Wed Oct 21, 2026 | 10:40 PM IST

Expert

सौंफ के बीज से बढ़ाएं ब्रेस्ट साइज, जानें फायदे और सेवन का तरीका

Fennel Seeds Benefits For Breast Enlargement: सौंफ के बीज नेचुरली ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में बहुत लाभकारी हैं, यह ढीले-लटकते स्तनों को सुडौल भी बनाते हैं।
सौंफ के बीज से बढ़ाएं ब्रेस्ट साइज, जानें फायदे और सेवन का तरीकासौंफ के बीज से बढ़ाएं ब्रेस्ट साइज, जानें फायदे और सेवन का तरीका

Fennel Seeds Benefits For Breast Enlargement: इन दिनों स्तनों से जुड़ी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। वर्तमान समय में महिलाओं में स्तनों का विकास न होने की समस्या भी बहुत देखने को मिल रही है। साथ ही स्तनों का मांसपेशियां लटकना और लिगामेंट्स ढीले होने जैसी समस्याएं भी काफी हो रही हैं, जो कि देखने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगता है। यह महिलाओं के फिगर और खूबसूरती को खराब करता है। ढीले-लटकते स्तनों के कारण पूरी बॉडी का शेप बहुत अजीब सा दिखता है, जिसके कारण महिलाओं को कई बार लोगों के सामने काफी शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। सिर्फ इतना ही नहीं, वह लोगों के बीच समय बिताने से भी कतराती हैं और उनका आत्मविश्वास भी कम होने लगता है।

ढीले, थुलथुले-लटकते और छोटे स्तनों की समस्या दूर करने, साथ ही स्तनों को सुडौल, टाइट और उनका आकार बढ़ाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के उपाय करती हैं। वे इसके लिए महंगी-महंगी क्रीम, तेल और कई घरेलू नुस्खों का प्रयोग करती हैं, फिर भी कुछ लाभ नहीं मिलता है। अब सवाल यह उठता है कि ऐसे में आप क्या कर सकती हैं? स्तनों का आकार बढ़ाने, उनमें कसाव लाने और सुडौल-आकर्षक ब्रेस्ट प्रदान करने में सौंफ के बीज प्रयोग बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। बहुत सी महिलाएं अक्सर पूछती हैं कि सौंफ के बीज से ब्रेस्ट कैसे बढ़ाएं? या ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सौंफ कैसे खाएं? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Fennel Seeds Benefits For Breast Enlargement In HindiFennel Seeds Benefits For Breast Enlargement In Hindi

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कैसे फायदेमंद हैं सौंफ के बीज- Fennel Seeds Benefits For Breast Enlargement In Hindi

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो छोटे और थुलथुले स्तनों की समस्या का एक बड़ा कारण शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ना है। हार्मोनल और महिलाओं की कई अन्य समस्याओं को दूर करने में सौंफ के बीज बहुत लाभकारी हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि सौंफ के बीज में ऐसे कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो हार्मोन्स को बैलेंस करने और स्तनों का आकार नेचुरली बढ़ाने में मदद करते हैं। 

सौंफ के बीज एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीफंगल गुणों के साथ ही, फ्लेवोनोइड्स और फाइटोएस्ट्रोजेन का बेहतरीन स्रोत हैं। इसके अलावा सौंफ में मौजूद एनेथोल और अपने एस्ट्रोजेनिक प्रभावों की वजह से यह एस्ट्रोजन हार्मोन की नकल करने और बैलेंस करने में मदद करता है। जिससे यह स्तनों का आकार बढ़ाने और आकर्षक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढें: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करेंगे मेथी के बीज, जानें इस्तेमाल का तरीका

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सौंफ के बीज कैसे खाएं- how to eat fennel seeds for increase breast size

  • सौंफ के बीज को आप कई तरह से अपने दैनिक रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। भोजन के बाद 1 चम्मच सौंफ के बीज का सेवन कर सकते हैं। इससे पाचन संबंधी समस्याएं भी ठीक होंगी।
  • इसके अलावा आप सुबह खाली पेट पानी में 1 चम्मच सौंफ के बीज उबालकर और छानकर इस पानी में शहद नींबू का रस मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके साथ-साथ उबले हुए सौंफ के बीजों को भी चबाकर खा लें। 
  • आप अपने सब्जियों और कई अन्य व्यंजनों में मसाले के तौर पर या अन्य तरह से भी सौंफ के बीज को अपने भोजन का हिस्सा बना सकते हैं। इससे सेहत को जबरदस्त फायदे मिलेगें।

इसे भी पढें: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सुबह पिएं मेथी और सौंफ का पानी, जल्द मिलेगा लाभ

इस तरह सौंफ के बीज का सेवन करने से न सिर्फ छोटे, ढीले-लटकते स्तन सुडौल और आकर्षक बनेंगे, बल्कि महिलाओं की कई अन्य समस्याओं जैसे अनियमित पीरियड्स, पीरियड्स के दौरान ऐंठन-दर्द आदि से भी छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा यह आपके पेट को स्वस्थ रखेंगे और वजन प्रेबंधन में भी मदद करेंगें।

All Image Source: Freepik

Read Next

→ ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सुबह पिएं मेथी और सौंफ का पानी, जल्द मिलेगा लाभ

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 06, 2022 21:00 IST

    Published By : Vineet Kumar