Doctor Verified

रोज सुबह खाली पेट पिएं धनिया के पत्तों का पानी, सेहत को मिलेंगे गजब फायदे

धनिया के पत्तों का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज सुबह खाली पेट पिएं धनिया के पत्तों का पानी, सेहत को मिलेंगे गजब फायदे


Coriander Leaves Water Benefits in Hindi: धनिया के पत्तों का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने और गार्निशिंग के लिए किया जाता है। हालांकि, धनिया के पत्ते सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। धनिया के पत्तों में पोषक तत्व होते हैं, जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि धनिया के पत्तों में क्वेरसेटिन नामक एक तत्व होता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। आप वजन घटाने के लिए धनिया के पत्तों का पानी भी पी सकते हैं। धनिया का पानी डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में बेहतर काम करता है। धनिया के पत्तों का पानी वेट लॉस में सहायक होता है। साथ ही, त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर करता है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन सुगीता मुटरेजा से जानते हैं खाली पेट धनिया के पत्तों का पानी पीने के फायदे (Khali Pet Dhaniya ke Patto ka Pani Pine ke Fayde)- 

खाली पेट धनिया के पत्तों का पानी पीने के फायदे- Coriander Leaves Water Benefits in Hindi on an Empty Stomach 

1. इम्यूनिटी बूस्ट करे

धनिया के पत्तों में विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। विटामिन सी, सफेद रक्त कोशिकाओं के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही, आयरन के अवशोषण में भी मदद करता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट धनिया के पत्तों का पानी पिएंगे, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी।

good digestion

2. आंतों का स्वास्थ्य बेहतर करे

रोज सुबह खाली पेट धनिया के पत्तों का पानी पीना आंतों के लिए फायदेमंद होता है। धनिया की पत्तियों में फाइबर होता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। फाइबर आंतों की हेल्थ में भी सुधार करता है। धनिया के पत्तों का पानी पीने से अपच, एसिडिटी, गैस, मतली और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

3. त्वचा की खूबसूरती बढ़ाए

धनिया के पत्तों में विटामिन ए और ई होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। धनिया के पत्तों का पानी पीने से त्वचा का फ्री रेडिकल्स से बचाव होता है। धनिया के पत्ते एंटीसेप्टिक, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल के रूप में भी काम करते हैं। अगर आप खाली पेट धनिया के पत्तों का पानी पिएंगे, तो इससे त्वचा की जलन और रेडनेस कम होने में मदद मिलेगी। आप चाहें तो धनिया के पत्तों का फेस पैक भी लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- गुनगुने पानी के साथ खाएं सौंफ और धनिया पाउडर, मिलेंगे कई फायदे

4. वजन घटाने में मददगार

धनिया के पत्तों का पानी पीने से आपको वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। इसमें फाइबर होता है, जो वेट लॉस में मदद करता है। इसके साथ ही, धनिया के पत्तों में क्वेरसेटिन नामक तत्व होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और वेट लॉस में सहायक होते हैं। धनिया के पत्तों का पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। इससे फैट और कैलोरी बर्न होती है।

5. ब्लड शुगर कंट्रोल करे

डायबिटीज रोगियों के लिए धनिया के पत्तों का पानी पीना फायदेमंद होता है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो अपनी डाइट रोज सुबह धनिया के पत्तों का पानी जरूर पिएं। धनिया के पत्तों का पानी इंसुलिन स्त्राव को उत्तेजित करता है, इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। 

इसे भी पढ़ें- रात में गुनगुने पानी में पिएं जीरा, धनिया, सौंफ, अजवाइन और मेथी पाउडर, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

धनिया के पत्तों का पानी कैसे बनाएं?- How to Make Coriander Leaves Water

  • इसके लिए आप धनिया की पत्तियां लें।
  • इन्हें अच्छी तरह से धो लें।
  • अब पानी में धनिया की पत्तियां उबाल लें।
  • इस पानी को छानकर पी लें।
  • आप सुबह खाली पेट इस पानी को पी सकते हैं।

Read Next

अक्‍ल दाढ़ न‍िकलवाने के बाद क‍िन चीजों का सेवन कर सकते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version