऐसा वजन कम करने के चक्कर में कर रहे, तो आपको बता दें, लंबे समय तक भूखा रहने से वजन कम होने के बजाए आपकी इम्यूनिटी कम हो सकती है और बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ सकता हैं। वहीं अगर आप काम में इतना बिजी हो जाते है कि अपनी भूख को अवॉयड करते रहते हैं, तो ऐसा करने से शरीर को नुकसान होने के साथ शरीर की एनर्जी का लेवल भी कम हो सकता है। बार-बार भूख लगने पर न खाने की वजह से मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है और इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण आप कई गंभीर बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। भूख लगने पर न खाने से माइग्रेन की समस्या भी ट्रिगर हो सकती है और पाचन से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ता हैं। अगर आप भी भूख लगने पर उसे नजरअंदाज करते हैं, तो जानें भूख लगने पर न खाने के नुकसान के बारे में शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।
एनर्जी लेवल कम होना
भूख को नजरअंदाज करने से शरीर का एनर्जी लेवल कम हो सकता है, जिससे आपको थकावट का अनुभव हो सकता है। खाना ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के साथ शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। वहीं ऐसा करने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम होती है, जिससे चक्कर आना और दिल की धड़कन बढ़ना जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी
भूख लगने पर न खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। शरीर को चलाने के लिए कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा और विटामिन की आवश्कता होती है। अगर आप भूख लगने पर खाने का सेवन नहीं करते हैं, तो ऊर्जा के स्तर में गिरावट होने के साथ, मस्तिष्क की कार्यप्रणाली और हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं। वहीं लंबे समय तक ऐसा करने से थकान, चक्कर आना और हेयरफॉल जैसे समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।
क्रेविंग्स बढ़ती हैं
भूख लगने पर खाना न खाने से क्रेविंग्स की समस्या बढ़ सकती है। कई बार खाली पेट होने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है, जो इससे आपको थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। वहीं कई बार उच्च वसा और कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों की क्रेविंग्स भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में जब आप खाते हैं, तो नॉर्मल मात्रा से ज्यादा खाते है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या निगेटिव इमोशन इम्यून सिस्टम को प्रभावित कर सकता है? एक्सपर्ट से जानें इनके बीच संबंध
स्लो मेटाबॉलिज्म
भूख लगने पर खाना न खाने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिस कारण वजन भी प्रभावित हो जाता है। स्लो मेटाबॉलिज्म के कारण वजन तेजी से बढ़ता है थकान, कमजोरी और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या को बढ़ा सकता है। कई बार स्लो मेटाबॉलिज्म कब्ज, अपच और ब्लोटिंग की समस्या भी बढ़ती हैं।
सोचने की क्षमता प्रभावित होती है
लंबे समय तक भूखा रहने से आप मानसिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकते हैं क्योंकि दिमाग को निरंतर ग्लूकोज की आवश्यकता होती है नहीं मिलने पर ध्यान लगाने में समस्या होती है। कई बार भूख लगने पर न खाने से तनाव और एंग्जाइटी की समस्या भी बढ़ सकती हैं।
भूख लगने पर खाना न खाने से शरीर को इस तरह के नुकसान हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप कोई विशेष डाइट का पालन कर रहे है, तो एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version