Thu Oct 22, 2026 | 03:44 AM IST

Expert

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करेगा शतावरी पाउडर, जानें इस्तेमाल का तरीका

Shatavari Powder Benefits For Increase Breast: स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए शतावरी पाउडर का सेवन बहुत फायदेमंद है, जानें इसका सेवन कैसे करें।
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करेगा शतावरी पाउडर, जानें इस्तेमाल का तरीकाब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करेगा शतावरी पाउडर, जानें इस्तेमाल का तरीका

Shatavari Powder Benefits To Increase Breast: महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करने के लिए शतावरी का सेवन का सेवन एक रामबाण उपाय है। यह जड़ी-बूटी अनियमित पीरियड्स, पीसीओएस, पीसीओडी, हार्मोनल असंतुलन दूर कर बांझपन आदि जैसी समस्याएं दूर करने में बहुत लाभकारी है। लेकिन क्या आप जानते हैं, स्तनों का आकार बढ़ाने, सुडौल और आकर्षक ब्रेस्ट पाने में भी यह शतावरी बहुत लाभकारी है साबित हो सकती है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! स्तनों का छोटा आकार, स्तनों में ढीलापन या थुलथुले होने की समस्या इन दिनों महिलाओं में काफी देखने को मिल रही है। जिससे छुटकारा पाने के लिए वे तरह-तरह के उपाय करने में लगी रहती हैं। साथ ही बाजार में मिलने वाले ब्रेस्ट साइज बढ़ाने की क्रीम और तेल आदि का प्रयोग करती हैं। फिर भी न तो उनके स्तनों का आकार बढ़ता है, न ही ढीले-लटकते स्तनों की समस्या दूर होती है।

लेकिन शतावरी महिलाओं की स्तनों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने और सुडौल-आकर्षक ब्रेस्ट पाने में आपकी मदद कर सकती  है। अब सवाल यह उठता है, कि शतावरी पाउडर से ब्रेस्ट कैसे बढ़ाएं (shatavari powder se breast kaise badhaye) या ब्रेस्ट बढ़ाने के लिए शतावरी का सेवन कैसे करें? इस लेख में हम आपको ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में शतावरी कैसे फायदेमंद है और सेवन का तरीका बता रहे हैं।

Shatavari Powder Benefits For Increase Breast SizeShatavari Powder Benefits For Increase Breast Size

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में कैसे फायदेमंद है शतावरी-  Shatavari Powder Benefits For Increase Breast Size

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी के अनुसार आयुर्वेद में महिलाओं की हार्मोन्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए शतावरी को औषधि की तरह प्रयोग किया जाता है। साथ ही कई अध्ययनों में भी पाया गया है कि महिलाओं के लिए शतावरी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अपने फाइटोएस्ट्रोजेन भरपूर होने के कारण यह हार्मोन्स को संतुलित रखने और नेचुरली स्तनों का आकार बढ़ाने में मदद करती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शतावरी महिलाओं के शरीर में वसा ऊतकों को बढ़ाने में मदद करती है, जिन्हें महिलाओं में स्वाभाविक रूप से ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी शतावरी का सेवन करने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढें: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करेंगे मेथी के बीज, जानें इस्तेमाल का तरीका

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए शतावरी पाउडर कैसे लें- how to take shatavari powder for increase breast size in hindi

आप घी में शतावरी पाउडर मिलाकर इसका खाली पेट सेवन कर सकते हैं।  इसके अलावा आग गुनगुने दूध या पानी में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। शतावरी पाउडर का स्वाद मीठा और कड़वा दोनों तरह का हो सकता है। अगर आपको इसका स्वाद पसंद नहीं है तो आप जूस और स्मूदी में मिलाकर या शहद मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढें: सौंफ के बीज से बढ़ाएं ब्रेस्ट साइज, जानें फायदे और सेवन का तरीका

हालांकि, इसकी आपको सीमित मात्रा में ही सेवन करना होता है, इसकी सही मात्रा जानने के लिए आपको किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए।

All Image Source: Freepik

Read Next

→ सौंफ के बीज से बढ़ाएं ब्रेस्ट साइज, जानें फायदे और सेवन का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 12, 2022 23:00 IST

    Published By : Vineet Kumar