क्‍या आपको आगे बढ़ने से रोकते हैं 'नकारात्‍मक विचार'? जानें इन्‍हें दूर करने के आसान उपाय

अच्छे निर्णय के बारे में सोचना जरूरी होता है, लेकिन नकारात्मक सोच का शिकार बनना आपके लिए हानिकारक है।

 

सम्‍पादकीय विभाग
Written by: सम्‍पादकीय विभागUpdated at: Dec 26, 2019 15:31 IST
क्‍या आपको आगे बढ़ने से रोकते हैं 'नकारात्‍मक विचार'? जानें इन्‍हें दूर करने के आसान उपाय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

किसी अच्छे निर्णय के लिए सोच-विचार करना आवश्यक होता है। लेकिन कई बार, आप नकारात्मक विचारों में समय व्यर्थ करते हैं और अवसाद के शिकार बन जाते हैं। आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए जरूरी है, कि आप बुरे विचारों से दूर रहें और खुश रहें। बुरे विचारों को दूर रखने और खुश रहने के लिए, हर कोई किसी ट्रिप पर नहीं जा सकता है। किसी ऐसी जगह पर रहना जहां आपको शांति मिलती हो, शायद आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। लेकिन अकेले बैठने से आपके मन में फिर से वही बुरे विचार आने लगते हैं। आप लंबे समय तक बीती बातों को याद कर के दुखी होने लगते हैं। अगर कई उपाय अपनाने के बाद भी आप पुरानी नकारात्मक यादों से जूझ रहें हैं, तो आप डॉक्टर के बताए ये कुछ तरीके अपना सकते हैं। 

सामाजिक संपर्क जरूरी है

friends

जब आप दुखी होते हैं, तो अकेले रहने के अलावा आपके मन को कुछ लुभाता नहीं है। ऐसे में आप भूल जाते हैं, कि यह आपके स्‍वास्‍थ्‍य को कितना बिगाड़ सकता है। बुरे विचारों को अपने मन से निकालने के लिए जरूरी है, कि आप सामाजिक संपर्क में आएं। लोगों से बातचीत करें, अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करें और माता-पिता के साथ आस-पास में घूमने जाएं। कभी-कभी गरीबों को खाना खिलाना और बच्चों के साथ खेलना, आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। सामाजिक संपर्क में आने से आप बुरे विचारों से दूर रहेंगे और आप खुशी के पलों को याद कर सकेंगे। 

बुरे विचारों को पहचानें

जब अकेले होते हैं और कुछ विचार करने लगते हैं, तो आपको बुरे विचारों को शुरु होते ही पहचानना चाहिए। बुरे विचारों के बढ़ने का इंतजार नहीं करना चाहिए, उन्हें शुरु होते ही खत्म कर देना चाहिए। खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करनी चाहिए। जैसे ही बुरे विचार आने लगते हैं, तो आपको किसी फिल्म या नाटक देखने चाहिए और कोई किताब पढ़नी चाहिए। अगर आप चाहें तो अपने दोस्तों को फोन कर सकते हैं, उन्हें अपनी समस्या बता सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए लाभकारी होगा और आपका स्वास्थय भी अच्छा रहेगा।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी हो जाते हैं छोटी-छोटी बातों पर भावुक? ये 5 संकेत बताते हैं कि आप हैं इमोशनल ट्रॉमा के शिकार

अपने विचारों को लिखिए 

writing

बुरे विचार आपके दिमाग पर जोर डालते हैं, और यह आपके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालता है। जब आपके मन में कई सारे बुरे विचार आने लगते हैं, तो आपको उन्हें किसी डायरी में लिख देना चाहिए। जब आप अपने बुरे विचारों को किसी कागज पर लिख देते हैं, तो वह सब मन से दूर हो जाते हैं। ऐसा करने से आपका अवसाद खत्म होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।

नकारात्मक सोच को समय दें

ऐसा कई बार होता है, आप ऑफिस या घर में काम करते समय बीच-बीच में नकारात्मक सोचने लगते हैं। बुरे विचार आपको पूरे दिन परेशान करते हैं और आपका किसी काम में मन भी नहीं लगता है। ऐसे में आपको दिन का कुछ समय सोचने के लिए निकालना चाहिए और फिर उसे खत्म करने या कम करने के बारे में सोचना चाहिए। अगर आप नकारात्मक विचारों के लिए समय निकालेंगे, तो यह आपको दिनभर परेशान नहीं करेगा। अवसाद से मुक्त होकर आप अपने काम पर भी ध्यान दे सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें: तनाव को दूर करने और त्‍वचा को चमकदार बनाए रखने में मददगार है कैंडल मसाज थेरेपी

अपने दिन का रूटीन सेट करें

work

अगर आप दिनभर अकेले रहेंगे, तो निश्चित ही आप नकारात्मक सोच और अवसाद के शिकार बन जाएंगे। जब आप किसी एक काम को कर रहें हों, तो आपको पहले से ही अगले काम के बारे में सोच लेना चाहिए। खुद को काम में व्यस्त रखने के कारण आपको किसी नकारात्मक विचारों को सामना नहीं करना पड़ेगा। अपने दिन के रूटीन में कोई खेल, किताब या कुछ लिखना शामिल करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

Read More Articles On Mind-Body In Hindi

Disclaimer