गुनगुने पानी के साथ खाएं सौंफ और धनिया पाउडर, मिलेंगे कई फायदे

Fennel and Coriander Seeds Powder: अगर आप गुनगुने पानी के साथ सौंफ और धनिया पाउडर का सेवन करेंगे, तो इससे आपकी सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Mar 15, 2023 12:03 IST
गुनगुने पानी के साथ खाएं सौंफ और धनिया पाउडर, मिलेंगे कई फायदे

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Fennel and Coriander Seeds Powder in Hindi: सौंफ और धनिया का उपयोग अधिकतर घरों में मसाले के रूप में किया जाता है। धनिया को सब्जी, दाल आदि में डाला जाता है। वहीं, सौंफ का उपयोग हलवे का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि धनिया और सौंफ दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। सौंफ के बीजों में विटामिन सी, ई और के पाए जाते हैं। इसके अलावा सौंफ में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सेलेनियम और आयरन भी होते हैं। धनिया की बात करें, तो इसमें भी विटामिन्स, आयरन, फोलेट, पोटैशियम होते हैं। सौंफ और धनिया एंटीऑक्सीडेंट्स के भी अच्छे सोर्स होते हैं। वैसे तो अधिकतर लोग सौंफ और धनिया का उपयोग अलग-अलग करते ही हैं, लेकिन आप चाहें तो इन दोनों का इस्तेमाल एक साथ भी कर सकते हैं। जी हां, आप सौंफ और धनिया के पाउडर (Saunf and Dhania Powder ke Fayde) का सेवन एक साथ कर सकते हैं। नियमित रूप से सौंफ और धनिया के पाउडर का सेवन करने से आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आप सौंफ और धनिया के बीजों का पाउडर बनाकर सेवन कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं सौंफ और धनिया पाउडर खाने के फायदे (Fennel and Coriander Seeds Powder Benefits in Hindi)-

गुनगुने पानी के साथ सौंफ और धनिया पाउडर खाने के फायदे- Fennel and Coriander Seeds Powder in Hindi

fennel and coriander for digestion

1. पाचन को दुरुस्त बनाए

सौंफ और धनिया पाउडर में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जो पाचन को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है। फाइबर पाचन को मजबूत बनाता है, आंतों की सफाई करता है। ऐसे में सौंफ और धनिया का सेवन करने से आपको कब्ज, गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और डायरिया जैसी समस्याएं से छुटकारा मिल सकता है। सौंफ और धनिया पाउडर खाने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें- रात को गुनगुने पानी में मिलाकर खाएं धनिया का पाउडर, मिलेंगे ये 5 फायदे

2. हार्ट हेल्थ में सुधार करे

सौंफ और धनिया एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। सौंफ और धनिया पाउडर का सेवन करने से हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है। हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। साथ ही सौंफ और धनिया पाउडर का सेवन करने से शरीर में जमा सोडियम को भी बाहर निकालने में मदद मिलती है। सौंफ और धनिया का पाउडर हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। 

3. बालों और त्वचा के लिए लाभकारी

सौंफ और धनिया विटामिन सी, ई के अच्छे सोर्स हैं। ऐसे में अगर आप सौंफ और धनिया पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लेंगे, तो इससे आपकी त्वचा और बालों की हेल्थ में सुधार होगा। सौंफ और धनिया पाउडर का सेवन करने से मुहांसों, फोड़े-फुंसियों और लाल चकत्तों से छुटकारा मिल सकता है। वहीं, सौंफ और धनिया पाउडर हेयर फॉल को भी कंट्रोल कर सकता है। अगर आप नियमित रूप से सौंफ और धनिया पाउडर का सेवन करेंगे, तो त्वचा और बालों को डैमेज होने से बचाया जा सकता है

4. हड्डियों को मजबूत बनाए

सौंफ और धनिया में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर आपको जोड़ों या हड्डियों में सूजन है, गठिया या ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोग हैं, तो सौंफ और धनिया पाउडर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। सौंफ और धनिया पाउडर में कैल्शियम भी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। सौंफ और धनिया पाउडर हड्डियों की मरम्मत करता है, जोड़ों के दर्द में आराम दिलाता है।

इसे भी पढ़ें- रात में गुनगुने पानी के साथ मिलाकर लें सौंफ का पाउडर, मिलेंगे जबरदस्त लाभ

5. खून साफ करे

सौंफ और धनिया पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लेने से खून को भी शुद्ध करने में मदद मिल सकती है। सौंफ और धनिया पाउडर में फाइबर होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और खून को साफ करता है। 

Disclaimer