Does Negative Emotions Affects Immunity: हमारी मेंटल हेल्थ फिजिकल हेल्थ से सीधी तौर पर जुड़ी होती है। इसलिए मेंटल हेल्थ से जुड़ी कोई भी परेशानी हमारी फिजिकल हेल्थ भी प्रभावित करने लगती है। आपने महसूस किया होगा कि जब हम तनाव में होते हैं, तो हम ज्यादा थकावट और कमजोर महसूस करते हैं। इसी तरह जब हम ज्यादा खुश होते हैं, तो हम ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है हमारे इमोशंस हमारी इम्यूनिटी को भी प्रभावित करते हैं? जी हां, हमारी इमोशनल हेल्थ भी इम्यूनिटी पर असर डाल सकती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट और फंक्शनल मेडिसिन एक्सपर्ट नेहा रंगलानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
एक्सपर्ट से जानें निगेटिक इमोशंस इम्यूनिटी को कैसे प्रभावित करते हैं? How Negative Emotions Affects Immunity System
एक्सपर्ट के मुताबिक दिनभर में हमारे कई इमोशंस बदलते हैं। कभी हम ज्यादा खुश होते हैं, तो कभी उदास रहते हैं। लेकिन मन में आने वाले निगेटिव इमोशंस जैसे कि गुस्सा, तनाव, चिंता या बैचेनी होने से इम्यूनिटी पर असर पड़ सकता है। निगेटिव इमोशंस के कारण बॉडी में कोर्टिसोल हार्मोन ज्यादा प्रड्यूज होने लगता है। जब शरीर में कोर्टिसोल लेवल बढ़ने लगता है, तो इससे हमारी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। ऐसे में आपको इंफेक्शन या वायरल होने का खतरा हो सकता है।
ज्यादा तनाव लेने से आपको ज्यादा भूख लग सकती है। इसके कारण आप ज्यादा कैलोरी इनटेक करने लगते है, जिससे वजन बढ़ सकता है। वहीं खुश रहने और पॉजिटिव सोचने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी। आप ज्यादा एक्टिव और फिट महसूस करेंगे।
इसे भी पढ़ें- मन में बार-बार आते हैं निगेटिव इमोशंस, तो साइकोलॉजिस्ट से जानें इसे कंट्रोल करने के टिप्स
जानें अपने इमोशंस को कैसे कंट्रोल करें- How To Deal With Your Emotions
किसी करीबी से बात करें- Share Your Thoughts
अगर आपके लिए अपने इमोशंस कंट्रोल करने मुश्किल हो रहे हैं, तो किसी करीबी से बात करें। अपने इमोशंस बांटने से आप रिलैक्स हो पाएंगे।
इमोशंस को जर्नल करें- Journal Your Emotions
अगर आपके लिए इमोशंस कंट्रोल करना मुश्किल होता है, तो अपने इमोशंस जर्नल करें। इससे आपको अपनी भावनाएं समझने और इन पर काम करने में मदद मिल पाएगी।
खुद के लिए थोड़ा ब्रेक लें- Take Break For Yourself
काम और निजी जिंदगी में फंसकर अपने इमोशंस कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको काम से थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए। इसके लिए आप कुछ दिन कहीं घुमकर आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को निगेटिव थिंकिंग से कैसे बाहर लाएं? जानें ये 5 टिप्स
थेरेपी के लिए जाएं- Take Therapy
अगर आपके लिए इमोशंस कंट्रोल करना मुश्किल होता है, तो आपको थेरेपी लेनी चाहिए। इससे आपको अपने इमोशंस कंट्रोल करने में मदद मिल पाएगी।
मेडिटेशन करें
रोज थोड़ा समय मेडिटेशन के लिए जरूर निकालें। क्योंकि इससे आपको अपने इमोशंस समझने और डील करने में मदद मिलेगी।
इन टिप्स से आपको अपने इमोशंस से डील करने में मदद मिल पाएगी। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।